भारतीय लोगों में दुबई जाने का एक अलग ही उत्साह होता है। कुछ लोग घूमने जाते हैं तो कुछ लोग कमाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, दुबई कहां है या दुबई किस देश में आती है? यदि नहीं, तो जान लें, अरब रेगिस्तान के बीच में बसा दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का एक आलीशान और शानदार शहर है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी यहीं पर स्थित है। यदि आप भी इस शानदार शहर जानें के बारे में सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं, दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है, दुबई का वीजा कितने का है, दुबई जाने के लिए क्या-क्या लगता है, इत्यादि।
दुबई कैसे जाएं?
भारत से दुबई जाने के लिए हवाई यात्रा सबसे बेहतरीन तरीका है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बहुत बड़ा एयरपोर्ट है और यूएई का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट भी है, जहां यात्रियों के लिए बहुत सुविधाएं प्रदान की जाती है। भारत से आप डायरेक्ट दुबई के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। कई भारतीय शहरों जैसे, दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद आदि जगहों से दुबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलती है। भारत से दुबई की दूरी लगभग 2,500 कीमी. है।
Here’s a tip: यहां आपके लिए यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि दुबई सरकार कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा देती है लेकिन यात्रा को कवर नहीं करती है। इसलिए, दुबई के लिए उड़ान भरने से पहले आपके पास एक international travel insurance तो होना ही चाहिए।
दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?
दुबई का वीजा लेने के लिए आप ऑनलाइन वीजा अप्लाई कर सकते हैं। दुबई वीजा वेबसाइट पर आपको एक फार्म भरना होगा और आप दो घंटे में वीजा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको ध्यान रखना होाग कि कौन-सा वीजा आपको चाहिए, टूर्रिस्ट वीजा, विजिट वीजा, ट्रांजिट वीजा इत्यादि।
दुबई वीजा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट कौन से है?
क्या आप जानते हैं, दुबई जाने के लिए क्या-क्या लगता है? दुबई वीजा के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आपके पास होनी चाहिए। हालांकि, ये डॉक्यूमेंट बहुत ज्यादा नहीं है, यहां आप देख सकते हैं:-
- पासपोर्ट की वैलिडिटी कम से कम 6 महिने होनी चाहिए।
- व्हाइट बैकग्राउंड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो
- फ्लाइट टिक्ट और होटल बुकिंग का प्रमाण।
- यात्रा के बारे में विवरण।
- पते का प्रमाण।
दुबई वीजा के लिए अप्लाई करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वीजा के सभी मानको को पूरा करते हैं। उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट को जोड़ें, शुल्क जमा करें। प्रस्थान से पहले दुबई के लिए ई-वीजा प्राप्त किया जा सकता है। यात्रियों के पास मुद्रित ई-वीजा पुष्टि होनी चाहिए।
दुबई का वीजा कितने का है?
भारतीय नागरिकों को दुबई जाने के लिए वीजा शुल्क देनी होती है। दुबई वीजा शुल्क भारतीयों के लिए 6,000 रुपये से 7,000 रुपये के बीच होती है। आपको बतादें कि, दुबई का विजा शुल्क एक निश्चित अवधि के लिए होती है, यदि आप उस निश्चित अवधि से ज्यादा रहना चाहते हैं तो आपको वीजा शुल्क इससे ज्यादा देनी होगी।
इंडिया से दुबई जाने का खर्चा कितना है?
यदि हम इंडिया से दुबई जाने के खर्चों में बारे में बात करें तो ओवर-ऑल एक टूरिस्ट विजिटर के रूप में आपका राउंड-ट्रिप किराया लगभग 25,000 रुपये का होगा। यह भी आपके हवाई यात्रा किराए पर निर्भर करता है। इसके अलावा आपको दुबई टूरिस्ट वीजा के लिए 6,000 से 7,000 रुपये लग सकते हैं। 1,000 आपके ट्रेवल इंश्योरेंस के लिए लग सकते हैं। इन सबके अलावा आपको दुबई में घूमने फिरने, जैसे- होटल, परिवहन, भोजन और शॉपिंग जैसे खर्चे शामिल होंगे। कुल मिलाकर इन सभी खर्चों को पूरा करने के लिए, आपके पास कम से कम 68,000 रुपये से अधिकतम राशि होनी चाहिए।
दुबई वीजा कितने प्रकार का होता है?
