Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 25 Dec, 2019
Updated on 23 Oct, 2025
14364 Views
13 min Read
Written by Care Health Insurance
favorite1Like
घबराएं नहीं! अपने और अपने परिवार के लिए सही फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस चुनकर, इन विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें और रिटायरमेंट के बाद के अपने जीवन को भी शांतिपूर्ण बनाएं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मेडिक्लेम पॉलिसी फॉर फैमिली क्या है, हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे क्या है और आप इसका सही चुनाव कैसे कर सकते हैं? साथ ही केयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी डिटेल्स के बारे में भी जानेंगे।
एक मेडिक्लेम इंश्योरेंस प्लान्स फॉर फैमिली आपको अस्पताल में भर्ती होने के दौरान होने वाले विभिन्न खर्चों से सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें ये प्रमुख विशेषताएं और लाभ शामिल हैं:
सरल ऑनलाइन सुविधा: इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आप कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन फैमिली कवर प्राप्त करपा सकते हैं। आप डिजिटल भुगतान मोड के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप आसानी से क्लेम स्टेटस भी देख सकते हैं।
कम प्रीमियम दर: फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस को आप कम प्रीमियम दर पर खरीद सकते हैं। आप केवल एक ही पॉलिसी प्रीमियम पर अपने परिवार के 6 सदस्यों को कवर कर बार बार पॉलिसी प्रीमियम देने के खर्च से छुटकारा पाते हैं।
हॉस्पिटलाइजेशन कवर: किसी भी प्लांड या इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए, पॉलिसी आपके हॉस्पिटल के खर्च जैसे रूम रेंट, डॉक्टर की कॅन्सॉल्टेशन फी, आईसीयू शुल्क, आदि को कवर करती है। जिससे आप अपना इलाज बिना किसी स्ट्रेस के करा सकें।
प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइज़ेशन कवर: जब आप किसी बड़ी बीमारी से गुज़रते हैं तो हॉस्पिटल के अलावा और भी बहुत से खर्चे होतें हैं, जो आपको भारी पड़ सकते हैं। यह पॉलिसी हॉस्पिटल में भर्ती होने के 30 दिन पहले और 60 दिन बाद के चिकित्सा खर्चों को कवर करती है। जिससे आप बचत कर सकते हैं ।
कोरोनावायरस ट्रीटमेंट कवर: हेल्थ इंश्योरेंस प्लान फॉर फैमिली लेने से आपके परिवार के सदस्यों को कोरोनावायरस उपचार कवर मिलता है और आपको महामारी से लड़ने के लिए साहस और वित्तीय सहायता मिलती है।
नो क्लेम बोनस: स्वस्थ रहने और पूरे साल के लिए क्लेम फाइल न करने पर फैमिली फ्लोटर पॉलिसी आपको बीमित राशि में वृद्धि देती है।
नये सदस्यों को करें बीमित: आप रिन्यूअल के समय फैमिली फ्लोटर प्लान में अपने परिवार में आए नए सदस्य जैसे पति, पत्नी या बच्चों को बीमित करा सकतें हैं। इसके लिए आपको बार बार नई पॉलिसी नहीं खरीदनी पड़ेगी।
पॉलिसी डिसकाउंट: पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा लेने पर आप 7.5 % से लेकर 10% तक का डिसकाउंट भी पा सकते हैं। जिससे आपकी प्रीमियम दर कम हो जाती है और आपकी जेब पर बोझ भी नहीं पड़ता है।
टैक्स बेनिफिट: आपको यह जानकर खुशी होगी कि पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा के लिए भुगतान किया गया प्रीमियम भारत के आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80डी के तहत कर छूट के अधीन है। इससे आप इस कठिन समय में अपने स्वास्थ्य और धन दोनों को बचा सकते हैं।
ईज़ी पेमेंट: फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन आपको ईज़ी पेमेंट का विकल्प देता है। आप घर बैठे ही प्रीमियम की पेमेंट हमारे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर सुरक्षित ढंग से कर सकते हैं।
