Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 16 Jun, 2023
Updated on 13 Oct, 2025
53682 Views
4 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite11Likes
हाथ पैर के जोड़ों में दर्द क्यों होता है? हाथ-पैर के जोड़ों का दर्द एक सामान्य समस्या है। यह आपके एक या अधिक जोड़ों को प्रभावित कर सकती है। पहले के समय में जोडों का दर्द सिर्फ बुजुर्गों में देखने को मिलती थी लेकिन आज के समय में यह दर्द हर उम्र के लोगों को हो रहा है। जोड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- गठिया, हड्डियों की कमजोरी, गलत तरीके से बैठना, खींचाव, चोट इत्यादि। आइए जानते हैं, जोड़ों के दर्द के लक्षण,जोड़ों में लगातार दर्द, जोड़ों के दर्द का इलाज इत्यादि।
जोड़ों का दर्द होना एक सामान्य स्थिति है, जो शरीर में एक या एक से अधिक जोड़ों को प्रभावित करती है। आमतौर पर, जोड़ों के दर्द में घुटने का दर्द, कंधे या गर्दन का दर्द, कोहनी और कुल्हे का दर्द शामिल होता है। दर्द की अवधी और तीव्रता उसके अन्तर्निहित कारणों पर निर्भर करती है। जोड़ों का दर्द आमतौर अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन यदि यह ज्यादा देर तक बना रहता है तो इलाज की जरूरत हो सकती है।
जोड़ों के दर्द का सबसे आम लक्षण निम्नलिखित है:-
यह सभी जानना चाहते हैं, हाथ पैर के जोड़ों में दर्द क्यों होता है। जोड़ों में दर्द के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। जोड़ों का दर्द हल्की स्थितियों के कारण भी हो सकती है, जैसे- चोट, मोच इत्यादि। इसे थोड़ा बहुत देखभाल कर के ठीक किया जा सकता है। गंभीर स्थितियों में शरीर के जोड़ों में दर्द होने का कारण निम्नलिखित कारण हो सकता हैं:-
जोड़ों के दर्द का इलाज मरीज के संपूर्ण स्वास्थ्य, उम्र, रोग के प्रकार और गंभीरता पर निर्भर करता है। यदि चोट के कारण दर्द हो रहा है तो डॉक्टर सूजन और दर्द के लिए कुछ दवाएं देने के साथ आराम करने की सलाह दे सकते हैं। यदि फिर दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो, दर्द को कंट्रोल करने के लिए और भी दवाएं और मेडिकेशन की आवश्यकता हो सकती है। जोडों के दर्द के निम्नलिखित उपचार दिए गए है, जिसके द्वारा आपको आराम मिल सकता है।
निम्नलिखित खाद्य पदार्थ जोड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं और उसे लचीला रखने में मदद भी करते हैं। देखें, जोड़ों के दर्द में क्या खाना चाहिए:-
यदि आपके जोड़ों में दर्द है या होने की संभावना बन रही है, तो आपको निम्नलिखित खाद्य-पदार्थों से परहेज करनी चाहिए। जानें, जोड़ों के दर्द में किन चीजों से परहेज करें:-
आज के समय में जोड़ों का दर्द होना कोई बड़ी बात नहीं है। जोड़ों का दर्द एक या एक से ज्यादा जोड़ों को प्रभावित कर सकता है। इसमें घुटने का दर्द, कंधे का दर्द, कुल्हे का दर्द इत्यादि शामिल हो सकता है। इसके लक्षण में जोड़ों के दर्द में अकड़न, लालीमा, जोड़ों के आसपास के क्षेत्रों में सूजन, मांसपेशियों में कमजोरी, इत्यादि हो सकती है। इसके मुख्य कारणों में संक्रमण होना, फ्रैक्चर होना, गठिया, गाउट, अर्थराइटिस, इत्यादि है। जोड़ों में दर्द के इलाज के लिए दवाइयां, थेरेपी, सर्जरी, ट्रांसप्लांट, इत्यादि किया जा सकता है।
साथ ही इसके दर्द से राहत पाने के लिए आप अपने डाइट में बदलाव भी कर सकते हैं, जिसमें सैलमन फिश, चेरी, जैतून का तेल, ग्रीन टी, इत्यादि शामिल हैं। इनके अलावा अल्कॉहल, तले हुए खाद्य-पदार्थ, शुगर, इत्यादि से परहेज कर के जोड़ों के दर्द से राहत पाया जा सकता है। किसी भी तरह के बीमारी को हल्के में ना ले, यह आपको गंभीर परेशानी में डाल सकता है। आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस(Purchase Health Insurance) बहुत जरूरी है, हेल्थ इंश्योरेंस आपको कई सारी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है। यह आपको और आपके परिवार को चिकित्सा खर्चों से बचाता है। आप केयर हेल्थ के व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा योजना (individual health insurance plans) या फैमली हेल्थ इंश्योरेंस को ले सकते हैं, जहां आपको पूरे परिवार के लिए इंश्योरेंस कवरेज प्रदान की जाती है।
>> जाने: पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज
डिस्क्लेमर: जोड़ों का दर्द यदि अपने आप ठीक नहीं होता है तो डॉक्टर से परामर्श करें। इंश्योरेंस के दावों की पूर्ति पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन है। प्लान की फायदे और कवरेज अलग-अलग हो सकते हैं। कृपया प्रोस्पेक्टस और ब्रोशर को ध्यान से पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Neglecting Oral Health and Hygiene? Your Brain Could Suffer the Consequences Jagriti Chakraborty in Mental Health
Unlock Your Health: Protein Powder for Women and Key Supplements Jagriti Chakraborty in Diet & Nutrition
Forget Yoghurt: 8 Probiotic Foods That Actually Work Jagriti Chakraborty in Health & Wellness
BIG Update: Nipah Virus Is Back, Here’s How to Stay Safe! Sejal Singhania in Health Insurance Articles
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...