Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 18 Oct, 2024
Updated on 8 Sep, 2025
44599 Views
3 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite13Likes
बच्चे, बड़े और बुढ़े सभी के लिए दूध फायदेमंद होते हैं। ज्यादातर लोगों को गाय या भैंस का दूध पीना अच्छा लगता है। इसमें कैल्शियम में समृद्ध होने के साथ कई सारें पोषण तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप पता हैं कि गाय और भैंस के दूध के अलावा बकरी के दूध के सेवन का प्रचलन भी तेजी से बढ़ रहा है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
मानसून के आते ही कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का दौर शुरू हो जाता है। इस मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों की संख्या बढ़ जाती है और यह बहुत आम हो जाता है। ऐसे में डेंगू के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं और यह मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है। यदि डेंगू का समय पर इलाज नहीं किया जाए तो आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
आयुर्वेद कहता है कि बकरी का दूध गाय और भैंस के दूध से हल्का होता है। यही वजह है कि जिन लोगों को गाय-भैंस का दूध पचता नहीं है उन्हें बकरी का दूध पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा डेंगू के बीमारी में भी प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए बकरी का दूध फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं, बकरी के दूध के फायदे क्या है, बकरी का दूध गर्म पीना चाहिए या ठंडा, बकरी का दूध कितने दिन पीना चाहिए, इत्यादि।
बकरी का दूध पीने के फायदे निम्नलिखित है:-
डेंगू एक एसी बीमारी है जो डेंगू मच्छर के काटने से फैलती है, इस स्थिती में प्लेटलेट्स काउंट लगातार कम होने लगता है और स्थिती और गंभीर बन जाती है। ऐसे में बकरी का दूध पीने से काफी फायदा पहुंचता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि डेंगू में बकरी के दूध के फायदे बहुत है, यह आपके शरीर में प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ाने में सहयोग करता है।
बकरी के दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो आपके शरीर पर चढ़ी सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। ध्यान रखें कि बकरी के ताजा दूध का सेवन करें, यह आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
बकरी के दूध में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोसर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं। इसका दूध आपके शरीर को आयरन अवशोषित करने में सहायक होता है।
यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आपको बकरी का दूध आवश्य पीना चाहिए। इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम आपके ज्वाइंट को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। यह गठिया जैसे रोग में भी काफी फायदेमंद होता है।
बकरी का दूध आपके दिमागी समस्याओं का भी भरपूर ख्याल रखता है। यदि आप डिप्रेशन, एंग्जायटी जैसी समस्याओं से परेशान है तो भी आप बकरी के दूध का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन को रिलीज करते हैं और आपके मूड को बेहतर बनाते हैं।
बकरी के दूध में विटामिन ए और बी दोनों भरपूर मात्रा में मिलता है, जो कि बालों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। यदि आपके बाल झड़ते हैं तो आप नियमित रूप से बकरी के दूध का सेवन शुरू कर सकते हैं, यह आपके बालों के लिए फायदेमंद होता है।
>> इसे भी पढ़ें - प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण, कारण और इलाज क्या है
बकरी का दूध स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ कई सारी बीमारियों को भी ठीक करता है। बकरी का दूध खास कर डेंगू जैसी बीमारियों में काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके प्लेटलेट्स को बहुत तेजी से बढ़ाने का काम करता है। बकरी के दूध के फायदे सूजन को कम करने के लिए, बालों के लिए, जोड़ों के दर्द में, खून की कमी को पूरा करने, मानसिक स्वास्थ्य में, इत्यादि सबमें फायदेमंद है। बीमारी कभी बताकर नहीं आती है, आज के दौर में खराब जीवनशैली के कारण बीमारी किसी को कभी भी जकड़ सकती है। इसके लिए अपने आप को पहले से तैयार रखना बहुत जरूरी है।
आप स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) करा कर खुद को गंभीर बीमारियों से बचाने का इंतजाम कर सकते हैं। स्वास्थ्य बीमा आपको गंभीर बीमारियों के इलाज के खर्चों को कवर करने के साथ कई स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान करती है। स्वास्थ्य बीमा आपको बीमारी के इलाज के लिए वित्तीय रूप से सहायता प्रदान करती है। आप केयर हेल्थ के फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस (Family Health Insurance) को खरीद सकते हैं, जहां आप एक ही पॉलिसी में परिवार के सभी सदस्यों के लिए इंश्योरेंस प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही वार्षिक हेल्थ चेकअप के साथ कई स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण, कारण और इलाज क्या है Vipul Tiwary in Diseases
The Silent Treatment: Uncovering Selective Mutism Leena Khowal in Diseases
Introducing Secure Child: A Step Towards the Family’s Financial Security Care Health Insurance in Health & Wellness
पेट के निचले हिस्से में दर्द के कारण और घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Diseases
Eye Flu: Warning Signs, Causes & Fast Relief Remedies Nidhi Goyal in Diseases