आज के व्यस्त जीवनशैली में फास्ट फूड या जंक फूड ने अपना अहम जगह बना लिया है। इस दौर में रास्ते चलते लोग जंक फूड को नास्ते के तौर पर सेवन करने लगे हैं और लोगों को आनंद भी आने लगा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी जंक फूड के मूरीद हो चुके हैं और वह खाने का बहाना ढूंढते हैं।
ऑफिस से लेकर घर तक सभी जगह जंक फूड के इस बाजार ने अपना एक महत्वपूर्ण जगह बना लिया है और लोग पार्टी के तौर पर इसे बखूबी अपनाते हैं। बर्थ-डे पार्टी, कॉर्पोरेट पार्टी या फैमिली पार्टी सभी में जंक फूड अनिवार्य सा हो गया है, नहीं तो पार्टी को अधूरी मानी जाती हैं और फास्ट फूड का बिजनेस भी काफी जोरों-सोर से आगे बढ़ रहा है।
लगभग हर ऑफिस कैंटीन से लेकर गली-मुहल्लों तक सभी जगह समोसा, कचौड़ी, बरगर, पिज्जा, रोल, मोमोज, फ्रैच फ्राई, वड़ा पाव, फ्रैंकी जैसे जंक फूड्स आपको आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह आपके सेहत को कैसे प्रभावित करता है, आपके स्वास्थ्य को कितना नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं, जंक फूड क्या है, जंक फूड खाने से कौन सी बीमारियां होती है, जंक फूड खाने के नुकसान, इत्यादि।
जंक फूड खाने के नुकसान क्या है?
जंक फूड या फास्ट फूड एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो बहुत ही तैलिय और उच्च कैलोरी वाला होता है। इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें अधिक मात्रा में शुगर, सॉल्ट, संतृप्त वसा और उच्च कैलोरी पाई जाती है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन(सीडीसी) के आधार पर जंक फूड अमेरिकी डाइट का एक पार्ट माना गया है।
जंक फूड खाने से कौन-सी बीमारीयां होती है?
जंक फूड में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होती है। जो आपको धीरे-धीरे बीमार करती है और आप कई तरह की बीमारियों से पीडित हो सकते हैं। जंक फूड से होने वाली बीमारियां निम्नलिखित है:-
- एसीडिटी - जंक फूड का सेवन आपके पाचन शक्ति को कमजोर बनाता है। एक ही तेल में किसी चीज को बार-बार डीप फ्राइ किया जाता है, ऐसे में तेल पेट में जमा हो जाता है, इसमें फाइबर की मात्रा ना के बराबर होती है। इससे आपको पेट की समस्या हो सकती है, पचाने में दिक्कत हो सकती है, इत्यादि।
- हार्ट से जुड़ी बीमारी - फास्ट फूड का सेवन करने से हृदय से जुड़ी बीमारियां हो सकती है। जंक फूड में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसेराइड भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिससे आपको मोटापा हो सकता है। इसमें सोडियम भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जिससे ब्लड प्रेसर बढ़ता है और हार्ट फेलियोर भी शामिल हो सकता है।
- लीवर की समस्या - जंक फूड में ट्रांस फैट पाया जाता है जो लीवर में जमा हो जाता है और आपके लीवर के कार्य को प्रभावित करता है।
- सिरदर्द - वैसे जंक फूड जिसमें सोडियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जैसे - फ्रैच फाइज इत्यादि से सिर दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है। इन स्थितियों में आपको कम से कम जंग फूड खाना चाहिए और ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।
- मुंहासे - जंक फूड आपकी स्किन पर भी प्रभाव डाल सकता हैं। दूसरे जंक फूड जैसे- हैमबर्गर बन्स, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स में मौजूद कार्ब्स मुंहासे पैदा कर सकते हैं।
- हाई ब्लड प्रेशर - फास्ट फूड में सोडियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है और आपके हृदय तंत्र पर दबाव डाल सकती है।
- डायबिटीज - जंक फूड के सेवन से मधुमेह की समस्या भी हो सकती है। जंक फूड में मौजूद शुगर की मात्रा आपके ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ाती है। यहां तक की यह आपके नेच्यूरली इंसुलिन प्रतिक्रिया को भी बदल सकती है। ऐसे में आप डायबिटीज के शिकार भी हो सकते हैं।
>> इसे भी पढ़ें - हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण क्या है? देखें, कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय
जंक फूड लिस्ट में क्या-क्या आता है?
अब के समय में कई तरह के जंग फूड मार्केट में आ गए हैं। कई ऐसे भी जंक फूड है, जिसके बारे में हम जानते भी नहीं है, कई के नाम भी हम पहली बार सुनते हैं। आइए पहले जानते हैं, फास्ट फूड में क्या-क्या आता है:-
- पानी पुरी, गोलगप्पे
- चाट, समोसा, जलेबी, कचौड़ी, पकोड़े
- सैंडविच, पेटीज, केक, ब्रेड्स
- दही भल्ला, स्प्रिंग रोल, कटलेट
- पिज्जा, बर्गर, मोमोज, चाऊमीन, फ्रेंच फ्राइज
- मैगी, डोनट्स, हॉटडॉग
- छोले भटूरे, पराठे
- पावभाजी, ढोकला, डोसा
- वड़ा पाव, भेलपुरी, छोले कुल्चे
सारांश
वर्तमान समय में, जंक फूड ने सभी के दिलों में अपनी अलग जगह बना चुकी है। जल्दी में और आसानी से यह आपको हर ऑफिस या ऑफिस के बाहर, मुहल्ले में मिल जाता है। लोग इसे चलते-फिरते आसानी से खा भी लेते हैं। लेकिन जंक फूड हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
जंक फूड हमारे शरीर में कई बीमारियों को आमंत्रित करती है और लोग बीमार पड़ने के बाद अपनी गलतीयों को समझते भी हैं, लेकिन यदि समय रहते इस पर ध्यान दिया गया है तो बीमार पड़ने की नौबत नहीं आएगी। फास्ट फूड डायबीज, हृदय रोग, पेट की समस्या, ब्लड प्रेशर, थकान, अनिद्र, कमजोरी इत्यादि और भी कई बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में आप किसी भी तरह के गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं।
यदि इतना सब जानने के बावजूद भी आप फास्ट फूड का सेवन बंद नहीं कर रहे हैं तो आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस(affordable health insurance plans) आपके लिए बहुत जरूरी चीज है। यह आपको कई गंभीर बीमारियों के भारी खर्चों से बचाती है और ऐसे में आप बीमारियों से वित्तिय रूप से लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस में आपको कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। आप केयर हेल्थ के क्रिटिकल इलनेश प्लान (Critical Illness Insurance) को खरीद सकते हैं, जहां आपको एक साथ कई गंभीर बीमारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान की जाती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह के बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श करें। बीमा प्लान की लाभ और सुविधाएँ अलग-अलग हो सकती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ब्रोशर, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।