कोलकाता को अक्सर भारत का सांस्कृतिक रत्न माना जाता है और यहां समृद्ध विरासत बसती है, जो यहां आने वाले लोगों को अपनी कला, साहित्य, संगीत और खान-पान के माध्यम से आकर्षित करती है। अपने जीवंत सांस्कृतिक चित्रपट के अलावा, इस शहर ने खुद को बेहतरीन मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के केंद्र के रूप में भी स्थापित किया है, खास तौर पर टॉप-टियर आई केयर सेवाओं के मामले में। सांस्कृतिक समृद्धि और उन्नत मेडिकल सुविधाओं का यह तालमेल कोलकाता को उन लोगों के लिए एक अनोखा गंतव्य बनाता है, जो समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव के साथ-साथ विशेष स्वास्थ्य सेवा भी चाहते हैं।
यहां कोलकाता के उन पांच बेस्ट आई हॉस्पिटल्स के बारे में एक संपूर्ण मार्गदर्शिका दी गई है, जो दृष्टि से संबंधित समस्याओं का समाधान करने और अंधत्व जैसी बीमारी को दूर करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
कोलकाता में टॉप 5 आई हॉस्पिटल्स
कोलकाता के कुछ ऐसे मशहूर आई स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के बारे में जानें, जो लोगों की दृष्टि से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं।
1. सिल्वरलाइन आई हॉस्पिटल
स्थापना: 1994
संस्थापक: डॉ. संदीप मित्र
बेड की संख्या: 30+
पता: 396, प्रिंस अनवर शाह रोड, लेक गार्डन्स, कोलकाता, वेस्ट बंगाल 700045
संक्षिप्त जानकारी
सिल्वरलाइन आई हॉस्पिटल में नवीनतम टेक्नोलॉजी और कुशल सर्जन की मदद से आंखों की अत्याधुनिक केयर प्रदान की जाती है। 1994 से, यह हॉस्पिटल मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और रेटिना से संबंधित बीमारियों का बेहतर इलाज कर रहा है. दक्षिण कोलकाता में स्थित इस हॉस्पिटल का लक्ष्य बिल्कुल सही, आरामदायक और क्लियर विज़न केयर प्रदान करना है। तकरीबन तीन दशकों से, सिल्वरलाइन हॉस्पिटल ने अत्याधुनिक तकनीक और प्यार से देखभाल करके मरीजों को लगातार एक्सपर्ट आई ट्रीटमेंट की सुविधा दी है। रुटीन चेकअप से लेकर जटिल सर्जरी तक, यहां एक्यूरेसी, आरामदायक अनुभव और स्पष्टता को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि मरीज़ों को अपनी आंखों के इलाज के बाद बेहतर बदलाव नज़र आए।
महत्वपूर्ण बिंदु
- 8 अनुभवी डॉक्टर्स और 20 से ज़्यादा प्रोफेशनल हेल्थकेयर असिस्टेंट की बड़ी टीम की मदद से सिल्वरलाइन आई हॉस्पिटल ने कोलकाता में सबसे बेहतर आई हॉस्पिटल बनने का मुकाम हासिल किया है, जो अपने 2 लाख से ज़्यादा मरीज़ों को संतोषजनक इलाज की सुविधा दे रहा है।
- इस अल्ट्रामॉडर्न आई हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय ऑफ्थेल्मिक केयर प्रदान करने के लिए सबसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है।
- दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर वाला यह हॉस्पिटल हाई-प्रिसीज़न वाली सर्जरी, जैसे कि माइक्रो इन्सिशन कैटरेक्ट सर्जरी (MICS), वाइटरेक्टॉमी और रेटिनल लेज़र ट्रीटमेंट में विशेषज्ञता रखता है।
- कोलकाता में स्थित सिल्वरलाइन आई हॉस्पिटल में इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें कार्ल ज़ाइस ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप (जर्मनी), सेंचुरियन फाको सिस्टम (USA) और कांस्टेलेशन वाइटरेक्टॉमी कंसोल (USA) शामिल हैं। इनकी मदद से सर्जरी के बाद मरीज़ों को बेहतर रिज़ल्ट मिलते हैं और जल्दी रिकवरी होती है।
2. सेंटर फॉर साइट, कोलकाता
स्थापना: 1996
संस्थापक: डॉ. महिपाल एस. सचदेव
बेड्स की संख्या: 15
एड्रेस: बिपलाबी निकेतन, 12A, बिरेश गुहा स्ट्रीट, कोलकाता-700017
संक्षिप्त जानकारी
कुशलता, सटीकता, मरीजों की भावनाओं को समझते हुए और ईमानदारी के साथ सेवाएं देने वाला सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल कोलकाता के 5 प्रमुख आई हॉस्पिटल्स में से एक है और सभी को बेहतर दृष्टि प्रदान करने के परोपकारी उद्देश्य के लिए काम करता है. प्रो. डॉ. महिपाल एस. सचदेव द्वारा 1996 में शुरू किया गया सेंटर फॉर साइट आंखों के इलाज के क्षेत्र में अग्रणी हॉस्पिटल है और भारत में अंधत्व की उपचार योग्य बीमारी को ठीक करने के लिए प्रतिबद्ध है. आंखों का बेहतरीन इलाज और सही क्लीनिकल सलाह देने के लक्ष्य से प्रेरित, सेंटर फॉर साइट आंखों के इलाज के क्षेत्र में मार्गदर्शक बन गया है।