आसान क्लेम सेटल्मेंट:आप बिलों के भुगतान के लिए, कैशलेस चिकित्सा उपचार प्राप्त करने के लिए हमारे नेटवर्क अस्पताल में जा सकते हैं। हम बिल का भुगतान सीधे अस्पताल को करेंगे। इसके अलावा, आप अपनी पसंद का कोई भी अस्पताल चुन सकते हैं और प्रतिपूर्ति के दावे के लिए फाइल कर सकते हैं।
अतिरिक्त लाभ: इस महामारी के समय में आपको पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता होती है। पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा आपको अतिरिक्त लाभ जैसे ऑटोमैटिक रीचार्ज, सेकेंड ओपीनियन, ऐनुअल हेल्थ चेक अप, एम्बुलेंस कवर आदि प्रदान करता है। जो आपकी पॉलिसी कवरेज बढ़ाने में मदद करता है।
आज के समय में चिकित्सा उपचार की लागत आपकी जेब खाली कर सकती है और आपकी सारी बचत को खत्म कर सकती है। इसलिए, परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाएं खरीदना ऐसे इंश्योरेंस प्लान्स में निवेश करना एक समझदारी भरा निर्णय है। नीचे दिए गए पांच तरीकों से आप सही पॉलिसी चुन कर अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
अधिकतम कवरेज देखें: आज के समय में सबसे पहले आपको देखना चाहिए की हेल्थ इंश्योरेंस आपको अधिकतम कवरेज प्रदान करे। आदर्श रूप से, फैमिली हेल्थ कवर में पूर्व और बाद के अस्पताल में भर्ती खर्च, निदान खर्च, उपचार और दवा शामिल होना चाहिए। ऑर्गन डोनर, डे-केयर ट्रीटमेंट, डायलिसिस कवर, एम्बुलेंस कवर, और दूसरी राय इसके कुछ फायदे हैं जो आपको स्वास्थ्य बीमा कवर में मिलने चाहिए।
प्रीमियम की राशि: प्रीमियम वह राशि है जिसे आपको निर्दिष्ट अंतराल के बाद बीमाकर्ता को भुगतान करना होता है। आप वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन प्रीमियम कैलकुलेटर की मदद से प्रीमियम का आकलन कर सकते हैं। इस तरह, आप उस योजना का विकल्प चुन सकते हैं जो आपको वित्तीय नुकसान से बचाए, आपकी जेब पर बोझ न डालें, और आपके कठिन समय में आपका साथ दे ।
एक्सक्लूशन लिस्ट जांचें: अपने परिवार के लिए हेल्थ पॉलिसी खरीदने से पहले, आपको बीमा कंपनी की एक्सक्लूशन लिस्ट जांच लेनी चाहिए। एक्सक्लूशन वे परिस्थितियाँ हैं जिनके लिए बिमा कंपनी भुगतान नहीं करती है। इन स्थितियों में आप क्लेम प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए आपको उस योजना को चुनना चाहिए जिसमें अधिकतम कवरेज के साथ न्यूनतम एक्सक्लूशन हो।
कर बचत: सेक्शन 80 डी के तहत, हेल्थ पॉलिसी आपको कर लाभ भी प्रदान करती है। स्वयं, आश्रित माता-पिता, बच्चों और पति या पत्नी के स्वास्थ्य बीमा के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम पर 50,000 रुपये तक की कर छूट मिलती है। हालांकि, कर राशि आपकी आय और आयु पर निर्भर हैं। यह आपकी कर आय को भी कम करता है, जो कम कर देयता को दर्शाता है।
अन्य लाभ: आपको अपने परिवार के लिए वही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी चाहिए जो आपको अन्य लाभ जैसे ऐन्यूअल नो क्लेम बोनस, ऐन्यूअल हेल्थ चेकअप, कैशलेस हॉस्पिटलाइज़ेशन, एम्बुलेंस कवर और क्विक क्लेम सेटल्मन्ट प्रदान करे।
चल रही महामारी और गंभीर बीमारी के मामलों की संख्या में वृद्धि की वजह से अपने परिवार के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके परिवार के सदस्यों को पर्याप्त कवरेज मिले, सही हेल्थ इंश्योरेंस(health insurance) चुनना महत्वपूर्ण है। नीचे हमारे फैमिली फ्लोटर प्लान्स की सूची दी गई है, आप अपने परिवार की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के अनुसार इनमें से कोई भी चुन सकते हैं:
>> जानिए क्यों ज़रूरी है वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा
स्वास्थ्य देखभाल की लागत में निरंतर वृद्धि के कारण बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी आपके परिवार के लिए आवश्यक है। नीचे पढ़ें इसकी कवरेज के बारे में:-
इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइज़ेशन: यदि इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइज़ेशन 24 घंटे से अधिक समय तक है, तो आपके हॉस्पिटलाइज़ेशन के खर्चों को पॉलिसी कवर करती है। इन खर्चों में आपके कमरे का शुल्क, नर्सिंग खर्च, आईसीयू, सर्जन का शुल्क, डॉक्टर का शुल्क, ब्लड, ऑक्सीजन और ओटी (ऑपरेशन थिएटर चेंजर्स) शामिल हैं।
डे केयर ट्रीटमेंट: यदि आपको किसी सर्जरी या उपचार या थेरेपी से गुजरना पड़ता है, जिसमें एक दिन से कम के लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है, तो कमरे के किराए से लेकर दवा के बिल तक, पॉलिसी में कवर होते हैं।
प्री एंड पोस्ट हॉस्पीटलाइज़ेशन: यह पॉलिसी आपके अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पूर्व और 60 दिन बाद के खर्चों को कवर करती है, जिसमें डॉक्टर की फीस के साथ निदान, उपचार और दवा का खर्च शामिल होता है।
आईसीयू चार्ज: सही स्वास्थ्य सेवाओं का समय पर मिलना बहुत ज़रूरी होता है। यदि आपके परिवार का कोई भी बीमित सदस्य आईसीयू में भर्ती हैं, तो उसका शुल्क भी कवर होगा।
COVID-19 ट्रीटमेंट कवर: आप अपने और अपने परिवार को कोरोना महामारी पर होने वाले ट्रीटमेंट के खर्चों से सुरक्षित रख सकते हैं। इस स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में आपको कोरोना वायरस के कारण हुए हॉस्पीटलाइज़ेशन व ट्रीटमेंट के खर्चों के लिए कवरेज मिलती है। यही नहीं आप हमारे ऐड ऑन्स(add-ons) जैसे कॉविड केयर, केयर शील्ड, खरीद कर अतिरिकत लाभ भी ले सकते हैं।
एम्बुलेंस कवर: आपका स्वास्थ हमारी प्राथमिकता है। इसलिए इस पॉलिसी के अंतर्गत हम चिकित्सा आपातकाल के दौरान एम्बुलेंस के खर्च के लिए भी प्रतिपूर्ति प्रदान करते हैं।
ऑर्गन डोनर कवर: अंगदान कई लोगों के लिए जीवन रक्षक है, और हम इस नेक काम की सराहना करते हैं। इसलिए, हम ऑर्गन ट्रांसप्लांट सर्जरी के दौरान आपके ऑर्गन डोनर के लिए आपके द्वारा किए गए चिकित्सा खर्चों को कवर करते हैं।
एडवांस टेक्नोलॉजी: एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे रोबोटिक सर्जरी, बैलून साइनुप्लास्टी, ब्रेन सिमुलेशन आदि को भी पॉलिसी के तहत कवर किया जाता है जो सर्जरी को न्यूनतम रखता है और इसके साइड इफेक्ट कम होते हैं।
डोमिसीलियरी हॉस्पीटलाइज़ेशन: अगर आप किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से हॉस्पिटल जाने में असमर्थ अस्मर्थ हैं या आसपास के सभी हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध नहीं है, तो आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार डोमिसीलियरी हॉस्पीटलाइज़ेशन के लिए जा सकते हैं। पॉलिसी के तहत इन खर्चों को कवर किया जाता है।
सेकेंड ओपीनियन: यदि आप अपने वर्तमान डाइयग्नोसिस/उपचार से संतुष्ट नहीं हैं, तो हम आपके लिए भारत में हमारे पैनेल के अच्छे डॉक्टर से पॉलिसी अंतर्गत आपके लिए सेकेंड ओपीनियन अरेंज करा सकते हैं।
ऐनुअल हेल्थ चेकप: फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस के तहत, आपके परिवार के हर बीमित सदस्य को वार्षिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। इसमें पूर्ण ब्लड शुगर, ईसीजी चेक-अप, किड्नी फंक्शन टेस्ट, आदि शामिल हैं।
अनलिमिटेड ऑटोमॅटिक रीचार्ज: यदि पॉलिसी की कवरेज राशि समाप्त हो जाती है, तो आपका परिवार अनलिमिटेड ऑटोमैटिक रीचार्ज की सुविधा ले सकता हैं। आप इस राशि का उपयोग किसी अन्य बीमित परिवार के सदस्य या स्वयं के इलाज के लिए कर सकते हैं।
अन्य लाभ: सेकेंड ओपीनियन, ऑर्गन डोनर कवर, नो क्लेम बोनस और आयुष उपचार अन्य के लिए भी कवरेज मिलती है। जो की लंबी बीमारी से लड़ने में बेहद सहायक होते हैं।
व्यापक पॉलिसी कवरेज आज की परिस्थिति में बेहद ज़रूरी है। आप इन आसान तरीकों से अपनी पॉलिसी की कवरेज को बढ़ा सकते हैं:
