Buy Online to Avail 5% Digital Discount
आज के व्यस्त जीवनशैली में टेंशन और काम को लेकर खाने में लापरवाही, तेजी से वजन बढ़ने का कारण बनते जा रहा है। आज हर कोई अच्छे पर्सनाल्टी के साथ आकर्षक लुक चाहता है। लेकिन इन सबके लिए चाहिए शरीर का फिट होना और शरीर को फिट होने के लिए चाहिए समय के साथ हेल्दी खान-पान का होना।
मोटापा एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर में अत्यधिक मात्रा में वसा यानी फैट जमा हो जाता है। यह हमारे यहां एक आम समस्या बन गया है। भारत के लगभग हर घर में इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति मिल जाएंगे। मोटापा शरीर में बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के द्वारा मापा जाता है। आमतौर पर 18.5 से 25 के बीच बीएमआई को सामान्य माना जाता है। लेकिन यदि यह 30 के ऊपर चला जाए तो शरीर में मोटापे की समस्या उत्पन्न होने लगती है। कई बार ज्यादा वजन हमें शर्मिंदा भी कर सकती है।
केवल इतना ही नहीं, मोटापे के नुकसान बहुत है। इससे हमारे शरीर में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी उत्पन्न होती है। यह तो स्पष्ट हो गया कि मोटापा किसी भी सूरत में हमारे लिए अच्छा नही होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होता है। मोटापे की वजह से आपको दिल से लेकर हाई ब्लडप्रेशर के साथ कई खतरनाक बीमारियां हो सकती है। यदि आप मोटापा घटाना चाहते हैं तो आप अपने जीवन जीने के तरिके(लाईफस्टाइल) में सुधार करके और घरेलू नूस्खे को अपना कर इस पर काबू पा सकते हैं।
मोटापा के लक्षण और संकेत निम्नलिखित है, जिससे आप मोटापे का आकलन कर सकते हैं:
वजन बढ़ना और मोटापा, ऊर्जा के सेवन और उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है। पुरुषों और महिलाओं में मोटापा के कारण या तेजी से वजन बढ़ने का कारण निम्नलिखित है:
मोटापे से बचने के निम्नलिखित उपाय दिए गए हैं, जिसे आप अपने जीवनशैली में अपनाकर मोटापे से बच सकते हैं:
मोटापा आमतौर पर तब होता है जब व्यक्ति दिन भर में विभिन्न गतिविधियों से अधिक कैलोरी ले लेता है। मोटापा कुछ मेडिकल कंडीशन के परिणामस्वरूप भी हो सकता है। तेजी से वजन कम करना तो इसका सबसे अच्छा इलाज है आपके आहार में परिवर्तन यानी हेल्दी डाइट का सेवन। मोटापा घटाने के निम्नलिखित तरीके दिए गए हैं:
>>यह भी पढ़ें: देखें, कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय
आप अलग-अलग तरह के योग करके भी मोटापे कम कर सकते हैं:
मोटापा घटाने के लिए जरूरी है, अपने दिनचर्या में सुधार करना। सुबह जल्दी उठना, गुनगुना पानी पीना, हेल्दी भोजन करना, अपने आहार में बदलाव करना, प्रोटीन ज्यादा लेना, एक्सरसाइज करना, पर्याप्त निंद लेना, इत्यादि। वजन बढ़ने से होने वाले नुकसान बहुत है, इससे शरीर में कई तरह की बीमारियों की उत्पत्ती होती है, यह कई जगहों पर हमे असहज भी महसूस कराती है।
वैसे आज के समय में किसी भी तरह के बीमारियों के भारी खर्चों से बचने के लिए स्वास्थ्य बीमा बहुत जरूरी हो गया है। यह आपको बीमारी के भारी खर्चों से बचाता है और मुश्किल समय में वित्तीय सहायता प्रदान करता है। आप केयर हेल्थ के फैमिल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Family Health Insurance Policy) को ले सकते हैं, जहां आपको एक ही पॉलिसी में परिवार के सभी सदस्यों को बीमा प्राप्त हो जाता है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।
Published on 26 Apr 2024
Published on 26 Apr 2024
Published on 26 Apr 2024
Published on 26 Apr 2024
Published on 25 Apr 2024
GET FREE QUOTE