हार्ट मेडिक्लेम एक स्वास्थ्य कवर है जो आपकी हृदय से जुड़ी बीमारियों या सर्जरी को कवर करता है। यह हृदय रोगों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। आज के समय में बढ़ती चिकित्सा मुद्रस्फिति के कारण बीमारियों के इलाज का खर्चा उठाना बहुत मुश्किल हो गया है, खासकर मध्यम वर्गिय और निम्न वर्गिय लोगों के लिए जो एक-एक पाई बचा कर रखते हैं।
दुनिया भर में हृदय के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और इसका मुख्य कारण है अनहेल्दी लाइफस्टाइल। यानी लोग इतने भाग-दौड़ और कामों में व्यस्त हैं कि उनके पास सही से खाने का समय नहीं है, बाहरी चीजों का सेवन करते हैं, समय पर सोते नहीं है, एक्सरसाइज नहीं करते हैं, अपने लिए टाइम नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे एक समय ऐसा आता है जब तबीयत खराब होने लगती है और इलाज की जरूरत पड़ती है और आपकी सभी जमा पूंजी इलाज में खर्च हो जाती हैं।
हृदय एक ऐसा अंग है जो आपके शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन सप्लाई करता है, यह रोजाना लगभग 2,000 गैलेन रक्त पंप करता है। एक स्वस्थ्य हृदय की बात करें तो यह एक दिन में लगभग 1,00,000 बार के करीब धड़कता है। वर्तमाव समय में, हृदय से जुड़ी समस्याओं से काफी लोग परेशान है और इससे भारत के मृत्यु दर में भी वृद्धी हुई है। यदि हम बात करें हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज की तो इसमें भारी खर्चों का बोझ शामिल है। पिछले कुछ सालों में, हेल्थ केयर चिकित्सा या इलाज में काफी बढ़ोतरी देखी गई है।
एक बार इलाज कराने का मतलब आपके जेब को भारी नुकसान पहुंचना है, यानी यदि आपके पास पर्याप्त धन राशि उपलब्ध नहीं है, कोई हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है तो आप कर्जे में भी डूब सकते हैं। इसलिए, अपनी जमापूंजी या बचत को बचाए रखने के लिए स्वास्थ्य बीमा बहुत जरूरी है, यह आपको बीमारी में इलाज के खर्चों को कवर करती है और आपको वित्तीय रूप से मजबूत रखती है। हेल्थ इंश्योरेंस होने की वजह से आप इलाज के खर्चों की टेंशन किए बिना इलाज पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
आज के समय में स्वास्थ्य बीमा सभी के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि बीमारी कभी बताकर नहीं आती है और आपके जीवनभर कि कमाई को उड़ा ले जाती है। यहां हम हृदय से जुड़े स्वास्थ्य बीमा के बारे में बात करेंगे क्यों कि वर्तमान समय में, हृदय संबंधी बीमारियों का इलाज बहुत महंगा हो चुका है। यदि आप हृदय रोग से पीड़ित हैं या दिल की बीमारियों के लिए पहले से सजग रहना चाहते हैं तो केयर हेल्थ की हार्ट मेडिक्लेम पॉलिसी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं, हार्ट मेडिक्लेम कौन ले सकता है, हृदय स्वास्थ्य बीमा कब लेनी चाहिए, हार्ट मेडिक्लेम में क्या कवर होता है, इत्यादि।
हार्ट मेडिक्लेम क्या है?
हार्ट मेडिक्लेम आपके हृदय से जुड़ी बीमारियों के इलाज के खर्चे को कवर करने के लिए एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है। इसमें आप हृदय से जुड़े कुल 16 प्रमुख बीमारियों और सर्जरी के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्राप्त करते हैं। यह पॉलिसी आपको व्यक्तिगत आधार पर कवरेज प्रदान करती है और जीवन भर रिन्यूल का विकल्प भी देती है। हार्ट मेडिक्लेम में आपको कई तरह स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है, जिसके बारे में आगे आपको बताया ग्या है।
हार्ट मेडिक्लेम या हृदय स्वास्थ्य बीमा के फायदे क्या है?
