Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 7 Mar, 2023
Updated on 27 Feb, 2025
888 Views
5 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite0Like
favoriteBe the First to Like
8 मार्च को हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। हाउस वाइफ हो या वर्किंग वूमन, फिट रहना सभी के लिए जरूरी है। आज के समय में महिलाएं घर के साथ-साथ बाहर जाकर भी काम करने में सक्षम है। अब महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रहीं हैं, घर संभालने के साथ-साथ ऑफिस सहकर्मियों से साथ भी कदम से कदम मिला कर चल रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय नारी दिवस दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह कोई जश्न है या विरोध का प्रतीक है? तो चलिए जानते हैं, 1910 में क्लारा जेटकिन नाम की एक महिला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की नीव रखी थी, जो कि श्रमिकों के आंदोलन से निकला था। जिसे आगे चलकर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने भी मान्यता दे दी। इसकी शुरुआत 1908 में हुई, जब लगभग 15,000 महिलाओं नें न्युयॉर्क में एक परेड निकाली थी, जिसका मकसद काम के घंटे को कम करना, अच्छी सैलरी देना और महिलाओं को वोट डालने का अधिकार देना था। इसे सबसे पहले अंतराष्ट्रीय बनाने का ख्याल क्लारा जेटकिन के दिमाग में आया।
इतना सब होने के बाद, आज के समय में महिलाएं हर स्तर पर कामयाबी की ओर बढ़ती दिख रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान देना है, महिलाओं के अधिकार के प्रति जगरुक करना है। साथ ही महिलाओं के प्रति समाज में फैले असमानता को दूर कर, उनके हौसले को बुलंद करना, समान वेतन, इत्यादि है। इन सबके बावजूद, सबसे बड़ा सवाल यह है कि, क्या महिलाएं इतना सब करने के बाद अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रही हैं? स्वास्थ्य ही सफलता की कुंजी है! यदि महिलाओं का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा या हेल्दी व फिट नहीं रहेंगी तो स्वास्थ्य समस्याएं आपको आगे नहीं बढ़ने देंगी और ना हीं आप सशक्त बन सकती हैं। आइए जानते हैं, हेल्दी और फिट रहने के टॉप-10 हेल्थ टिप्स।
कामकाजी महिलाएं घर और बाहर दोनों जगहों पर अपनी भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बेस्ट हेल्थ टिप्स। देखें, हेल्दी और फिट रहने के हेल्थ टिप्स निम्नलिखित है:-
घर-परिवार के साथ यह जरूरी है कि आप अपनी भी देखभाल करें। मतलब काम करने के साथ आराम और पर्याप्त निंद लेना बहुत जरूरी है। भरपूर आराम और उचित निंद मन की शांति को बनाए रखता है और आपके अंदर चिड़-चिड़ापन नहीं आने देता है।
किसी भी कामकाजी महिला के उपर काम का इतना प्रेशर होता है कि, उनके डिप्रेशन और एंजायटी जैसे लक्षणों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इसके लिए आपको मोटिवेशनल बातें सुननी चाहिए, समाजिक समारोह में भाग लेना चाहिए, अपने दोस्तों के साथ हेल्दी बॉन्डिंग बना के रखनी चाहिए। ऐसे में आप अपने तनाव को कम कर सकती है, यदि फिर भी आपको चिंता और अवसाद के लक्षण महसूस हो तो डॉक्टर से आवश्य परामर्श करें।
महिलाओं के बीच कर्क रोग यानी कैंसर मौत का एक बड़ा कारण बनते जा रहा है। इसके लिए जरूरी है आप अपना रेग्यूलर हेल्थ चेक-अप जरूर कराएं। आज के दौर में बढ़ते बीमारी के साथ-साथ जांच-तकनीक भी काफी आगे बढ़ चुकी है। हर महिलाओं को हेल्थ चेक-अप के साथ मैमोग्राफी और पैप स्मीयर टेस्ट कराना चाहिए, जिससे कि ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों का पता आसानी से चल सके।
किसी भी महिला के लिए पीरियड्स एक बहुत बड़ा चैलेंज होता है, जिससे उसे हर महीने गुजरना पड़ता है। अनियमित पीरियड्स के कारण बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में लगभग ज्यादा महिलाएं किसी न किसी समस्या से जरूर परेशान रहती हैं, जैसे - पीएमएस(प्री मेन्स्ट्रूअल सिंड्रोम), पीरियड्स जल्दी आना, पीरियड्स देर से आना, हैवी ब्लीडिंग, इत्यादि। हर महिने की इनसब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरुर मिलना चाहिए।