नो क्लेम बोनस सुपर-यह एक वैकल्पिक (ऑप्शनल)कवर है। आप अपनी बीमा राशि को हर क्लेम फ्री साल के लिए अधिकतम 100% तक बढ़ा सकते हैं। एनसीबी सुपर दोनों के साथ कुल मिलाकर 5 वर्षों में अपनी बीमा राशि को 150% तक बढ़ा सकता हैं।
अनलिमिटेड ऑटोमैटिक रिचार्ज- इस ऐड-ऑन कवर का चयन करके आपकी पॉलिसी में आपकी बीमा राशि समाप्त हो जाने पर दोबारा राशि डाल दी जाती है।
बीमित राशि (Sum Insured) विकल्प-इस पॉलिसी में 5 लाख से 6 करोड़ तक की बीमित राशि के विकल्प हैं। आप अपनी स्वास्थ जरूरतों के अनुसार एक सही बीमित राशि चुन सकते हैं।
मेडिकल पॉलिसी फॉर फैमिली सिंगल पॉलिसी- सिंगल प्रीमियम के आधार पर काम करने वाले फैमिली फ्लोटर प्लान को चुनकर अब 3, 4, 5 या 6 सदस्यों के परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा प्राप्त करना संभव है। हालांकि, अपने परिवार के सदस्यों का बीमा करवाते समय योग्यता की जांच करना हमेशा बेहतर होता है। पारिवारिक चिकित्सा बीमा योजना चुनने से पहले नीचे दिए गए मानकों को पढ़ें:
आइए जानते हैं कि पॉलिसी क्या कवर नहीं करती:
ऑनलाइन स्वास्थ्य बीमा लेने के आसान स्टेप्स:
क्लेम सेटल्मेंट की प्रक्रिया सरल है। आप दो तरीकों से इसे कर सकते हैं:
कैशलेस क्लेम सेटल्मेंट: कैशलेस क्लेम सेटलमेंट के लिए किसी भी नेटवर्क अस्पतालों में भर्ती आवश्यक है। आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से कैशलेस सुविधा प्राप्त कर सकते हैं:
रिम्बर्समेंट (प्रतिपूर्ति) क्लेम सेटल्मेंट- प्रतिपूर्ति दावा निपटान प्रक्रिया के तहत, आपको अपने उपचार पर खर्च किए गए धन का रिफंड मिलेगा। इन सरल चरणों का पालन करें:
>> क्लेम सेटल्मेंट पर विस्तृत जानकारी के लिए क्लिक करें!
व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा और पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा दोनो ही आज के समय में महत्वपूर्ण हैं। ये योजनाएँ चिकित्सा व्यय के लिए कवरेज प्रदान करती हैं। लेकिन अगर आप पर पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं तो नीचे दिए गये कारणों की वजह से फैमिली फ्लोटर स्वास्थ्य बीमा बेहतर है:
एक अध्ययन के अनुसार, भारत में रहने वाले प्रत्येक परिवार में से कम से कम एक सदस्य गंभीर बीमारी से पीड़ित होता है। कुछ व्यक्तियों के पास चिकित्सा खर्चों का भुगतान करने का साधन होता है। लेकिन कुछ के लिए, यह जीवन को पटरी से उतार सकता है। इस असामान्य स्थिति में, जहाँ पूरा देश महामारी और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है, वहीं फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस (Family Health Insurance) में निवेश एक बचाव के रूप में कार्य करता है। केयर हेल्थ इंश्योरेंस आपकी फैमिली के लिए व्यापक और सही हेल्थ इंश्योरेंस प्लान प्रदान कराता है। जिसमें आपको सस्ते प्रीमियम पर अधिकतम कवरेज मिलती है। फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस में यह छोटा सा निवेश आपको बड़ी वित्तीय परेशानी से बचा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्लान की सुविधाएँ, लाभ और कवरेज भिन्न हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया ब्रोशर, सेल्स प्रोस्पेक्टस, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
How Embedded Insurance is Transforming Digital Finance! Sejal Singhania in Health Insurance Articles
Difference Between Policy Year, Policy Tenure and Policy Lifetime in Insurance Leena Khowal in Health Insurance Articles
Tachycardia: Understanding Why your Heart Beats too Fast? Yash in Diseases
World Psoriasis Day 2025: Stop the Domino Effect Mudit Handa in Awareness Days
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...