Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 29 May, 2023
Updated on 12 Jan, 2026
339571 Views
6 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite22Likes
फंगल संक्रमण एक ऐसा संक्रमण है, जो पुरुष, महिला, बच्चे, बुजुर्ग किसी को भी प्रभावित कर सकता है। यह संक्रमण शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है, जैसे- हांथ पर, सिर पर, उंगलियों में, मुंह में या शरीर के अन्य भागों में भी हो सकता है। वैसे सभी प्रकार के फंगस हानिकारक नहीं होते हैं। कुछ छोटे-छोटे फंगस होते हैं जो हवा के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं और हमें संक्रमित करते हैं। इसलिए कवकता के इलाज के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं, फंगल इन्फेक्शन क्या है, फंगल इन्फेक्शन कितने दिन में ठीक होता है, फंगल इन्फेक्शन को जड़ से खत्म कैसे करें? इत्यादि।
अलग-अलग प्रकार के फंगस जब संक्रमण का कारण बनते हैं, तो उसे फंगल संक्रमण या फंगल इन्फेक्शन कहते हैं। यह इन्फेक्शन आपके इम्यूनिटी को कमजोर करता है। फंगल इन्फेक्शन एक छोटे से दाद-घाव से लेकर जानलेवा इन्फेक्शन जितना बड़ा हो सकता है, जो शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। फंगस कहीं भी हो सकता है, हवा, पानी, मिट्टी, पौधे, इत्यादि।
कई तरह के कवक(फंगस) ऐसे भी है, जो हमारे शरीर में भी पाए जाते हैं। इनमें से कुछ अच्छे भी होते हैं और कुछ हानिकारक भी। हानीकारक वाले फंगस को जल्दी हटाना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि ये किसी भी माहौल में जिंदा रह सकते हैं। क्या आप जानते हैं, फंगल इन्फेक्शन कैसे दिखता है? फंगल इंफेक्शन शरीर के अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से दिखता है। यह दानों की तरह भी हो सकता है या त्वचा पर लाल, उभरी हुई या सूजन के रूप में दिखाई दे सकता है।
फंगल संक्रमण शरीर के किस हिस्से पर हुआ है, इसके आधार पर लक्षण भिन्न हो सकते हैं। त्वचा पर होने वाले सामान्य लक्षण निम्नलिखित है:-
जैसा की उपरोक्त भागों में बताया गया है कि फंगस कहीं भी हो सकते हैं जैसे- हवा, पेंड-पौधे, पानी, मिट्टी इत्यादि। यहां हम बात करेंगे फंगल इन्फेक्शन होने के कई कारणों के बारे में, जो उन्हें बढ़ने में मदद करते हैं:-
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन्फेक्शन की मुख्य वजह प्राइवेट पार्ट को साफ न रखना है। जिसके कारण उनमें कई तरह के फंगस, वायरस और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। और इसके नाम पर बीते कुछ सालों में ‘इंटीमेट केयर प्रोडक्ट्स’ का एक बड़ा बाजार तैयार हो गया है। लेकिन, यदि प्राइवेट पार्ट के हाइजीन की बात करें तो सारा ध्यान महिलाओं पर चला जाता है, जबकि पुरुषों में संक्रमण फैलने का रिस्क ज्यादा होता है। प्राइवेट पार्ट में फंगल इन्फेक्शन के कारण निम्नलिखित है:-
फंगल इन्फेक्शन में निम्नलिखित चीजों को खाना चाहिए, जिससे आपको राहत मिलती है:-
>>इसे भी देखें - ब्लड इन्फेक्शन क्या है? जानें, इसके लक्षण और इलाज
कई खाद्य-पदार्थ ऐसे होते हैं, जिसे आपको फंगल इन्फेक्शन होने पर परहेज करना चाहिए। देखें, निम्नलिखित चीजों से आपको बचने की कोशिश करनी चाहिए:-
फंगल इन्फेक्शन को ठीक होने में कितना समय लगेगा, यह इन्फेक्शन की स्थिती और गंभीरता पर निर्भर करता है। दवाइयों का असर सभी व्यक्तियों में अलग-अलग होता है। आमतौर पर इन्फेक्शन को ठीक होने में, कुछ दिन से लेकर कुछ सप्ताह का समय लग सकता है। फंगल इन्फेक्शन आपको दोबारा कभी-भी हो सकता है। एंटीफंगल दवाओं का नियमित रूप से प्रयोग करने पर, लगभग सात दिनों में इसका असर दिखने लगता है। साथ ही, कुछ मामले में डॉक्टर आपको ज्यादा समय तक दवाईयों का सेवन करने के लिए बोल सकते हैं।
फंगल इन्फेक्शन का घरेलू इलाज निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है:-
फंगल इन्फेक्शन एक तरह का ऐसा संक्रमण है, जो जीवन में एक बार लगभग सभी को होता है। यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है और शरीर में कहीं भी हो सकता है। इसमें शरीर के त्वचा पर पपड़ीदार परत, खुजली, लाल चकत्ते इत्यादि हो सकते हैं। इसे ठीक होने में कुछ सप्ताह से लेकर कुछ महिनों का समय लग सकता है। यह ठीक होने के बाद वापस कभी भी हो सकता है।
फंगल इन्फेक्शन होने पर आपको कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए, जो इसे बढ़ावा दे सकते हैं। और कुछ खाद्य-पदार्थ ऐसे भी हैं जो संक्रमण को कम कर सकते हैं, जैसे- लहसुन, हल्दी, अदरक, इत्यादि। वैसे भी, आज के दौर में चिकित्सा व्यवस्था की महंगाई को देखते हुए सामान्य हेल्थ इंश्योरेंस लेना एक अच्छा विचार है, जो आपको किसी भी आपात स्थिति में वीत्तिय रूप से सहायता प्रदान करता है। आप केयर हेल्थ के फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को ले सकते हैं, जहां किसी भी गंभीर बीमारियों के लिए, अस्पताल के खर्चों को कवर किया जाता है।
डिस्क्लेमर: फंगल इन्फेक्शन से जुड़े किसी भी तरह के नुस्खे या दवा को लेने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। स्वास्थ्य बीमा के दावों की पूर्ति पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन है। प्लान फायदे और कवरेज अलग-अलग हो सकते हैं। कृपया सेल्स प्रोस्पेक्टस, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Sustainability in Healthcare: What 2026 Will Look Like Jagriti Chakraborty in Health Insurance Articles
The Science of Oil Pulling: Dentist’s Perspective vs. Ayurvedic Tradition Mudit Handa in Home Remedies
7 Surprising Benefits of Matcha You Probably Never Knew! Jagriti Chakraborty in Health & Wellness
Is Makhana a Healthy Snack to Eat Every Day? Sejal Singhania in Health Insurance Articles
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...