Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 7 Oct, 2024
Updated on 9 Dec, 2025
62849 Views
3 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite25Likes
सेहत का खजाना कहे जाने वाले मखाना को फॉक्स नट या कमल का बीज भी कहा जाता है। सदियों से मखाने का उपयोग धार्मिक त्योहारों में उपवास के दौरान किया जाता है। सुखे मेवों या नट्स में मखाना एक ऐसा डिश है जिसे मिठा और नमकीन दोनों तरह से खाया जा सकता है। मखाना पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है, जिसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोसर, जिंक, फाइबर आदि भरपूर मात्रा में पाई जाती है। आयुर्वेद में मखाना के गुणों को विस्तार से बताया गया है, तो आइए जानते हैं, सुबह खाली पेट मखाने खाने के फायदे और नुकसान क्या है, मखाना खाने का सही तरीका क्या है, इत्यादि।
सेहत से भरपूर मखाना खाने में स्वादिष्ट होता है, जिसके कई अनगिनत फायदे हैं:-
मधुमेह के रोगियों के लिए मखाना एक हेल्दी स्नैक्स होता है, जिसका सेवन नास्ते के रूप में किया जा सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिसके कारण यह डायबिटीज पेशेंट में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है। मधुमेह रोगी नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं।
मखाने में एंटी-इम्फलेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंड गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने का काम करते हैं। नियमित रूप से मखाने का सेवन शरीर के सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है। जोड़ों के दर्द ऑटो इम्यून समस्याओं में भी मखाना खाने के फायदे मिलते हैं।
यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो हेल्दी स्नैक्स में मखाने का सेवन कर सकते हैं। मखाना में उच्च मात्रा में कैलोरी पाई जाती है जिसके सेवन से वेट लोस में मदद मिलती है। साथ ही आप बैली फैट भी कम कर सकते हैं। हेल्दी स्नैक्स के लिए मखाना एक बेस्ट ऑप्शन है।
पाचन-तंत्र के लिए मखाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके पाचन संबंधी समस्याओं को कम करता है और कब्ज की समस्या से दूर रखता है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से आपका पेट आसानी से साफ हो जाता है।
मखाना में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों को रक्त विकार या एनीमिया की समस्या होती है या थकान और कमजोरी की समस्या होती है। उन्हें मखाने के सेवन से राहत मिल सकती है।
पीसीओएस से जूझ रही महिलाओं को मखाने का सेवन आवश्य करना चाहिए। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट इंशुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है और आपको हेल्दी रखता है। इसके सेवन से आपका पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस होता है और आप अधिक खाने से बचते हैं, इससे आपको पीसीओएस में राहत मिलती है।
मखाना में पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है जिसके कारण रक्तचाप नियंत्रित रहता है। इसमें सोडियम की मात्रा कम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
>> इसे भी पढ़ें - रोज बादाम खाने के फायदे और नुकसान क्या है?
क्या आप जानते हैं, सेहत का खजाना होने के बावजूद मखाना आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। लेकिन कब और कैसे देखें:-
मखाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन हेल्दी स्नैक्स के तौर पर किया जा सकता है। मखाना से मिठा और नमकीन दोनों तरह के डिश को बनाया जा सकता है। यह ब्लड प्रेशर और डायबिटीज में फायदेमंद होता है, पाचन में सहायक होता है, एनीमिया और कमजोरी की समस्या को दूर करता है, सूजन को खत्म करता है, पीसीओएस में फायदेमंद है, इत्यादि। किसी भी चीज का आवश्यकता से ज्यादा सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है, ऐसा ही मखाना के साथ भी है। यदि आपको पथरी है तो इसका सेवन न करें, डायरिया या फ्लू में इसके सेवन से बचें, मखाना एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकता है, इत्यादि।
यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन फिर भी स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें और स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) आवश्य कराएं। स्वास्थ्य बीमा आपके बीमारियों के खर्चों को कवर करता है और आपको वित्तीय रूप से मजबूत रखता है। आप केयर हेल्थ के व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा प्लान (Individual Health Insurance) को खरीद सकते हैं। यहां आपको अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्चों को कवर किया जाता है, वार्षिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलती है, साथ ही कई और भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Smog Season is Back: Are You Really Safe? Sejal Singhania in Health Insurance Articles
Amino Acids: The Unsung Heroes of Your Mental Well-being Jagriti Chakraborty in Mental Health
8 Reasons to Start Your Morning with Ajwain Water Jagriti Chakraborty in Home Remedies
Ice Water Face Dip: The 15-Second Beauty Hacks Celebs Swear By Jagriti Chakraborty in Home Remedies
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...