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। दुनिया भर से लोग यहां काम और घूमने के मतलब से आते हैं। यात्रा के आधार पर दुबई निम्नलिखित प्रकार के वीजा प्रदान करता है, जहां आप अपनी यात्रा के आधार वीजा प्लान कर सकते हैं।
- 48 घंटे का वीजा
- 96 घंटे का वीजा
- 14 दिन का सिंगल एंट्री शॉर्ट-टर्म वीजा
- 30 दिन का सिंगल एंट्री शॉर्ट-टर्म वीजा
- 90 दिन का विजिट वीजा
- मल्टी एंट्री लॉन्ग टर्म वीजा
इसके अलावा आप देख सकते हैं:-
टूरिस्ट वीजा - यह विजा सिर्फ घूमने फीरने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। दुबई के लिए टूरिस्ट वीजा 30 दिनों के लिए जारी किया जाता है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आप अतिरिक्त 30 दिनों और 90 दिनों के लिए, देश को छोड़े बिना, वीजा बढ़ाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ट्रांजिट वीजा - यह वीजा ज्यादा से ज्यादा 15 दिन के लिए मान्य होता है। यह वैसे समय के लिए जारी किया जाता है, जब किसी व्यक्ति का किसी और देश से कनेंक्टिंग फ्लाइट हो, या किसी को किसी तीसरे देश से होकर गुजरना होता है।
गोल्डन वीजा - गोल्डन वीजा आपको यूएई में 5 से 10 वर्ष तक रहने की परमिट प्रदान करता है। यह मुख्य रूप से स्टूडेंट्स, डॉक्टर, वैज्ञानिक आदि विदेशियों को यहां रहने, काम करने और रिसर्च करने में सक्षम बनाती है।
सारांश - क्या आप भी दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं? यदि हां, तो क्या आप जानते हैं, इंडिया से दुबई जाने का खर्चा कितना है, दुबई का वीजा कितने का है, इत्यादि। इंडिया से दुबई की डायरेक्ट फ्लाइट है, आप अपने प्लान के आधार पर टिकट बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए आपको पहले दुबई का वीजा लेना होगा, जो आपको दुबई वीजा वेबसाइट से ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा। दुबई वीजा अप्लाई करने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट देना होगा जो उपरोक्त भागों में बताया गया है। भारतीयों के लिए दुबई का वीजा शुल्क 6,000 रुपये से 7,000 रुपये के बीच है। दुबई घूमने का सामान्य खर्च, वापस लौटने तक लगभग 65 से 70 हजार के करीब होता है, बाकी खर्च आपके शौक और महंगाई पर निर्भर करता हैं।
एक समस्या यह है कि, यदि आप वहां किसी परिस्थिती में फंस जाते हैं, जैसे समान चोरी हो गई, वीजा-पासपोर्ट भूल गया, फ्लाइट छूट गई, एक्सीडेंट हो गया, इत्यादि, तब ऐसे केस में आप क्या करेंगे? ऐसे में आपके लिए बहुत जरूरी है, ट्रेवल इंश्योरेंस (Travel Insurance)। जो आपके सभी यात्रा जोखिमों को कवर करता है, ताकि आप अपनी विदेश यात्रा चिंता मुक्त संपन्न कर सकें।
आप केयर हेल्थ इंश्योरेंस के यूएई ट्रेवल इंश्योरेंस (UAE Travel Insurance) प्लान को ले सकते हैं, जो विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए विदेश यात्रा के दौरान आपात स्थिति में मेडिकल और नॉन-मेडिकल खर्चों के लिए कवरेज प्रदान करता है। इसमें सामान चोरी होने से लेकर पासपोर्ट भूलने तक सबकी कवरेज मिलती है।
डिस्क्लेमर: प्लान की सुविधाएँ, लाभ और कवरेज भिन्न हो सकते हैं। कृपया ब्रोशर, सेल्स प्रोस्पेक्टस, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

