Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 9 May, 2023
Updated on 12 Sep, 2025
29873 Views
5 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite2Likes
खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक बहुत जरूरी है, या यूं कहें कि नमक के बिना स्वादिष्ट खाना बन ही नहीं सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, नमक की जितनी जरूरत स्वादिष्ट खानें में होती है, उतनी ही जरूरत हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी होती है। इसका सही मात्रा में सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन उतना ही नुकसानदायक भी होता है।
बहुत लोग खाने में उपर से नमक डाल कर खाना पसंद करते हैं, जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। आवश्यकता से ज्यादा नमक का सेवन शरीर में कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। इसका मतलब यह नहीं की आप एकदम ही नमक खाना बंद कर दें, क्योंकि शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए नमक बहुत जरूरी होता है।
नमक 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्लोराइड से बना होता है संतुलित मात्रा में नमक का सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है, पाचन तंत्र और किडनी को ठीक से काम करने के लिए जरूरी होता है। नमक ब्लड में शुगर की मात्रा को कम करता है, डिप्रेशन और एंजायटी से आराम दिलाता है, आदि। शरीर में नमक की कमी होने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या, थकान, भूख न लगना, इत्यादि हो सकती है। आइए जानते हैं, ज्यादा नमक खाने से क्या होता है और कौन सी बीमारियां होती है,
ज्यादा नमक खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होती है। इसके निम्नलिखित नुकसान है:-
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार गंभीर बीमारियों से बचने के लिए रोजाना सिर्फ 5 ग्राम नमक खाना पर्याप्त होता है। खाने में उपर से नमक का प्रयोग करना ज्यादा नुकसानदायक होता है। गंभीर बीमारियों से बचने के लिए ज्यादा नमक के सेवन से बचना चाहिए। खाने में भी आपको कम नमक का प्रयोग करना चाहिए। खाने की टेबल से रखे हुए नमक को हटा दें और कम से कम नमक का सेवन करने की कोशिश करें।
क्या आप जानते हैं, कि आपकी सेहत के लिए कौन -सा नमक बेहतर होता है? इसके लिए सबसे पहले आपको जानना होगा कि, नमक कितने प्रकार के होते हैं। नमक तीन प्रकार के होते हैं , सामान्य नमक, काला नमक और सेंधा नमक। समान्य नमक को समुद्र के पानी से तैयार किया जाता है और उसे मशीन द्वारा शुद्ध करके बाजार में लाया जाता है, सेंधा नमक को जमीन के नीचे से निकाला जाता है, जो चट्टान की तरह होता है और पूरी तरह कुदरती होता है। और काला नमक भी सेंधा नमक की तरह ही चट्टानों से लिया जाता है।
सेंधा नमक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है। प्राकृतिक रूप से सेंधा नमक दरदरा होता है, इसलिए यह खाने में पूरी तरह से मिक्स नहीं होता है। इसका मतलब यह नहीं कि सेंधा नमक रिफाइंड नहीं होता है, लेकिन कहने का मतलब यह है कि, जो चीजें जितनी कम रिफाइंड होती है, वो उतनी ही प्राकृतिक रूप में होती है। रिफाइंड करने पर इसमें मौजूद महत्वपूर्ण खनिज-तत्व खत्म हो जाते हैं। हांलाकि, सेंधा नमक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन लंबे समय तक पूरी तरह से केवल सेंधा नमक का सेवन करने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं, सेंधा नमक के फायदे और नुकसान:-
क्या आप जानते हैं, नमक से होने वाली प्रॉब्लम्स क्या है, या दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए? ज्यादा नमक का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। लेकिन सही मात्रा में नमक का सेवन हमारे शरीर के लिए भी बहुत जरूरी होता है। एक रिपोर्ट के आधार पर रोजाना 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। इससे हाई बीपी, स्ट्रोक, स्किन इंफेक्शन इत्यादि का खतरा होता है। नमक में सेंधा नमक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप सामान्य नमक के नुकसान और सेंधा नमक के फायदे के बारे में उपरोक्त भागों में पढ़ सकते हैं। नमक का ज्यादा सेवन कई गंभीर बीमारियों को आमंत्रित करता है।
गंभीर बीमारियों के खर्चों से बचने के लिए आप स्वास्थ्य बीमा (health insurance) भी करा सकते हैं। ब्लड प्रेशर के लिए आप केयर हेल्थ के केयर फ्रिडम प्लान (Care Freedom Plan) को ले सकते हैं। जहां आपको स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सुविधाएं प्रदान की जाती है, और आपके बीमारी के खर्चों को कवर किया जाता है। आप केयर हेल्थ के किसी भी नेटवर्क अस्पताल में अपने इलाज के लिए आवेदन आसानी से कर सकते हैं।
>> जाने: हाई ब्लड प्रेशर के लिए बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान कैसे चुनें
डिस्क्लेमर: इंश्योरेंस प्लान की सुविधाएँ, लाभ और कवरेज भिन्न हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया ब्रोशर, सेल्स प्रोस्पेक्टस, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण, कारण और इलाज क्या है Vipul Tiwary in Diseases
हैंगओवर उतारने के लिए घरेलू उपाय क्या है? Vipul Tiwary in Diseases
Autism Symptoms: 10 Red Flags You Might Be Missing Gungun Bhatia in Diseases
Family Floater Insurance? Who Can Join the Plan? Gungun Bhatia in Health & Wellness
Plant-Based Diet: Explore Types, Benefits, and Tips Bhawika Khushlani in Diet & Nutrition
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...