Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 3 Jan, 2025
Updated on 20 Nov, 2025
25292 Views
4 min Read
Written by Vipul Tiwary
Reviewed by Vipul Tiwary
favorite14Likes
हेल्दी रहने के लिए मुनक्का बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो मुनक्का को सीधे तौर पर खा सकते हैं लेकिन इसे पानी या दूध में भीगोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। अंगूर के सभी पोषक तत्व मुनक्का में पाए जाते हैं। मुनक्का दो तरह के होते हैं - काला मुनक्का और लाल मुनक्का। मुनक्का की तासीर गर्म होती है, जिसका सेवन सर्दियों में आसानी से किया जा सकता है लेकिन गर्मियों में भी सीमीत मात्रा में मुनक्के का सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं, मुनक्का के फायदे, दूध में मुनक्का खाने के फायदे, मुनक्का के फायदे पुरुषों के लिए, इत्यादि।
मुनक्का और किशमिश में सबसे बेसिक अंतर दोनों के साइज का है। मुनक्का बड़ा होता है जिसके अंदर बीज निकलता है और किशमिश छोटी होती है जिसमें बीज नहीं होती है। मुनक्का मिठा होता है जबकि किशमिश में थोड़ी सी खटास भी होती है। यह भी जान लेते हैं कि, किशमिश और मुनक्का कैसे बनता है। तो आपको बतादें कि, बड़े अंगुर जिनमें बीज होते हैं उन्हें सुखाकर मुनक्का बनाया जाता है जबकि छोटे अंगुर जिनमें बीज नहीं होते हैं उन्हें सुखाकर किशमिश बनाया जाता है।
शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए मुनक्का बहुत फायदेमंद होता है। मुनक्का खाने के फायदे निम्नलिखित है:-
दूध में मुनक्का खाने के फायदे बहुत है। यदि आपका वजन कम है या आप दुबले-पतले हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट दूध में भिगोए हुए मुनक्का का सेवन करें, इससे आपको वजन बढ़ाने में फायदा मिलेगा।
मुनक्का हृदय की समस्याओं से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए एक ग्लास दूध में लगभग 8 से 10 मुनक्का डालकर उबालें और एक चम्मच घी डालकर इसका सेवन करें। इससे हार्ट की समस्याओं से आराम मिलता है।
मुनक्का में ज्यादा मात्रा में आयरन पाया जाता है जो एनीमिया से लड़ता है और इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी कॉम्प्लेक्स खून को बनाने के लिए जरूरतों को पूरा करता है। इसमें कॉपर भी भारी मात्रा में पाया जाता है जो रेड ब्लड सेल को बनाने में सहायता करता है। इसके लिए 10 से 12 मुनक्का रात को पानी में भीगो दें और सुबह में इसका सेवन करें। इससे खून बढ़ने के साथ खून साफ भी होता है।
बुखार में भी मुनक्का फायदेमंद होता है। यदि आप बुखार से पीड़ित हैं तो मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। मुनक्का वायरल बुखार या बुखार की वजह से होने वाली कमजोरी और थकान को दूर करने का काम करती है। मुनक्का शरीर में उर्जा का प्रवाह करता है।
मुनक्का खाने से शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आपकी त्वचा को फ्री एडिकल्स से बचाने का काम करते हैं।
यदि आपको पाचन संबंधी विकार है और आप परेशान रहते हैं तो नियमित रूप से 3 से 4 मुनक्के का सेवन कर सकते हैं। इससे कब्ज या गैस जैसी पेट की समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।
मुनक्के में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो आपके शरीर की हड्डियों और दांतो को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें बोरोन भी पाया जाता है जो कैल्शियम को सोखकर उसे हड्डियों तक पहुंचाने में मदद करता है।
आज के समय में ज्यादातर नौजवान अपने यौन दुर्बलता के कारण परेशान रहते हैं। जिसका सीधा असर शादी-शुदा जिंदगी पर पड़ता है। यदि आप भी इस तरह की समस्याओं से परेशान हैं तो आपनी डाइट में मुनक्का को जरूर शामिल करें। इसके सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है और उसकी गुणवत्ता अच मुनक्के में एमिनो एसिड पाया जाता है, यौन दुर्बलता को दूर करने का काम करता है। इसके लिए आप रात को सोते समय दूध के साथ मुनक्के का सेवन कर सकते हैं।
>>और पढ़ें : महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण, कारण और बचने के उपाय
मुनक्का संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बड़े अंगूर जिनमें बीज होते हैं, उन्हें सुखाकर मुनक्का तैयार किया जाता है। मुनक्का के फायदे एनीमिया में, वजन बढ़ाने के लिए, हार्ट के लिए, हड्डियों के लिए, त्वचा और बुखार में, पाचन में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा यह पुरुषों के समस्याओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, यह यौन दुर्बलता ठीक करने के साथ स्पर्म काउंट बढ़ाते हैं और स्पर्म की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं।
इसके अलावा यदि हम मुनक्के के फायदे से हट कर बात करें तो, इन सभी के बीमारियो के सही इलाज के लिए आप स्वास्थ्य बीमा भी खरीद सकते हैं। जहां आपको किसी भी तरह के गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय रूप से सहायता प्रदान की जाती है। आप केयर हेल्थ के सामान्य स्वास्थ्य बीमा प्लान (Health Insurance Plans) को खरीद सकते हैं, जहां आपको गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है और साथ में कई स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Say Goodbye to Low Estrogen Symptoms: Causes, Symptoms & Easy Lifestyle Fixes Jagriti Chakraborty in Diet & Nutrition
Goodness of Basil Seeds : Health Benefits and More Yashita Sinha in Diet & Nutrition
Top 10 Flaxseed Benefits Yash in Diet & Nutrition
Ashwagandha Benefits for Skin: The Ayurvedic Glow Secret Sambriddhi Sharma in Health Insurance Articles
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...