Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 14 May, 2025
207 Views
4 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite0Like
favoriteBe the First to Like
विदेश जाना नई संस्कृती और अनुभवों के बारे में जानने का एक बेहतरीन अवसर होता है। हम वहां के कल्चर, लाइफस्टाइल, खान-पान जैसी अनेक नई चीजों के बारे में अनुभव करते हैं। लेकिन कहीं भी विदेश यात्रा करने से पहले हमारे मन में वीजा का ख्याल आता है। वीजा प्राप्त करना एक समय लेने वाली प्रक्रिया हो सकती है, जहां वीजा डॉक्यूमेंट का तनाव आपके घूमने वाले जोश को कम कर सकता है। ऐसे में लोग वीजा-फ्री देश घूमने की लिस्ट देखना शुरू कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं, उन वीजा-मुक्त देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं।
पासपोर्ट और वीजा दोनों के बीच अंतर होता है। यह दोनो अलग-अलग तरह के दो डाक्यूमेंट होते हैं जो आपके बाहरी देश जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पासपोर्ट जो होता है वह आपके अपने ही देश में बनता है। यह एक अधिकारिक पहचान पत्र होता है जो आपको बाहरी देश में यात्रा करने की स्वीकृति प्रदान करने के साथ आपकी नागरिकता और पहचान को बताता है। आप ऑनलाइन पासपोर्ट बनवा सकते हैं।
वीजा की बात करें तो वीजा वो देश बनाता है जहां हम जाना चाहते हैं। यह बाहरी देश के दूतावास द्वारा बनाया जाता है, जो आपको उस देश में जाने के लिए स्वीकृति प्रदान करता है।
वीजा-फ्री देश का मतलब क्या है? जैसा की नाम से ही पता चल रहा है बिना वीजा के घूमने वाले देश यानी भारतीय नागरिक जिनके पास सिर्फ पासपोर्ट है, वो बीना वीजा के ही बाहरी देशों में यात्रा कर सकते हैं। यह यात्रा बहुत ही आसान और सुगम होती है जहां आपको वीजा के लिए इंतजार और मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है। सिर्फ टिकट बुक करें, बैग पैक करें और वीजा-फ्री देशों में घूमने निकल जाएं।
सभी बाहरी देशों में वीजा-फ्री अनुमती के संबंध में सभी के अपने नियम और कानून होते हैं। इसमें कुछ देशों में कुछ दिन से लेकर कुछ सप्ताह तक अनुमती होती है तो कुछ देशों के पास कुछ प्रतिबंध हो सकता हैं। अपना ट्रिप प्लान करने से पहले नवीनतम दिशा-निर्देश जरूर चेक करें। भारतीयों के लिए वीजा फ्री अनुमति देने वाले देशों में से कुछ गंतव्य के लिए होटल बुकिंग, वापसी टिकट या एकाउंट में पर्याप्त फंड दिखाने पड़ सकते हैं।
कौन से देश भारतीयों के लिए वीजा फ्री हैं? वीजा-फ्री देश का मतलब यह नहीं है कि यह सभी देश आपको किसी भी तरह की जरूरतों से पूरी तरह फ्री रखते हैं। यानी इसमें से कुछ आगमन पर भी विजा प्रदान करने की अनुमती देते हैं। जहां आपको बाहरी देश में पहुंचते ही वीजा प्रदान कर दिया जाता है। इसे भी भारतीयों के लिए वीजा-फ्री यात्रा कहा जाता है। इन देशों में भारतीय पासपोर्ट धारक पहले से वीजा अप्लाई किए बिना एक लीमिटेड समय के लिए रह सकते हैं।
नेपाल | भूटान | थाईलैंड |
मालदीव | मॉरिशस | बारबाडोस |
हांगकांग | सर्बिया | न्यू द्वीप |
फिजी | अंगोला | मलेशिया |
ग्रेनाडा | कजाखस्तान | मकाओ |
वनुआत | मोंटसेराट | केन्या |
सेनेगल | डोमिनिका | एल साल्वाडोर |
ईरान | फिलीस्तीन | माइक्रोनेसिया |
समोआ | हैती | किरिबाती |
जमैका | मोंटसरेटा | गैम्बिया |
सेंट विंसेट और ग्रेनेडिन्स | त्रिनिदाद और टोबैगो | सेंट किट्स और नेविस |
कई बाहरी देशों में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री प्रवेश है, लेकिन यात्रा को और आसान बनाने के लिए आपको अपने साथ जरूरी दस्तावेज रखना बहुत जरूरी है। यह विजा मुक्त देशों में आपके आसान एंट्री को सुनिश्चित करता है। वीजा फ्री देशों के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट निम्नलिखित है:-
