आपने भी कभी-न-कभी, किसी के द्वारा सुना ही होगा की उन्हें हार्निया हुआ है या उनका हार्निया का ऑपरेशन हुआ है, इत्यादि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, असल में हार्निया होता क्या है? यह किसे और क्यों होता है? दरअसल, हार्निया एक आम समस्या है, जो स्त्री या पुरुष दोनों को किसी भी उम्र में हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि, हर्निया किसे कहते हैं? इसके लक्षण और इलाज क्या है, हर्निया क्यों होता है, इत्यादि।
हर्निया रोग क्या है?
जब आपके पेट की मसल्स कमजोर हो जाती है, और मांसपेशी या ऊत्तक में छेद के माध्यम से कोई अंग उभरकर बाहर की तरफ आने लगते है, तो उसे हर्निया कहते हैं। क्या आप जानते हैं, हर्निया कहां होता है? हर्निया की बीमारी सामान्य रूप से पेट में होती है, लेकिन यह नाभी, जांघ के उपरी हिस्से या कमर के आस-पास कही भी हो सकता है। ज्यादातर मामलों में, हार्निया की समस्या जानलेवा नहीं होती है, कुछ मामलों में इसे सर्जरी के द्वारा ठीक करना पड़ता है।
हर्निया के प्रकार क्या है?
हर्निया मुख्य रूप से पांच प्रकार के होते हैं।
- इनगुइनल हर्निया
- हाइटल हर्निया
- अम्बिलिकल हर्निया
- इंसिजनल हर्निया
- स्पोर्ट्स हर्निया
1. इनगुइनल हर्निया - इनगुइनल हर्निया सबसे आम प्रकार का हर्निया है, जो लगभग 70 प्रतिशत हर्निया के मामलों में पाया जाता है। इस मामले में पेट की अंदुरूनी परत में छेद हो जाता है और वहां आंत बाहर की तरफ आने लगती है। हर्निया का यह प्रकार महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ज्यादा होती है।
2. हाइटल हर्निया - हाइटल हर्निया से गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स पैदा होता है, जिसकी वजह से पेट की सामग्री का रिसाव भोजन नालीका में होता है, जो जलन पैदा करता है । यह हर्निया 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों में अधिक देखने को मिलता है।
3. अम्बिलिकल हर्निया - अम्बिलिकल हर्निया 6 महिने से कम उम्र के बच्चों को हो सकता है। यह बच्चों में होने वाला एक मात्र ऐसा हर्निया है, जो पेट की मांसपेशियां मजबूत होने पर अपने आप भी ठीक हो सकता है। यदि बच्चा साल भर का हो जाता है और हर्निया ठीक नहीं होता है, तो सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
4. इंसिजनल हर्निया - इस तरह के हर्निया की संभावना उन लोगों में ज्यादा होती है जिनके पेट की सर्जरी हो चुकी हो । क्योंकि आंत, सर्जरी के कट या कमजोर जगह पर प्रभाव डालती है।
5. स्पोर्ट्स हर्निया - स्पोर्ट्स हर्निया पेट और जांघ के बीच के भाग में या पेट के निचले हिस्से में होता है। यह इन हिस्सों पर तनाव या सोफ्ट टिश्यू के फटने के कारण होता है।
हर्निया के लक्षण क्या है?
महिलाओं और पुरुषों में हर्निया के लक्षण का जल्दी पता नहीं चल पाता है, उन्हीं में से कुछ सामान्य लक्षण निम्नलिखित है:-
- प्रभावित हिस्से पर उभार या गांठ दिखाई देना
- शरीर में भारीपन लगना
- लंबे समय तक खड़े होने में समस्या होना
- प्रभावित हिस्से में दर्द या छूने पर दर्द होना
- शरीर के बताए गए भाग से फैट का बाहर आना
- त्वचा के अंदरूनी भाग पर फूला हुआ महसूस होना
महिलाओं में हर्निया के लक्षण
सामान्य तौर पर, नियमित जांच के दौरान ही महिलाओं में हर्निया का पता लगाया जा सकता है। महिलाओं में हर्निया के लक्षण निम्नलिखित हैं:-
- मामूली सा दर्द होना
- हर्निया क्षेत्र के पास जलन
हर्निया के कारण क्या है?
हर्निया का मुख्य कारण मांसपेशियों की कमजोरी और खिंचाव होता है, और इसके कारण के आधार पर हर्निया जल्दी या धीरे-धीरे विकसित हो सकता है। मांसपेशियों की कमजोरी और खिंचाव के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:-
- ज्यादा उम्र होना
- मोटापा
- धुम्रपान
- वजन बढ़ना
- भारी वजन उठाना
- लगातार खांसी या छींक आना
- गर्भावस्था
- चोट या सर्जरी
- जन्मजात दोष
- आनुवंशिक कारण
- पेट में तरल पदार्थ का जमना

हर्निया की जांच कैसे होती है?
डॉक्टर आपको हर्निया के लिए निम्नलिखित टेस्ट का सूझाव दे सकते हैं:-
- सिटी स्कैन
- एंडोस्कोपी
- एमआरआई
- अल्ट्रासाउंड
- गैस्ट्रोग्राफिन या बेरियम एक्स-रे
हर्निया का इलाज कैसे होता है?
