सुंदर दिखना किसे पसंद नहीं है, कौन नहीं चाहता की उसकी सुंदरता में निखार हो। लोग सुंदर और आकर्षित दिखने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं। बहुत लोग ऐसे होते हैं जो अपने चेहरे या फिगर से खुश नहीं होते हैं। किसी को होठ मोटे लगते हैं तो किसी को स्तन छोटे लगते हैं, कोई नाक बड़ी कराना चाहता है तो कोई तिल हटवाना चाहता है, कोई हिप्स बड़ा कराना चाहता है, इत्यादि। इन सभी को अपने मन मुताबिक कराने के लिए शरीर की सर्जरी में कॉस्मेटिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। आज के दौर में कॉस्मेटिक सर्जरी का बाजार दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। पहले के लोग सुंदर दिखने के लिए सिर्फ कपड़ों और ब्यूटी प्रोडक्ट की सॉपिंग किया करते थे लेकिन आज के दौर में कॉस्मेटिक सर्जरी का चलन चल पड़ा है। आइए जानते हैं, कॉस्मेटिक सर्जरी है क्या, कॉस्मेटिक सर्जरी के प्रकार, यह कैसे होता है, इत्यादि।
कॉस्मेटिक सर्जरी क्या है?
कॉस्मेटिक सर्जरी एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जो किसी व्यक्ति को आकर्षित या सुंदर दिखाने के लिए किया जाता है। इसमें किसी पुरूष या महिला के बाहरी रूपरेखा को सुंदर बनाने के लिए किया जाता है। इस सर्जरी को शरीर के किसी भी हिस्से पर किया जा सकता है। कॉस्मेटिक सर्जरी परमानेंट और टेम्पररी दोनों तरह की होती है।
कॉस्मेटिक सर्जरी के कितने प्रकार है?
कॉस्मेटिक सर्जरी शरीर के किसी भी अंग के लिए हो सकता है। अलग-अलग अंगो की सर्जरी के लिए अलग-अलग सर्जरी प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। कॉस्मेटिक सर्जरी के प्रकार निम्नलिखित है:-
- हेयर ट्रांसप्लांटेशन(बालों की प्रत्यारोपण)
- रहिनोप्लास्टी- नाक की सर्जरी
- लिप ऑगमेंटेशन सर्जरी : होंठो की सर्जरी।
- ब्लेफ्रोप्लास्टी – पलकों के लिए होने वाली सर्जरी।
- ओटोप्लास्टी: कानों के आकार को बढ़ाने के लिए की जाने वाली सर्जरी।
- ब्रेस्ट ऑग्मेंटशन – स्तन के लिए सर्जरी
- बोटॉक्स - यह सर्जरी चेहरे की झुर्रियों को ठीक करने के लिए और टाइटनिंग के लिए की जाती है।
- टमी टक सर्जरी या एब्डोमिनोप्लास्टी- बेली फैट कम करने के लिए।
- लेजर लिपोसक्शन सर्जरी- लेज़र लिपोसक्शन बॉडी के अतिरिक्त फैट या चर्बी को लेजर के जरिए हटाया जाता है।
- आइब्रो लिफ्ट- यह कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जो आइब्रो को ऊपर उठाती है।
- आंख की सर्जरी
- गाल बढ़ाने की सर्जरी
- चिन बढ़ाने की सर्जरी
- स्तन बढ़ाने की सर्जरी
चिकित्सकीय रूप से जरूरी और वैकल्पिक प्रक्रियाओं में क्या अंतर है?
