बुढ़ापा जीवन का वह पड़ाव है जहाँ इंसान को सबसे ज़्यादा मानसिक शांति और अपनों के साथ की ज़रूरत होती है। लेकिन अक्सर बढ़ती उम्र के साथ सेहत से जुड़ी चुनौतियाँ जैसे डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर दस्तक देने लगती हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता अच्छे और महंगे इलाज के खर्च की होती है।
आमतौर पर, जब हम अपने 60 वर्ष से अधिक आयु के माता-पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा लेते हैं, तो बीमा कंपनियां पुरानी बीमारियों के लिए 2 से 3 साल का 'वेटिंग पीरियड' रखती हैं। लेकिन क्या बीमारी इंतज़ार करती है? नहीं।
इसी समस्या को समझते हुए हमने अल्टीमेट केयर में इंस्टेंट कवर की शुरुआत की है, ताकि आपके माता-पिता को पहले दिन से सुरक्षा मिल सके।
आइए विस्तार से समझते हैं कि कैसे इंस्टेंट कवर प्लस आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।
पुरानी बीमारियों का कवरेज और वेटिंग पीरियड की चुनौती
अक्सर पॉलिसी लेते समय हम सुनते हैं कि पुरानी बीमारियों का कवरेज तुरंत नहीं मिलता और आपको एक निश्चित समय (2 से 3 साल) का इंतज़ार करना पड़ता है। इसे ही प्रतीक्षा अवधि यानी वेटिंग पीरियड के नाम से जाना जाता है। एक 65 वर्षीय व्यक्ति के लिए, जिसे डायबिटीज है, 3 साल का इंतज़ार बहुत लंबा और जोखिम भरा हो सकता है। इस दौरान यदि कोई इमरजेंसी आ जाए, तो सारा खर्च जेब से भरना पड़ता है। ऐसे में बिना वेटिंग पीरियड वाला हेल्थ इंश्योरेंस एक अनिवार्य ज़रूरत बन गया है, ताकि अस्पताल में भर्ती होने पर जेब से पैसे खर्च न करने पड़ें।
इंस्टेंट कवर प्लस क्या है? (What is Instant Cover Plus in health insurance)
केयर हेल्थ इंश्योरेंस का इंस्टेंट कवर प्लस एक विशेष 'एड-ऑन' या अतिरिक्त लाभ है जिसे आप अपनी 'अल्टीमेट केयर सीनियर' पॉलिसी के साथ जोड़ सकते हैं। यह मुख्य रूप से उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने बुजुर्गों के लिए बिना वेटिंग पीरियड वाले स्वास्थ्य बीमा की तलाश में हैं। यह एड-ऑन पुरानी बीमारियों के लिए लगने वाले सालों के इंतज़ार को खत्म कर देता है। इससे सालों की प्रतीक्षा को 30 दिनों तक कम करके इंस्टेंट हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
अल्टीमेट केयर के साथ इंस्टेंट कवर प्लस की मुख्य विशेषताएं
जब आप अल्टीमेट केयर सीनियर पॉलिसी के साथ जीरो वेटिंग पीरियड पीइडी एड-ऑन चुनते हैं, तो आपको निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:
- पीइडी हेल्थ इंश्योरेंस: पीईडी का मतलब है पहले से होने वाली बीमारियां। इसमें पॉलिसी शुरू होने के शुरुआती 30 दिनों के अनिवार्य वेटिंग पीरियड के ठीक बाद आपकी पुरानी बीमारियों, जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन (बीपी) और अस्थमा के लिए लगने वाली लंबी प्रतीक्षा अवधि को खत्म कर दिया जाता है।
- डायबिटीज और हाइपरटेंशन इंश्योरेंस कवर: भारत में वरिष्ठ नागरिकों में ये दो बीमारियाँ सबसे आम हैं। इंस्टेंट कवर प्लस के साथ इनका इलाज पॉलिसी शुरू होने के मात्र 30 दिन बाद से कवर हो जाता है।
- जीरो वेटिंग पीरियड पीइडी एड-ऑन: यह एड-ऑन चुनने के बाद आपको अपनी पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए 48 महीने रुकने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
- कैशलेस इलाज की सुविधा: पूरे भारत में केयर हेल्थ के 22100+ कैशलेस हेल्थकेयर प्रोवाइडर में आप बिना नकद भुगतान किए इलाज करा सकते हैं।
- लॉयल्टी बूस्ट: यदि आप 7 साल तक कोई क्लेम नहीं करते है तो 8 साल में आपके बीमा की सम इंश्योर्ड दोगुनी हो जाती है।
- एडवांस्ड टेक्नोलॉजी ट्रीटमेंट: अल्टीमेट केयर पॉलिसी के अंतर्गत एडवांस्ड टेक्नोलॉजी जैसे रोबोटिक सर्जरी, स्टेम सेल थेरेपी द्वारा किए गए इलाज का खर्च भी बीमा में कवर किया जाता है।
यह किसके लिए सबसे बेहतर है?
यदि आपके घर में कोई ऐसा वरिष्ठ नागरिक है जो निम्नलिखित परिस्थितियों में आता है, तो आपको भारत में सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस के साथ इस एड-ऑन पर विचार ज़रूर करना चाहिए।
- जिन्हें लंबे समय से डायबिटीज या बीपी की समस्या है।
- जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और उनके पास कोई मौजूदा बीमा कवर नहीं है।
- जो भविष्य में किसी भी आकस्मिक सर्जरी या अस्पताल में भर्ती होने के खर्च से बचना चाहते हैं।
ध्यान रखने योग्य बातें
पुरानी बीमारियों के लिए तत्काल कवर लेने से पहले कुछ बातें स्पष्ट होनी चाहिए:
- किसी भी दुर्घटना को छोड़कर, सामान्य बीमारियों और पीइडी के लिए पहले 30 दिन का वेटिंग पीरियड लागू रहता है।
- पॉलिसी लेते समय अपनी सभी मौजूदा बीमारियों की सही जानकारी साझा करें ताकि क्लेम के समय कोई समस्या न आए।
निष्कर्ष
हमारे बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन हमारी सुरक्षा में बिता दिया, अब हमारी बारी है कि हम उन्हें एक ऐसा सुरक्षा दें जिसके वे हकदार हैं। इंस्टेंट कवर प्लस के साथ आप उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन का उपहार दे सकते हैं।
आज ही अपने माता-पिता की सेहत के लिए 'अल्टीमेट केयर सीनियर' के साथ 'इंस्टेंट कवर प्लस' चुनें और वेटिंग पीरियड की चिंता को हमेशा के लिए अलविदा कहें।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।