Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 23 Mar, 2023
Updated on 9 Dec, 2025
186427 Views
5 min Read
Written by Vipul Tiwary
Reviewed by Care Health Insurance
favorite23Likes
इम्यूनिटी क्या होता है? इम्यूनिटी हमारे शरीर को सभी तरह की बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करती है। इसे रोग प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा भी कहते हैं । मजबूत इम्यूनिटी न केवल आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचाती है, बल्कि संक्रमणों से भी लड़ने में बहुत प्रभावी होती है। यदि आपकी इम्यूनिटी बहुत मजबूत है तो आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी लड़ सकते हैं।
बदलते मौसम में यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं और आपको अक्सर सर्दी-खांसी या बुखार हो जाता है, तो आपकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण और इम्यूनोडेफिशियेंसी विकारों का खतरा बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में डॉक्टर भी आपको इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं, इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण, इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं, इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय, इत्यादि।
कमजोर इम्यूनिटी कई सारी बीमारियों को आमंत्रित करती है। इसलिए इसके लक्षणों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण निम्नलिखित है:-
यदि बिना काम किए शरीर में थकावट हो, बदन दर्द हो तो ऐसे में इंसान को सुस्ती महसूस होने लगती है। असल में कमजोर प्रतिरक्षा होने पर शरीर हमेशा बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ते रहता है, जिसके कारण अत्यधिक तनाव और थकान का अनुभव होता है।
यदि आपको पेट दर्द, कब्ज, दस्त, अपच, एसिडिटी या कभी-कभी उल्टी की समस्या हो रही है, तो यह भी इम्यून सिस्टम कमजोर होने के लक्षण हैं। ऐसे में शरीर पर अटैक करने वाले बैक्टीरिया पेट में आसानी से पहुंच जाते हैं और पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनते हैं।
सर्दी-खांसी और जुकाम भी इम्यूनिटी कमजोर होने के लक्षण है। यदि आपको जल्दी-जल्दी सर्दी जुकाम होने लगे तो समझ जाइए की आपकी इम्यूनिटी कमजोर है।
इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं? सबसे पहले इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल का चुनाव करें। इसके अलावा, इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय निम्नलिखित है:-
इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं घरेलू उपाय? इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप घर में मौजूद निम्नलिखित चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सकती है।
शरीर में सुस्ती और कमजोरी इम्यूनिटी कम होने के लक्षण हैं, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए आप यहां देख सकते हैं:-
यह भी पढ़ें - ऑक्सीजन लेवल कम होने के लक्षण क्या है?
किसी की भी इम्यूनिटी कमजोर होने के पीछे कुछ खराब आदतें भी जिम्मेदार होती है। आइए जानते हैं, इम्यूनिटी कम या कमजोर होने के कारण:-
मजबूत इम्यूनिटी हमें कई सारी बीमारियों से लड़ने के लिए ताकत प्रदान करती है। यह शरीर को संक्रमण से लड़ने के प्रति प्रभावी बनाती है। बार-बार सर्दी जुकाम, पेट संबंधी समस्या, थकान, सिरदर्द इत्यादि, कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण हैं। हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाने के साथ आप अपने इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। हल्दी, अदरक, लहसुन, ग्रीन-टी इम्यूनिटी बढ़ाने के कुछ घरेलू उपचार हैं।
कमजोर इम्यूनिटी कभी-कभी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है। ऐसे में आप किसी भी तरह की गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस भी करा सकते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस आपको वित्तीय रूप से बीमारी का सामना करने के लिए तैयार रखता है, और आप वित्तीय रूप से सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।
आप केयर हेल्थ इंश्योरेंस का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Family Health Insurance Plan) या किफायती स्वास्थ्य बीमा (affordable health insurance plans) ले सकते हैं, जहां आपको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। जहां आप खर्चों की चिंता किए बिना, बिमा कंपनी के नेटवर्क अस्पताल में आसानी से इलाज करा सकते हैं। यहां आपको एक साथ कई बीमारियों के लिए कवरेज भी मिलती है, जिसे आप अपने सुविधानुसार चुन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए, किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले, उसकी मात्रा के बारे में डॉक्टर से आवश्य परामर्श करें। हेल्थ कवरेज के दावों की पूर्ति पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन है। प्लान की सुविधाएँ, लाभ और कवरेज भिन्न हो सकते हैं। कृपया ब्रोशर, सेल्स प्रोस्पेक्टस, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Health Benefits of Brahmi: A Complete Guide to This Ancient Ayurvedic Herb Pratham Gupta in Health & Wellness
Is Your Phone Stealing Your Sleep? Master Simple Strategies for Screen Time Mudit Handa in Health Insurance Articles
Basti Karma: The Ayurvedic Secret to Balancing Vata Dosha Mudit Handa in Health & Wellness
Parents Alert: Early Symptoms of Calcium Deficiency in Kids Jagriti Chakraborty in Child Care
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...