Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 2 Jan, 2025
Updated on 21 Jan, 2026
24582 Views
4 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite8Likes
सर्दियों के सीजन में गाजर की पैदावार बहुत जाता होती है और यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है। गाजर का सेवन कई तरह से किया जाता है, जैसे- गाजर का हलवा, गाजर का जूस, सलाद, आचार, सब्जी इत्यादि। गाजर में फैट की मात्रा न के बराबर होती है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, के, बी8, फाइबर, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, आयरन, मैंगनीज, कॉपर, पैंटोथेनिक एसिड, इत्यादि पाया जाता है। आयुर्वेद में गाजर का प्रयोग कई बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं, कच्चा गाजर खाने के फायदे क्या है, पुरुषों के लिए गाजर लाभ क्या है, गाजर खाने के नुकसान क्या है, इत्यादि।
गाजर में विटमिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। नारंगी गाजर के फायदे निम्नलिखित है:-
गाजर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट आंखों को हानिकारक मुक्त कणों से बचाते हैं। इसके अलावा रोडोस्परिन तत्व आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहयोग करते हैं। कुल मिलाकर गाजर आंखों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
पोषक तत्वों से भरपूर गाजर ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। यह बीपी को समान्य रखने के साथ दिल का दौरा पड़ने के खतरे को भी कम करता है। गाजर ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने का भी काम करता है।
गाजर का सेवन हमारे ओरल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। नियमित रूप से गाजर का सेवन करने से हमारे मसूड़े मजबूत होते हैं, दांत सही रहता है। गाजर आपके लार के उत्पादन को बढ़ाने का काम करने के साथ मुंह की बदबू, कैविटी इत्यदि को भी दूर रखता है।
गाजर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और त्वचा की झुर्रियों को दूर रखने में मदद करते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी दाग-धब्बों की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
गाजर में फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा गाजर पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है।
गाजर आपके लिवर के लिए बहुत अच्छा होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह लिवर में जमे हुए फैट और पित्त को भी कम करने में सहायक होता है। नियमित रूप से गाजर का सेवन लिवर में सूजन, संक्रमण और जलन को कम करने में मदद करता हैं।
रिसर्च में पाया गया है कि पुरुषों करे लिए गाजर लाभ अद्भूत है। गाजर का जूस पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है, स्पर्म काउंट को बढ़ाता है, प्रोस्टेट ग्रंथि को हेल्दी रखता है, इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में मदद करता है, इत्यादि।
>>यह भी पढ़ें: लीवर कमजोर के लक्षण क्या है?
चूँकि गाजर हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है, इसलिए इसकी संभावना अधिक होती है लोग इसका ज्यादा सेवन कर लें। लेकिन ज्यादा मात्रा में गाजर का सेवन करने से आपको इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, गाजर के नुकसान निम्नलिखित है:-
उचित मात्रा में गाजर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके आंखों के रोशनी को बढ़ाता है, पाचन तंत्र को ठीक रखता है, लिवर और हृदय के लिए अच्छा होता है, त्वचा को हाइड्रेट रखता है, ओरल हेल्थ के लिए सही होता है, इत्यादि। यदि आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं। ज्यादा गाजर खाने से पेट की समस्या हो सकती है, त्वचा का पीलापन बढ़ सकता है, स्तनपान करा रही महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है, इत्यादि।
जैसा की उपरोक्त भागों में बताया गया है कि गाजर का सेवन करने से कई रोगों के खतरे को भी कम किया जा सकता है लेकिन यह रोग का उपचार नहीं है। और उपचार में लगने वाले खर्च का कोई तय सीमा नहीं होता है इसलिए आज के समय में बीमारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा लेना बहुत जरूरी है। हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) आपके बीमारियों के खर्चों के लिए वित्तीय रूप से सहायता प्रदान करता है। आप केयर हेल्थ के फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Family Health Insurance) को खरीद सकते हैं जहां आपको एक ही पॉलिसी में पूरे परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। इसके अलावा आपको कई सारी स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Forget Yoghurt: 8 Probiotic Foods That Actually Work Jagriti Chakraborty in Health & Wellness
BIG Update: Nipah Virus Is Back, Here’s How to Stay Safe! Sejal Singhania in Health Insurance Articles
Hospital Costs Going Up Next Year? Medical Inflation Might Surprise You Jagriti Chakraborty in Money Saving Tips
Sustainability in Healthcare: What 2026 Will Look Like Jagriti Chakraborty in Health Insurance Articles
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...