हर्निया बीमारी का इलाज, बीमारी की स्थिति, आकार और गंभीरता पर निर्भर करता है। जैसा कि ऊपर आपने पढ़ा होगा कि कुछ मामलों में हर्निया अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन कुछ मामलों में इसे सर्जरी की जरूरत होती है। लाइफ स्टाइल में बदलाव और दवाओं के माध्यम से आप बस हर्निया के लक्षणों को कम कर सकते हैं, मगर इसका पूर्ण रूप से उपचार नहीं कर सकते। इसका एक मात्र इलाज सर्जरी है। सर्जरी के माध्यम से हर्निया को बाहर निकाला जा सकता है। हर्निया की सर्जरी दो तरह से की जाती है, पहला ओपन सर्जरी और दूसरा लेप्रोस्कोपिक सर्जरी।
ओपन सर्जरी - हर्निया के ओपन सर्जरी में ऑपरेशन करने की पुरानी विधी है। इसमें 3 से 10 इंच का प्रभावित क्षेत्र पर कट लगाया जाता है और फिर हर्निया के छेद या दरार को एक तरह की जाली के द्वारा बंद कर दिया जाता है। इस सर्जरी में आंतरिक भाग को अपनी आंखो से देखा जा सकता है।
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी - इस सर्जरी में प्रभावित क्षेत्र के ऊपर एक बहुत छोटा कट लगाया जाता है, और उपकरण के माध्यम से इस सर्जरी को बहुत कम समय में पूरा कर लिया जाता है। यह सर्जरी ओपन सर्जरी के मुकाबले बहुत कम दर्द और जल्दी ठीक हो जाता है।
हर्निया से बचाव कैसे करें?
हांलाकि, हर्निया मांसपेशियों-उत्तको के कमजोर होने से होता है। आप अपने शरीर के मांसपेशियों पर तनाव को कम कर के, हर्निया से बचने का प्रयास कर सकते हैं। साथ ही, मौजूदा हर्निया को गंभीर होने से बचा सकते हैं। इसके रोकथाम के उपाय निम्नलिखित है:-
- धुम्रपान करने से बचें
- लगातार खांसी या बीमार होने पर डॉक्टर से जल्द परामर्श करें।
- मल त्याग या यूरीन पास करते समय तनाव या दबाव से परहेज करें।
- ज्यादा भारी वजन उठाने से बचें
- हेल्दी वजन बनाएं रखें
हर्निया सर्जरी की कीमत क्या है?
शुरुआती दौर में हर्निया ऑपरेशन का खर्च 70,000 रुपये से 90,000 रुपये के बीच आ सकता है। जबकि, ज्यादा गंभीर मामलों में उपचार की कीमत लगभग 1,00,000 रूपये या और अधिक भी हो सकती है।
सारांश:
मांसपेशियां कमजोर होने के कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है। जब कमजोर मांसपेशी या उत्तक में छेद के माध्यम से, अंदर का अंग बाहर आता है तो उसे हर्निया कहते हैं। दवाई और घरेलू उपचार के माध्यम से हर्निया के लक्षणों को कम किया जा सकता है, लेकिन इसे ठीक नहीं किया जा सकता। इसे ठीक करने के लिए एक मात्र इलाज सर्जरी है।
आज के समय में स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत महंगी हो गई हैं। किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज या सर्जरी के लिए, आसानी से खर्चों को जुटा पाना बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए ऐसे वित्तीय संकट से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेना बहुत जरूरी है। हेल्थ इंश्योरेंस आपको कई सारी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है, साथ ही आप बीमारियों से लड़ने के लिए वित्तीय रूप से हमेशा तैयार रहते हैं।
आज के समय में स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत महंगी हो गई हैं। किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज या सर्जरी के लिए, आसानी से खर्चों को जुटा पाना बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए ऐसे वित्तीय संकट से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी(Top health insurance plans) लेना बहुत जरूरी है। हेल्थ इंश्योरेंस आपको कई सारी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है, साथ ही आप बीमारियों से लड़ने के लिए वित्तीय रूप से हमेशा तैयार रहते हैं।
ऐसे गंभीर बीमारियों के लिए आप केयर हेल्थ इंश्योरेंस के क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान (Critical Illness Insurance Plan) को ले सकते हैं। जिसमें आपको 32 बीमारियों के लिए उचित प्रीमियम पर अधिकतम कवरेज प्रदान की जाती है। जहां आप खर्चों की चिंता किए बिना, बिमा कंपनी के नेटवर्क अस्पताल में आसानी से इलाज करा सकते हैं।
>> जानिए: ऑक्सीजन लेवल कम होने के लक्षण क्या है?
डिस्क्लेमर: हर्निया से जुड़े किसी भी लक्षण या परेशानी का पता चलने पर डॉक्टर से आवश्य परामर्श करें। हेल्थ कवरेज के दावों की पूर्ति पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन है। प्लान की सुविधाएँ, लाभ और कवरेज भिन्न हो सकते हैं। कृपया ब्रोशर, सेल्स प्रोस्पेक्टस, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
*क्लेम किया हो या न किया हो, बीमित व्यक्ति को असीमित अवधि के लिए संचयी आधार पर मूल बीमा राशि का 100% हर साल प्राप्त होगा। पॉलिसी रिन्यू के समय यदि पॉलिसीधारक इस वैकल्पिक लाभ को रिन्यू नहीं करना चाहता है, तो समाप्त हो रही पॉलिसी के तहत इन्फिनिटी बोनस बंद कर दिया जाएगा।