किसी भी महिला उद्यमी के लिए यह जरूरी है की वह स्वस्थ आहार योजना को फॉलो करे। अक्सर महिलाएं अपने खाने के रूटीन को नजरअंदाज करती है, जिससे कि उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। सभी महिलाओं को संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि आपके डाइट में विटामिन, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फोलेट, कार्बोहाइड्रेट, वसा, खनिज इत्यादि पर्यापत मात्रा में उपलब्ध है, क्योंकि यह आपके हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बहुत जरूरी है। एक बात हमेशा ध्यान रखें कि, सुबह का नाश्ता करना कभी न भूलें। यह आपके दिन का सबसे जरूरी हिस्सा होता है।
यदि खुद को फिट रखना है तो योगा या एक्सरसाइज के लिए आपको समय जरूर निकालना चाहिए। हर रोज नियमित रूप से आपको कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज या योग जरूर करना चाहिए। इसके बदले यदि आप चाहें तो जुम्बा और एरोबिक्स भी कर सकती हैं, डांस या खेल गतिविधि भी कर सकती हैं। यह दिनभर आपको तरो-ताजा और एक्टिव रखने के लिए बहुत जरूरी है। आपके हेल्दी लाइफस्टाइल में योग और व्यायाम के लाभ बहुत मायने रखते हैं।
अक्सर महिलाएं अपने सेक्सुअल हेल्थ को नजरअंदाज कर देती हैं। जो कि बाद में बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती हैं। महिलाओं को ऐसे किसी भी सेक्सुअल हेल्थ की समस्या को छुपाना नहीं चाहिए जो उन्हें परेशान करती हैं, जैसे- यूरीन इंफेक्शन, सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज, इत्यादि। इन सब बीमारियों के बारे में आपको जगरुक रहना चाहिए और किसी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
शरीर की कई समस्याओं का हल पानी है, पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करें और अपने को हाइड्रेट रखें। इससे आपकी त्वचा भी चमकती रहती है और शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है।
किसी भी व्यक्ति के लिए सेहत को नजरअंदाज करना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। पौष्टिक आहार का सेवन और रोजाना एक्सरसाइज करके आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकती हैं। नियमित रूप से हेल्थ चेक-अप जरूर कराएं। जॉगिंग, वॉकिंग, योग या फिर डेली वर्कआउट जरूर करें।
इन सब के अलावा, किसी भी बीमारी के प्रति खुद को तैयार रखने के लिए आप हेल्थ इंश्योरेंस भी करा सकती हैं। सभी लोगों के पास बीमारी के खर्चों से निपटने के लिए पर्याप्त सोर्स नहीं होता है, और ऐसी स्थिति में आप वित्तिय संकट में घिर सकते हैं। इसके लिए आप फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ले सकती हैं और खुद के साथ परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं।
यदि आपने भी अभी तक कोई हेल्थ पॉलिसि नहीं ली है तो, आप भी इस अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर अपने और अपने परिवार के लिए स्वास्थ्य बिमा लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करें। आपको बता दें ,कि केयर हेल्थ इंश्योरेंस आपकी फैमिली के लिए व्यापक और सही हेल्थ इंश्योरेंस प्लान प्रदान कराता है। जिसमें आपको सस्ते प्रीमियम पर अधिकतम कवरेज मिलती है। फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस (Family Health Insurance) में यह छोटा सा निवेश आपको बड़ी वित्तीय परेशानी से बचा सकता है।
>> जानिए हेल्थ इन्शुरन्स फॉर फैमिली क्यूँ है एक आवश्यक मेडिक्लेम पॉलिसी?
डिस्क्लेमर: प्लान की सुविधाएँ, लाभ और कवरेज भिन्न हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया ब्रोशर, सेल्स प्रोस्पेक्टस, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
favoriteBe the First to Like
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Basti Karma: The Ayurvedic Secret to Balancing Vata Dosha Mudit Handa in Health & Wellness
Parents Alert: Early Symptoms of Calcium Deficiency in Kids Jagriti Chakraborty in Child Care
7 Buckwheat Health Benefits That Will Change the Way You Eat Jagriti Chakraborty in Health & Wellness
7 Incredible Benefits of Elderberry You Never Knew Jagriti Chakraborty in Health & Wellness
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...