दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक केसर को कौन नहीं जानता है। इसके गुणों के बारे में जितना बखान किया जाए उतना ही कम है। केसर, केसर क्रोकस के फूलों से प्राप्त किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने-पीने से लेकर दूध और कई तरह की मिठाईयों को बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा कॉस्मेटिक और पर्फ्यूम में भी सुगंध लाने के लिए, धार्मिक कार्यों, इत्यादि में केसर का प्रयोग किया जाता है। केसर को रेड गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं, पुरुषों के लिए केसर के फायदे क्या है, केसर के फायदे और नुकसान, इत्यादि।
केसर के फायदे क्या है?
केसर एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। देखें, केसर खाने के फायदे निम्नलिखित है:-
याददाश्त बढ़ाने में केसर फायदेमंद
केसर में एंटीडिप्रेसेंट गुण पाए जाते हैं, जो याददाश्त बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। यह एंग्जॉयटी और डिप्रेशन वाले लक्षणों से आराम दिलाने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से केसर का सेवन स्ट्रेस की समस्या को कम करता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए केसर के फायदे
प्रेगनेंसी के दौरान केसर के कई फायदे हैं। यह पेट में गैस, सूजन, पाचन इत्यादि जैसी समस्याओं को ठीक करता है। मूड स्विंग को कम करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, इत्यादि। इससे मूड अच्छा रहता है और नींद में फायदा पहुंचता है। गर्भावस्था में केसर का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
बांझपन में पुरुषों के लिए केसर के फायदे
केसर पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करता है। ‘इडियोपैथिक इनफर्टिलिटी’ से ग्रसित लोगों में केसर के सेवन से उनके प्रजनन क्षमता में सुधार देखा गया है। यह शुक्राणु के आकार और गतिशीलता को बढ़ाने में सहायक होने के साथ टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में भी मदद करता है।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन में केसर फायदेमंद
पुरुषों के लिए केसर के फायदे इरेक्टाइल डिसफंक्शन में भी है। यह टेस्टोस्टोरोन लेवल और स्पर्म क्वालिटी में सुधार कर यौन क्षमता को सही करने में सहायक हो सकता है। इस तरह यह इरेक्टाइल डिसफंक्शन के साथ अन्य यौन समस्याओं को ठीक करने में सहायक हो सकता है।
आंखों के लिए केसर के फायदे
केसर में एंटीऑक्सीडेंट और कैरोटीनोइड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण आंखों की रोशनी में सुधार होती है। साथ ही आंखों की कई समस्याओं को भी दूर करने में फायदेमंद है। ऐसे में आप केसर के सही डोज के लिए डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है केसर
केसर में राइबोफ्लेविन की उचित मात्रा पाई जाती है, जो एक विटामिन बी का स्वरूप है। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे आपका प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होता है।
हृदय रोग से बचाता है केसर
कई कारणों से पुरुषों में दिल के दौरे का खतरा महिलाओं की तुलना में दोगुना होता है। केसर में पाए जाने वाला राइबोफ्लेवि और थायमिन जैसे खनिज पदार्थ आपके हृदय रोग के लिए फायदेमंद होता है। यह हृदय की सेहत में सुधारकर आपको दिल के दौरे से बचाता भी है।
मांसपेशियों को राहत मिलता है
केसर मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केसर का अर्क और सप्लीमेंट मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें शक्तिवर्धक गुण पाया जाता है जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत रखने के साथ दर्द से राहत प्रदान करता है।
>> इसे भी पढ़ें - इम्युनिटी क्या है? जानें, इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय
केसर की तासीर कैसी होती है?
केसर की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों के दिनों में केसर से बनी चीजें खाकर लोग बीमारियों से अपना बचाव करते हैं। केसर का स्वाद काफी अलग होता है और इसका ज्यादातर इस्तेमाल मिठी चीजों में किया जाता है, जिससे उसका स्वाद और बढ़ जाता है। आप केसर का सेवन किसी भी मौसम में आसानी से कर सकते हैं, लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें की इसके ज्यादा सेवन से आपको नुकसान भी हो सकता है।
केसर खाने के तरीके क्या है?
केसर का सेवन लोग कई तरीकों से करते हैं। लोग इसका सेवन मिठाई, खीर, दूध, पानी इत्यादि के साथ कर सकते हैं। देखें, केसर खाने के तरीके निम्नलिखित है:-
- केसर को 10 मिनट तक गर्म पानी में उबालें और फिर उसके बाद मिश्रण का सेवन करें। आप नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं।
- केसर दूध हर रोज पीने के फायदे बहुत हैं। इसके लिए आप एक कप दूध में थोड़ी मात्रा में चीनी और केसर को पांच मिनट तक उबालें और पी लें। यदि आप सोचते होंगे कि केसर वाला दूध कब पीना चाहिए, तो आप इसका सेवन रात को सोने से पहले या सुबह में भी कर सकते हैं।
- आप केसर का सेवन सब्जी में मिलाकर भी कर सकते हैं।
सारांश
सबसे महंगे और स्वास्थ्यवर्धक मसालों में से एक केसर स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ठंड के दिनों में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। महिलाओं और पुरुषों के लिए केसर के फायदे अद्भूत है। यह महिलाओं के गर्भावस्था से लेकर पुरुषों के बांझपन तक सब में कारगर साबित होता है। इसके और भी बहुत सारे फायदे हैं, जिसे उपरोक्त भागों में आप विस्तार से पढ़ सकते हैं। इन सबसे आगे की बात करें तो वर्तमान समय में बीमारियों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है, जो सिर्फ केसर के सेवन से नियंत्रित नहीं हो सकती है, बल्कि इसके लिए आपको संपूर्ण जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत पड़ सकती है।
इसके अलावा आप अपने स्वास्थ्य के सही विकास और बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य बीमा प्लान (Health Insurance Plan) खरीद सकते हैं। जहां आपको गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इससे आपकी पूरी सेविंग्स बच जाती है और आपको किसी के आगे इलाज के खर्च के लिए हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप केयर हेल्थ के सामान्य स्वास्थ्य बीमा प्लान को ले सकते हैं, जहां आपको वार्षिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने के साथ प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन, एंबुलेंस कवर, डे केयर ट्रीटमेंट जैसी कई सुविधाएं प्रदान की जाती है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।