क्या आप जानते हैं, हार्ट मेडिक्लेम में क्या कवर होता है? हार्ट मेडिक्लेम मेंक केयर हेल्थ इंश्योरेंस का हार्ट मेडिक्लेम पॉलिसी आपके जरूरतों का ध्यान रखते हुए बहुत सारी सुविधाएं प्रदान करता है, जिसमें आपको इमरजेंसी मेडिकल के दौरान इलाज के खर्चों का टेंशन नहीं होता है। हार्ट हेल्थ इंश्योरेंस के कवरेज के फायदे निम्लिखित है।
- ओपीडी का खर्च
- कैशलेस एवं प्रतिपूर्ति सुविधा उपलब्ध होना
- लाइफटाइम रिन्यूअबलिटी के फायदे
- वैश्विक कवरेज (1 और 2 करोड़ SI के लिए)
- वैकल्पिक उपचार की सुविध
- साल में एक बार हृदय स्वास्थ्य जांच
- इंटरनेशनल सेकेंड ऑपिनियन
- अंग दाता कवर की सुविधा
- एयर एम्बुलेंस की सेवा
- कमरे के किराये में संशोधन
- डॉक्टर-ऑन कॉल
- धारा 80 डी के तहत टैक्स का लाभ
हार्ट मेडिक्लेम में क्या कवर नहीं होता है?
हार्ट मेडिक्लेम में कई तरह के एक्सक्लुशन भी होते हैं। ये एक्सक्लुशन वो बीमारियां, सर्जरी, इलाज व चिकित्सा प्रक्रियाएं होती है, जिसे इस मेडिक्लेम पॉलिसी में कवर नहीं किया जाता है। देखें, हार्ट मेडिक्लेम के अंतर्गत क्या शामिल नहीं है:-
- आत्महत्या करने का प्रयास
- खुद को चोट पहुंचाने का कार्य
- प्लास्टिक या कॉस्मेटिक सर्जरी या इससे जुड़ा उपचार
- प्रेग्नेंसी, मिस्कैरेज, प्रसव, सी-सेक्शन इत्यादि मातृत्व से जुड़ी जटिलताएं
- खतरनाक गतिविधियों में भाग लेने के कारण सभी उपचार
- स्वास्थ्य बीमा लेने वाले द्वारा कानून के उल्लंघन के कारण लगे चोट या बीमारी
- हमले जैसे प्रमाणु हमला, रासायनिक हमला या जैविक हमला या हथियारों से होने वाला क्षती
सारांश -
हार्ट मेडिक्लेम पॉलिसी (heart mediclaim policy) में आपके हृदय से संबंधित बीमारियों को कवर किया जाता है। दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई और आपात चिकित्सा दर के खर्चे आपकी जेब पर भारी प्रभाव डालते हैं। वर्तमान समय में हृदय रोगों की संख्य में इजाफा देखा गया है और हृदय से जुड़ी बीमारियों के इलाज के खर्चे भी काफी ज्यादा होते हैं। एक बार अस्पताल में भर्ती होने पर लाख रुपये कहां खर्च हो गए, पता भी नहीं चलेगा और आपकी सेविंग्स बुरी तरह प्रभावित हो जाएगी।
इसलिए हृदय स्वास्थ्य बीमा के साथ खुद को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। केयर हेल्थ के हार्ट मेडिक्लेम पॉलिसी में आपके 16 हृदय रोगों को कवर किया जाता है, साथ ही कैशलेस सुविध, ओपीडी खर्च, अंग दाता, एंबुलेंस, वार्षिक स्वास्थ्य जांच इत्यादि, जैसी कई सुविधाएं प्रदान की जाती है। ये सुविधाएं आपको जरूरत पड़ने पर बहुत कामयाम साबित होती है।
>> जाने: मेडिक्लेम पॉलिसी के लाभ
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।