Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 24 Jan, 2025
Updated on 1 Oct, 2025
76712 Views
4 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite53Likes
आज के दौर में वजन बढ़ना या मोटापा एक महामारी बन गई है। पूरी दुनिया में बहुत लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है और इसे जितनी जल्दी हो सके कम करना चाहते हैं। वजन बढ़ने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने की संभावना होती है, जैसे- हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, फैटी लिवर, पाचन तंत्र संबंधी रोग, सेक्स से जूड़ी समस्याएं, इत्यादि। मोटापा कई कारणों से हो सकता है, जैसे- पीसीओडी, हाइपोथायरायडिज्म, ज्यादा कैलोरी वाले भोजन का सेवन, जंक फूड खाना, इत्यादि। आइए जानते हैं, जल्दी वजन कम करने के उपाय क्या है, महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय घरेलू, इत्यादि।
पुरुषों और महिलाओं का मोटापा कम करने के उपाय आसान है। वजन घटाना और शरीर को हेल्दी बनाए रखना स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। वजन कम करने के घरेलू उपाय निम्नलिखित है:-
जीरा आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह आपके शरीर से चर्बी को घटाने में मदद करता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं। जीरा में विटामिन बी-1,2,3, विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, इत्यादि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
वजन कम करने के लिए आंवला भी कारगर उपाय है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यदि आप नियमित रूप से आंवले का सेवन करते हैं तो यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। इसके लिए आप आंवले का जूस, आचार या मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं।
त्रिफला में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर का वजन घटाने में मदद करने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करते हैं। इसके लिए आप रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
सेब के सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो आपके वजन को नियंत्रित करने का काम करता है। इसमें पाया जाने वाला पेपटिन फाइबर के कारण पेट ज्यादा देर तक भरा लगता है और यह लिवर में जमें फैट को काटने में सहायता करता है। इसके लिए आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
इस तरह के कार्बोहाइड्रेट से फाइबर और लाभकारी पोषक तत्व निकाल दिए जाते हैं। आवश्यक्ता से ज्यादा इसका सेवन करने से कुछ बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि अपने डाइट में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट के सेवन कम से कम या ना के बराबर करें, जैसे - मैदे से बनी रोटी, सफेद ब्रेड, पास्ता, शुगर, नुडल्स, इत्यदि।
ब्लैक कॉफी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और यौगिक आपके फैट बर्न में सहायक होते हैं। कैफीन युक्त कॉफी आपके चयापचय को 3 से 11 प्रतिशत तक बढ़ा देती है और टाइप 2 मधुमेह के खतरे को कम करती है।
हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए और कई तरह की बिमारियों से बचने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने डाइट में बदलाव करें। संतुलित आहार का सेवन आपके वजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप निम्नलिखित तरीके से आहार का सेवन कर सकते हैं:-
Also check : Best health insurance in india
वजन बढ़ना या मोटापा होना कई गंभीर बीमारियों का घर है। इस स्थिती में कई बीमारियां धीरे-धीरे शरीर को जकड़ने लगती है। इसका मुख्य कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान इत्यादि है। वजन कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खें अपना सकते हैं, जैसे- ब्लैक कॉफी पीना, जीरा वाटर पीना, ग्रीन टी, सेब का सिरका इत्यादि। साथ ही आप अपने खान पान की आदतों में सुधार करें, जैसे- कभी कोई खाना मिस न करें, प्रोटीन युक्त आहार लें, सब्जियों का ज्यादा मात्रा में सेवन करें, इत्यादि। मोटापे से कई गंभीर बीमारियां होती है, जैसे डायबिटीज, हृदय रोग, फैटी लिवर, पाचन से जुड़ी समस्याएं इत्यादि। आप ऐसे कई गंभीर बीमारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्राप्त कर सकते हैं। केयर हेल्थ इंश्योरेंस आपको अपने क्रिटिकल इलनेस प्लान (Critical Illness Plan) में कुल 30 से ज्यादा गंभीर बीमारियों के लिए कवरेज प्रदान करता है। जहां आपको किफायती दर पर वार्षिक स्वास्थ्य जांच, प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन, डे केयर ट्रीटमेंट, एंबुलेंस कवर, इत्यादि जैसे कई सारी स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलती है।
>> जाने: तेजी से वजन बढ़ने का कारण क्या है?
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के लक्षण और रोकथाम Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में सूजन क्यों होती है? जानें, इसका घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Home Remedies
सूजन या एडिमा के लक्षण, कारण और इलाज Vipul Tiwary in Diseases
Nas Chadna : नस पर नस चढ़ने के कारण, लक्षण और बचने के उपाय Vipul Tiwary in Home Remedies
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...