Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 17 Apr, 2025
Updated on 29 Sep, 2025
45995 Views
5 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite22Likes
यदि आपने “गोंद कतीरा” का नाम पहली बार सुना है, तो यह तय है की आप इसके फायदे के बारे नहीं जानते हैं। और यदि आप इसके बारे में पहले से जानते हैं तो भी संभावना है की आप इसके सभी फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे। गोंद कतीरा की गिनती ड्राई फ्रूट में की जाती है, जिसका न कोई स्वाद होता है न ही कोई गंध होती है। पेड़ से निकलने वाली गोंद के सुखने के बाद कतीरा बनता है। गोंद कतीरा में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, डाइटरी फाइबर, विटामिन जैसे कई तरह के पोषके तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं, गोंद कतीरा के फायदे क्या है, गोंद कतीरा कैसे खाएं, गोंद कतीरा के नुकसान, इत्यादि।
गोंद कतीरा को ट्रैगेकैन्थ गम के नाम से भी जानते हैं और इसे संसकृत में गलगल कहा जाता है। यह देखने में सफेद और पीले रंग का होता है। यह प्राकृतिक रूप से एस्ट्रागैलस जड़ी-बूटियों की अलग-अलग प्रजातियों के रस से बनती है, इसे पौधे की जड़ से प्राप्त किया जाता है। इससे बनने वाले गोंद में स्वाद नहीं होता है और नाहीं इसमें किसी प्रकार की गंध होती है। गोंद कतीरा पानी में घुलनशील होता है, इसे पानी में डालने पर जैल की तरह दिखाई देता है, इसे पेस्ट भी बनाया जा सकता है। सदियों से इसका इस्तेमाल दवाओं में, खाने की चीजों में, ब्यूटी प्रोडक्ट्स इत्यादि में किया जाता है।
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। इस ठंडी तासीर की वजह से ही गोंद कतीरे का उपयोग पीने युक्त पदार्थों को तैयार करने के लिए किया जाता है। गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा करने के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है। यह कुलिंग एजेंट की तरह काम करता है और बॉडी टेम्परेचर को कम करता है। यह गर्मी में नाक से खून आने जैसी समस्याओं को रोकने का काम करता है। गर्मी के दिनों में गोंद कतीरे का सेवन आपको कई बीमारियों से दूर रखता है।
गोंद कतीरा में कोई स्वाद नहीं होता है और नाही कोई गंध होती है। गोंद कतीरे का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप इसे पानी में भीगो कर खा सकते हैं, दूध में मिलाकर पी सकते हैं, शरबत में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं, शेक में मिला सकते हैं, कस्टर्ड या हलवा में भी इसको डाल सकता है। सलाद में भी डालकर खा सकते हैं। यह व्यंजन को गाढ़ा बनाने के काम भी आता है, इत्यादि।
गोंद कतीरा के लाभ बहुत हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है:-
गोंद कतीरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। आवश्यक्ता से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन नुकसान दायक हो सकती है। गोंद कतीरा के नुकसान निम्नलिखित है:-
गोंद कतीरा को ट्रैगेकैन्थ गम के नाम से जानते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा के लिए फायदेमंद है, हीट स्ट्रोक में कारगर है, शीघ्रपतन की समस्या से राहत दिलाता है, पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है, शरीर को ताकत प्रदान करता है, इत्यादि बहुत सारी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित है। गोंद कतीरा का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, इसका ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। यदि इसके सेवन से आपको एलर्जी या अन्य सेहत से जुड़ी दिक्कतें हैं तो डॉक्टर से तत्काल परामर्श करें।
इसके अलावा अपने स्वास्थ्य के बेहतर के लिए आप स्वास्थ्य बीमा (buy health insurance online)भी खरीद सकते हैं। यह आपके गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कवरेज प्रदान करता है और आपको मुश्किल घड़ी में खर्चों के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप केयर हेल्थ के फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को खरीद सकते हैं, जहां आपको एक ही पॉलिसी में परिवार के सभी सदस्यों के लिए कवरेज प्रदान किया जाता है। इसमें आपको वार्षिक स्वास्थ्य जांच से लेकर एंबुलेंस कवर, प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन जैसी कई सारी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।
>> जाने: गिलोय के फायदे और नुकसान क्या है?
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Tulsi Tea Vs Ginger Tea: Which One is The Best to Boost Immunity? Jagriti Chakraborty in Home Remedies
Mineral-Based Sunscreen vs Chemical: What’s the Real Difference Jagriti Chakraborty in Health & Wellness
Benefits of Adusa Plant that You Cannot Afford to Miss Jagriti Chakraborty in Home Remedies
Unlocking the Health Benefits of Coconut Oil for your Skin, Hair & More Mudit Handa in Home Remedies
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...