वैसे तो सभी बाहरी देशों के लिए यात्रा बीमा लेना आवश्यक नहीं है, लेकिन यह बताया जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेना बहुत सही चीज है। यह यात्रा के दौरान सामान खोने से लेकर सामान चोरी होने, चिकित्सा आपातकाल जैसी कई अप्रत्याशित घटनाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। एक बेहतर यात्रा बीमा के साथ आप चिंता मुक्त होकर अपने यात्रा को अंजाम दे सकते हैं। इसके अलावा, कई देश ऐसे भी हैं जहां जाने के लिए आपको ट्रैवल इंश्योरेंस लेना बहुत अनिवार्य हो जाता है, क्योंकि इसके बिना आपको उस देश में प्रवेश की अनुमती नहीं मिलेगी।
अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करना लगभग सभी को पसंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं बाहरी देशों में यात्रा करने के लिए क्या-क्या डक्यूमेंट चाहिए? किसी भी विदेश यात्रा करने के लिए सबसे जरूरी होता पासपोर्ट और वीजा। पासपोर्ट और वीजा के बिना आप अंतरार्ष्ट्रीय यात्रा नहीं कर सकते हैं। पासपोर्ट एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट होता है जो किसी व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता को दर्शाता है, यह नागरिक के अपने ही देश के द्वारा बनाया जाता है।
वीजा वह देश बनाता है जहां हम जाना चाहते हैं, यह उस देश के दूतावास द्वारा बनाया जा सकता है। कई देश ऐसे हैं जहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है, ऐसे देश को वीजा-फ्री देश कहते हैं। भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देशों की संख्या 60 के करीब है, जहां आप वीजा की टेंशन लिए बिना यात्रा कर सकते हैं। भारतीयों के लिए अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय यात्रा बीमा लेने की सलाह दी जाती है।
यह आपको कई संभावित यात्रा जोखिमों से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। यात्रा बीमा आपको यात्रा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी, सामान चोरी होना, यात्रा कैंसिल होना इत्यादि जैसे अन्य मामलों में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। एक सही यात्रा बीमा आपको कई संभावित यात्रा जोखिमों के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। आप केयर हेल्थ के इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस प्लान को खरीद सकते हैं, जहां आपको यात्रा के दौरान होने वाली अप्रत्याशित घटनाओं से वित्तीय नुकसान को कवर किया जाता है।
>> जाने: अमेरिका वीजा के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
डिस्क्लेमर: ट्रैवल इंश्योरेंस के प्लान की सुविधाएँ, लाभ और कवरेज भिन्न हो सकते हैं। कृपया सेल्स प्रोस्पेक्टस, ब्रोशर, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
favoriteBe the First to Like
List of 10 Countries Where the Indian Rupee is Stronger Care Health Insurance in Travel Insurance Articles
इंडिया से दुबई जाने का खर्चा क्या है? जानें, वीजा से जुड़ी जरूरी बातें Care Health Insurance in Travel Tips
How to Find File Number in Passport - A Step-by-Step Guide Care Health Insurance in Passport
What Is Non-ECR Category In Passport? How to Apply in 4 Easy Steps? Mudit Handa in Passport
Step-by-Step Guide: How to Secure Your U.K. Citizenship in 2025 Gungun Bhatia in Travel Tips
Thailand Sets New Entry Rules for Tourists from 2025 Mudit Handa in Travel Tips
Don't Let a Stamp STOP Your Adventure: Tourist Visa Guide 2025 Sejal Singhania in Visa
Degrees That Pay Off: Lucrative Courses for a High-Flying Career Nidhi Goyal in Student