कॉस्मेटिक सर्जरी की लोकप्रियता हाल के दिनों में बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बहुतायत संख्या में लोग कई अलग अलग तरह के कॉस्मेटिक सर्जरी कराना चाहते हैं, इसमें होने वाले खर्च को लेकर हमेशा लोगों के मन में चिंता का विषय बना रहता है। जब अप्रत्याशित चिकित्सा खर्चों का प्रबंधन करने की बात आती है, तो एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी हमेशा आपके सेविंग्स को सुरक्षित रखने के काम आती है। यहां सवाल उठता है कि क्या आपका नीजी स्वास्थ्य बीमा कॉस्मेटिक सर्जरी को कवर करता है? सोचिए, सोचिए.. इसका जवाब है, हाँ। एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कॉस्मेटिक सर्जरी के खर्चों को कवर करती है, हालांकि, इसमें नियम और शर्तें जुड़ी होती हैं।
अधिकतर मामलों में, एक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान कॉस्मेटिक सर्जरी को कवर करती है जब वह सर्जरी चिकित्सकीय रूप से आपको लिए आवश्यकता है और कोई वैकल्पिक प्रक्रिया नहीं है। इसको बेहतर ढंग से समझने के लिए कि निजी हेल्थ इंश्योरेंस कॉस्मेटिक सर्जरी को कैसे कवर करता है, चिकित्सकीय रूप से आवश्यक कॉस्मेटिक सर्जरी और वैक्ल्पिक सर्जरी के बीच अंतर को समझें।
चिकित्सकीय रूप से आवश्यक कॉस्मेटिक सर्जरी
- चिकित्सकीय रूप से आवश्यक कॉस्मेटिक सर्जरी डॉक्टर द्वारा रोगी के लिए एक आवश्यकता के रूप में निर्धारित कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं हैं
- यह मरीज के लिए आवश्यक हो।
- सामान्य रूप से, चिकित्सकीय रूप से जरूरी कॉस्मेटिक सर्जरी को स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कवर करती है।
- यदि मरीज को किसी दुर्घटना या बीमारी के कारण शरीर के किसी अंग के पुनर्निमाण की जरूरत हेती है तो यह सर्जरी मुख्य रूप से डॉक्टरों द्वारा निर्धारित की जाती है।
वैकल्पिक कॉस्मेटिक सर्जरी
- इलेक्टिव कॉस्मेटिक सर्जरी एक वैकल्पिक कॉस्मेटिक सर्जरी प्रक्रिया है जिसकी चिकित्सीय आवश्यकता नहीं होती है।
- शारीरिक सुंदरता बढ़ाने के लिए इसे व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत रूप से चुना जाता है।
- आमतौर पर, स्वास्थ्य बीमा योजनाएं वैकल्पिक कॉस्मेटिक सर्जरी को कवर नहीं करती हैं।
- यह सर्जरी अपने शरीर की बनावट को निखारने के लिए किया जाता है, इसकी कोई सख्त जरूरत नहीं होती है।
उपरोक्त कथन से, अब आप समझ गए होंगे कि वैकल्पिक कॉस्मेटिक सर्जरी बीमा कैसे उपलब्ध है। ज्यादातर, हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली कंपनियां वैकल्पिक कॉस्मेटिक सर्जरी को कवर नहीं करते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस का मुख्य कारण पॉलिसी धारक के इलाज के खर्चों को कवर करना है जो गैर-वैकल्पिक हैं और चिकित्सकीय रूप से जरूरी हैं। जैसे - दुर्घटना में नाक फ्रैक्चर पर राइनोप्लास्टी, जलने पर प्लास्टिक सर्जरी इत्यादि।
चुनी गई योजना, स्वास्थ्य बीमा प्रदाता और योजना के कवरेज के आधार पर, एक विशेष गैर-वैकल्पिक कॉस्मेटिक सर्जरी को कवर किया जाता है। यह समझने के लिए कि आपका बीमा क्या कवर करता है, अपने बीमा प्रदाता से प्रश्न पूछना सबसे अच्छा है। खरीदे हुए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में, गैर-वैकल्पिक कॉस्मेटिक सर्जरी को कवर किया जाता है। क्या आपका स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कॉस्मेटिक सर्जस कवर करता है? जानने के लिए अपने बीमा करता से आवश्य पूछें।
किसी भी तरह की सर्जरी के लिए धैर्य और देखभाल की आवश्यकता होती है। अच्छे परिणाम के लिए डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आपने कॉस्मेटिक सर्जरी का विकल्प चुना हो या यह एक चिकित्सीय आवश्यकता का नतीजा हो, निजी स्वास्थ्य बीमा कॉस्मेटिक सर्जरी की शर्तों को समझना बहुत जरूरी है।
जैसा कि उपरोक्त भागों में बताई गई है, केयर हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा दी जाने वाली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Health Insurance Policy) आपको गैर-वैकल्पिक कॉस्मेटिक सर्जरी के चिकित्सा खर्चों में मदद करती है केयर सुप्रीम योजना ऐसी सर्जरी पर होने वाले खर्च की भरपाई करती है जो आकस्मिक चोट या जलने के कारण चिकित्सकीय रूप से आवश्यक होती है। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे विशेषज्ञों से जुड़ सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। साथ ही केयर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ कई और भी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती है।
>> जाने: मोतियाबिंद सर्जरी के लिए स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।