Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 15 May, 2025
Updated on 16 Aug, 2025
11201 Views
5 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite4Likes
ब्लड में यूरिया की उच्च मात्रा दुनिया के कई लाख लोगों को प्रभावित करती है। यह वह अपशिष्ट पदार्थ होता है जिसे साफ करने में किडनी मदद करती है। यह किसी पुरानी बीमारी जैसे, हाई बीपी, डायबिटीज, संक्रमण या गंभीर चोट जिससे किडनी को नुकसान हो सकता है के कारण होने की संभावना होती है। इसके सामान्य लक्षणों में जल्दी थकान होना, कमजोरी बने रहना, भूख में कमी इत्यादि है। आइए जानते हैं, ब्लड यूरिया क्या होता है, ब्लड यूरिया क्यों बढ़ता है, ब्लड यूरिया घटाने के उपाय, इत्यादि।
ब्लड युरिया का सिधा मतलब है आपके ब्लड में यूरिया की मात्रा का बढ़ना। जब ब्लड में यूरिया का स्तर बढ़ जाता है तो उस स्थिती को यूरीमिया कहा जाता है। ब्लड में यूरिया लेवल सामान्य से ज्यादा होने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। दरअसल, हमारा लिवर अमोनिया और नाइट्रोजन को तोड़कर यूरिया में बदलता है और किडनी इसे यूरिन के माध्यम से शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है। लेकिन यदि किसी कारणवस किडनी कमजोर हो जाए या पशिष्ट उत्पादों को ठीक से फिल्टर नहीं कर पाए, या जब शरीर में प्रोटीन का सेवन ज्यादा हो तो ब्लड में यूरिया लेवल बढ़ सकता है।
ब्लड में यूरिया बढ़ने (यूरीमिया) लक्षण कई कारको पर निर्भर करता है, जैसे द्रव, हार्मोन असंतुलन, इलेक्ट्रोलाइट और चयापचय इत्यादि से जुड़ी असमान्यताएं। यह सभी कडनी की खराबी के साथ बढ़ते हैं। इसके लक्षण निम्नलिखित है:-
ब्लड यूरिया क्यों बढ़ता है? सामान्य तौर पर, किडनी में गड़बड़ी के कारण ब्लड यूरिया बढ़ने के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। नॉर्मली यह क्रोनिक किडनी रोग के कारण होता है। ऐसा होने का मुख्य कारण किडनी का अपशिष्ट पदार्थों का शरीर के बाहर निकालने असमर्थ होना है। क्रोनिक किडनी रोग के कारण निम्नलिखित हो सकते हैं:-
ब्लड यूरिया का समान्य स्तर लगभग 6 से 24 mg/dL (2.1 से 8.5 mmol/L) होता है। यह एक सामान्य स्तर है जो व्यक्ति के लिंग, उम्र और कुछ अन्य कारकों के आधार पर अलग-अलग होते हैं। ब्लड यूरिया नाइट्रोजन (BUN) एक टेस्ट है जो ब्लड में यूरिया लेवल को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
ब्लड यूरिया का नॉर्मल रेंज:
सामान्य से ज्यादा ब्लड यूरिया नाइट्रोजन कम होने के बहुत कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित है:-
शरीर में बढ़े हुए ब्लड यूरिया कम करने के घरेलू उपाय निम्नलिखित हैं:-
ब्लड में यूरिया बढ़ने को यूरीमिया के नाम से जानते हैं। इससे शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इसके बढ़ने के लक्षण में थकावट, कमजोरी, पैरों में सूजन, भूख में कमी, हाई बीपी, इत्यादि है। ब्लड में यूरिया बढ़ने का मुख्य कारण किडनी इंफेक्शन, हाई बीपी, किडनी स्टोन, मधुमेह इत्यादि है। ब्लड यूरिया का नॉर्मल रेंज उम्र, लिंग और कुछ अन्य कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
इसको मापने के लिए ब्लड यूरिया नाइट्रोजन टेस्ट का प्रयोग किया जाता है। यदि आपके ब्लड में यूरिया की मात्रा कम होती है तो इसका कारण लो प्रोटीन डाइट, प्रेग्नेंसी, लीवर रोग इत्यादि जैसी समस्याएं हो सकती है। शरीर में ब्लड यूरिया कम करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, लो प्रोटीन डाइट लें, फाइबर का सेवन बढ़ाएं, इत्यादि आप कर सकते हैं। इसके अलावा
यदि हम बात करें ब्लड यूरिया बढ़ने की तो इसका मुख्य कारण किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है और गलती से यह स्थिती बढ़ जाती है तो गंभीर किडनी रोग आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभ्रावित कर सकती है। ऐसे समय में किसी भी क्रिटिकल बीमारी के इलाज की लागत आपके जीवन भर के कमाई को चंद पलों में खत्म कर सकती है।
ऐसे बुरे वक्त में आपके साथ सिर्फ आपका स्वास्थ्य बीमा ही मददगार साबित हो सकता है। जो आपको गंभीर बीमारी के संपूर्ण इलाज को कवर करता है। आप केयर हेल्थ के क्रिटिकल इलनेस प्लान को खरीद सकते हैं, जहां आपको इस प्लान में 30 से ज्यादा क्रिटिकल बीमारियों को संपूर्ण रूप से कवर किया जाता है। साथ ही आपको, प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजशन, वार्षिक स्वास्थ्य जांच, एंबुलेंस कवर जैसी कई सारी स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाती है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Is Your Phone Stealing Your Sleep? Master Simple Strategies for Screen Time Mudit Handa in Health Insurance Articles
Basti Karma: The Ayurvedic Secret to Balancing Vata Dosha Mudit Handa in Health & Wellness
Parents Alert: Early Symptoms of Calcium Deficiency in Kids Jagriti Chakraborty in Child Care
7 Buckwheat Health Benefits That Will Change the Way You Eat Jagriti Chakraborty in Health & Wellness
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...