Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 31 Jan, 2023
Updated on 3 Dec, 2025
285320 Views
5 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite20Likes
आज के समय में ऑक्सीजन लेवल के बारे में पता होना कितना जरूरी है, यह कोरोना काल ने सभी को सिखा दिया है। उस दौरान बीमारी के साथ सबसे ज्यादा चर्चा ऑक्सीजन लेवल की ही हो रही थी। तब अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर मीडिया में खबरे लगातार चल रही थी और शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण लोगों की जाने भी जा रही थी। ऐसे समय में लोग ऑक्सीजन लेवल को लेकर कई सवालों से परेशान थे कि आखिर ऑकिसीजन लेवल है क्या, इसे कितना होना चाहिए, कम ऑक्सीजन का स्तर होने के लक्षण क्या है, इसे कैसे बढ़ाया जा सकता है, शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? इत्यादि। तो आइए इस लेख में जानते हैं ऑक्सीजन लेवल से जुड़ी उन तमाम सवालों के जवाब को , जिसे आपको जानना चाहिए।
शरीर के सर्कुलेटिंग ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को ऑक्सीजन का स्तर कहा जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो ऑक्सीजन के सैचुरेशन लेवल को ही ऑकसीजन लेवल कहा जाता है। मतलब आपके शरीर के ब्लड कणिकाओं में कितनी मात्रा में ऑक्सीजन है, यह पर्सेंटेज के आधार पर तय किया जाता है। जैसे यदि आपके शरीर में ऑक्सीजन लेवल 97 है तो इसका मतलब सिर्फ 3 पर्सेंट ब्लड कोशिकाओं में ऑक्सीजन नहीं है। सही मात्रा में ऑक्सीजन वाले ब्लड सेल्स और अन्य ब्लड सेल्स दोनों के रेशियो के आधार पर ही ऑक्सीमीटर डिवाइस ऑक्सीजन सैचुरेशन को पर्सेंटेज में कलकुलेट करती है, जिसे आप आसानी से देख पाते हैं।
ब्लड ऑक्सीजन कितना होना चाहिए? किसी भी व्यक्ति के शरीर का ऑक्सीजन लेवल 95 से लेकर 100 प्रतीशत के बीच होता है। यदि आपका ऑक्सीजन लेवल 95-100 के बीच है तो यह सामन्य है। यदि यही ऑक्सीजन लेवल 95 से नीचे जाता है तो इसका मतलब है की आपके फेफड़ों में किसी तरह की परेशानी है। और जब यह लेवल 92 या 90 से नीचे जाता है तो ऐसे में यह गंभीर समस्या का संकेत है और तब आपको डॉक्टर से संपर्क करने में देरी नहीं करनी चाहिए।
>>जाने: हेल्थ इन्शुरन्स क्या है और यह महत्वपूर्ण क्यों है?
ऑक्सीजन की कमी के लक्षण निम्नलिखित है:-
ऑक्सीजन लेवल को आप ऑक्सीमीटर के माध्यम से चेक कर सकते हैं। यह डिवाइस एक क्लिप की तरफ होता है। चेक करने के लिए सबसे पहले आप आपने हांथ को तनावमुक्त करें, यानी यदि हाथ की उंगलीयों में किसी तरह की ज्वेलरी पहन रखे हैं तो उसे उतार दें। सुनिश्चित करें कि आपका हाथ किसी तरह के दबाव में नहीं है। उसके बाद ऑक्सीमीटर डिवाइस को आप अपनी उंगली, पैर के अंगूठे या ईयरलोब पर लगाएं। डिवाइस को जैसे ही आप ऑन करते हैं, अंदर की तरफ एक लाइट जलती है। यह लाइट आपकी त्वचा पर जाता है और ब्लड सेल्स के रंग और उसके मूवमेंट को डिटेक्ट करता है। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन लेवल का पता चलता है और यह एक दर्द रहित प्रक्रिया है।
शरीर में ऑक्सीजन की कमी कैसे दूर करें? यदि आपके शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी हो रही है तो आप इसे घर पर भी आसानी से बढ़ा सकते हैं। आप इसे निम्नलीखित तरीको से बढ़ा सकते हैं:-
कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं जिनके परिणामस्वरूप सांस लेने में कठीनाई, छाती में दर्द, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या हो सकती है और यह संभावित रूप से घातक हैं। गंभीर बीमारियों के लिए अस्पताल में भर्ती होने की भी आवश्यकता हो सकती है, और ऐसी चिकित्सा आपदा के ख़र्चों को कवर करने के लिए हेल्थ इन्श्योरेंस प्लान (Health Insurance Plan) लेना सबसे अच्छा विकल्प होता है। वरिष्ठ नागरिक के लिए आप केयर हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान(Senior Citizen Health Insurance Plans) खरीद सकते हैं, जो स्वास्थ्य बीमा योजना बीमा राशि, विकल्पों के साथ अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में कवर प्रदान करता है। आप इस तरह के इंश्योरेंस प्लान लेकर अपने आप को वित्तिय बोझ से बचा सकते हैं और चिंता मुक्त इलाज करा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है: दावों की पूर्ति पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन है। प्लान की सुविधाएँ, लाभ और कवरेज भिन्न हो सकते हैं। कृपया ब्रोशर, सेल्स प्रोस्पेक्टस, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Is Your Phone Stealing Your Sleep? Master Simple Strategies for Screen Time Mudit Handa in Health Insurance Articles
Basti Karma: The Ayurvedic Secret to Balancing Vata Dosha Mudit Handa in Health & Wellness
Parents Alert: Early Symptoms of Calcium Deficiency in Kids Jagriti Chakraborty in Child Care
7 Buckwheat Health Benefits That Will Change the Way You Eat Jagriti Chakraborty in Health & Wellness
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...