Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 7 Jul, 2023
Updated on 16 Oct, 2025
77289 Views
4 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite8Likes
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के खनिज-पदार्थों की आवश्यकता होती है। इसी में से एक है आयरन, जो शरीर के जरूरी पोषक तत्वों के रूप में काम करता है। यह आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। आयरन वह मूल घटक है जिससे शरीर में हिमोग्लोबिन का निर्माण होता है। हिमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल में पाया जाने वाला एक तरह का प्रोटीन है, जो फेफड़ो से शरीर के सभी अंगो तक ऑक्सीजन को पहुंचाता है। यदि किसी कारणवस शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो शरीर के कई फंक्शन सही तरीके से काम नहीं करते हैं, और सेहत बिगड़ने के साथ पूरे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाती हैं, जिसकी कमी को आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया कहा जाता है।
शुरूआती दौर में आयरन की कमी के लक्षणों का पता नहीं चलता है, उन्हें पहचान पाना भी बहुत मुश्किल होता है। लेकिन जब धीरे-धीरे आयरन की कमी शरीर में बढ़ने लगती है तो इसके लक्षण तेज होने लगते हैं और एनीमिया गंभीर मामलों में तबदील हो जाता है। आयरन की कमी के सामान्य लक्षण निम्नलीखित है:-
शरीर में आयरन की कमी होने के निम्नलिखित कारण है:-
आयरन की कमी को पूरा करने का सबसे आसान तरीका है, नियमित रूप से आयरन से भरपूर आहार का सेवन करना है। आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ नीचे दिए गए है:-
इन सब के अलावा आप आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि सप्लीमेंट हमेशा डॉक्टर की देखरेख में ही लेनी चाहिए।
>> यह भी पढ़ें - हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए? जानें, इसे कैसे बढ़ाएं
आयरन की कमी से रोग उत्तपन्न हो सकते हैं। आयरन की कमी से निम्नलिखित बीमारियां हो सकती है:-
शरीर में आयरन जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, इससे शरीर में हिमोग्लोबिन का निर्माण होता है। यह आपके शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन सप्लाई करता है। यदि किसी कारण से आयरन की कमी होती है, तो यह आपके सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है, शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। आयरन की कमी के लक्षण में सांस लेने में परेशानी, सांस फुलना, जीभ में सूजन, नाखून कमजोर होना, त्वचा का पीला होना, बाल झड़ना, हार्ट बीट बढ़ना, कमजोरी, थकान, इत्यादि।
आयरन के मुख्य कारणों में आयरन युक्त आहार का सेवन कम करना, शरीर से ज्यादा खून बह जाना, पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होना, इत्यादि है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप पालक, चुकंदर, अंडा, चिकन, सीफूड, बींस इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की जटिलताएं उत्पन्न हो सकती है। हृदय और फेफड़े संबंधी समस्याएं हो सकती है, गर्भावस्था में दिक्कत हो सकती है, आदि।
आयरन की कमी एक ऐसी समस्या है, जो बच्चे, बड़े, बुजुर्ग किसी को भी हो सकती है, लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं और आप खर्चों के बोझ से दब सकते हैं। आज के समय में बीमारियों के वीत्तिय बोझ से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) लेना एक समझदारी भरा विचार हैं, जहां आपके गंभीर बीमारियों के खर्चों को कवर किया जाता है। आप केयर हेल्थ के फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Family Health Insurance) को ले सकते हैं, जिसमें आपको एक ही पॉलिसी में परिवार के सभी सदस्यों के लिए इंश्योरेंस मिल जाता है। इसके अलावा आप सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (mediclaim for senior citizen) के साथ परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को भी गंभीर बीमारियों के इलाज के खर्चों से बचा सकते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल के भारी खर्चों से बचाता हैं।
डिस्क्लेमर: आयरन की कमी के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श करें। हेल्थ कवरेज के दावों की पूर्ति पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन है।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
BIG Update: Nipah Virus Is Back, Here’s How to Stay Safe! Sejal Singhania in Health Insurance Articles
Hospital Costs Going Up Next Year? Medical Inflation Might Surprise You Jagriti Chakraborty in Money Saving Tips
Sustainability in Healthcare: What 2026 Will Look Like Jagriti Chakraborty in Health Insurance Articles
The Science of Oil Pulling: Dentist’s Perspective vs. Ayurvedic Tradition Mudit Handa in Home Remedies
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...