कोलकाता में इस गैर-लाभकारी संस्थान के दो सेंटर हैं, पहला AJC बोस रोड पर और दूसरा मध्यमग्राम में। यहां आंखों के इलाज से जुड़ी कई विशेष सेवाएं दी जाती हैं। दृष्टि को नुकसान पहुंचाने वाली समस्याओं को तुरंत ठीक करना बेहद ज़रूरी होता है। आंखों की अलग-अलग स्थितियों के लिए एक ही स्थान पर विभिन्न स्कैन, मेज़रमेंट और टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध होना ज़रूरी होता है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- सेंटर फॉर साइट में एक विशेष न्यूरो-ऑफ्थेल्मोलॉजी विभाग है, जहां न्यूरो-ऑफ्थेल्मोलॉजिस्ट बेहतरीन केयर और एडवांस्ड ट्रीटमेंट देने के लिए न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और रेडियोलॉजिस्ट के साथ मिलकर काम करते हैं।
- यह हॉस्पिटल एडवांस्ड आई केयर के लिए नीचे सूचीबद्ध अग्रणी सुविधाएं प्रदान करता है:
- ऑप्टिकल कॉरेंस टोमोग्राफी
- हम्फ्रे विजुअल फील्ड एनालाइज़र
- फंडस फोटोग्राफी और ऑटोफ्लोरसेंस
- आंख के मूवमेंट और ऑक्यूलर अलाइनमेंट का मूल्यांकन
- न्यूरो-ऑप्टोमेट्री क्लिनिक
- कोलकाता में सेंटर फॉर साइट के न्यूरो-ऑफ्थेल्मोलॉजी डिपार्टमेंट में एडवांस्ड और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। यह सेटअप कई तरह की जटिल न्यूरो-ऑफ्थेल्मिक स्थितियों के डायग्नोसिस की सुविधा प्रदान करता है।
3. डॉ. निहार मुंसी आई फाउंडेशन (NMEF)
स्थापना: 1993
संस्थापक: कैप्टन प्रबीर कुमार मुंशी
बेड्स की संख्या: 10
पता: 1/3, डोवर प्लेस, पी.एस.- गरियाहाट, कोलकाता-700019
संक्षिप्त जानकारी
डॉ. निहार मुंसी की स्मृति में नामित इस हॉस्पिटल की स्थापना उनके बेटे कैप्टन प्रबीर कुमार मुंसी ने की थी। डॉ. निहार मुंसी पूर्वी भारत में एक प्रतिष्ठित आई सर्जन थे और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन, कोलकाता में नेत्रविज्ञान के प्रमुख के रूप में कार्य किया। हॉस्पिटल में कई तरह की सुविधाएं हैं, जो आरामदायक और आसान मरीज़ अनुभव सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु
डॉ. निहार मुंसी आई फाउंडेशन ने मरीज़ों के लिए आसानी से उपलब्ध अपनी इन सुविधाओं के चलते कोलकाता के टॉप आई हॉस्पिटल का दर्जा हासिल किया है:
- प्रीमियम रिकवरी यूनिट: प्रीमियर फास्ट ट्रैक सर्विसेज़ के लिए तेज़ फाइनेंशियल प्रोसेसिंग।
- डायग्नोस्टिक क्लीनिक: एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ पांच पूरी तरह से सुसज्जित क्लीनिक।
- ऑपरेटिंग थिएटर: विभिन्न सर्जरी के लिए तीन अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर।
- इंटीग्रेटेड सुविधाएं: ऑपरेशन के पहले और बाद में बेहतरीन देखभाल की जाती है, ताकि मरीज़ को कोई परेशानी न हो।
- कैशलेस सेवाएं: मेडिक्लेम कार्डधारकों, सरकारी स्कीम (CGHS, WBHS) और कॉर्पोरेट पार्टनर (IACS, मिंट, CWC) के लिए उपलब्ध।
- किफायती पैकेज: विभिन्न बजट के लिए ग्रेडेड पैकेज।
- ऑन-साइट फार्मेसी: तुरंत दवा पाने के लिए NMIAS द्वारा संचालित फार्मेसी।
4. स्पेक्ट्रा आई फाउंडेशन
स्थापना: 2001
संस्थापक: डॉ. अनन्यब्रत दास
पता: 108/1 जेसोर रोड, चौमाथा, बसुंधरा कॉम्प्लेक्स, मध्यमग्राम, कोलकाता-700129
संक्षिप्त जानकारी
स्पेक्ट्रा आई हॉस्पिटल कोलकाता के बेस्ट आई हॉस्पिटल्स में से एक है, जो पश्चिम बंगाल में मोतियाबिंद, लेज़र, रेटिना और आंखों के अन्य उपचारों में विशेषज्ञता रखता है। इसे 2001 में कोलकाता के प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अनन्यब्रत दास ने आंखों के विश्वस्तरीय और किफायती इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू किया था. पिछले दो दशकों में यह हॉस्पिटल कोलकाता का ऐसा एकमात्र सुपर-स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल बन गया है, जहां सभी आयु के लोगों के लिए आंखों के इलाज की सुविधा है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- स्पेक्ट्रा आई हॉस्पिटल में 25 से अधिक अत्यधिक योग्य और अनुभवी डॉक्टरों के गहन मार्गदर्शन में 10 लाख से अधिक मरीजों का इलाज करने का शानदार रिकॉर्ड है।
- कोलकाता में अग्रणी आई केयर हॉस्पिटल के रूप में, हॉस्पिटल सूखी आंखों के इलाज में विशेषज्ञ है। अनुभवी नेत्रचिकित्सकों और ऑप्टोमेट्रिस्टों की उनकी समर्पित टीम ड्राई आई सिंड्रोम के लिए विशेषज्ञ देखभाल प्रदान करती है।
- इसके अलावा, आई सर्जन प्रोस्थेटिक आंखें लगाने में भी विशेषज्ञता रखते हैं। सभी आयु के मरीज़ों की गंभीर चोट या आंख और चेहरे की विसंगति के कारण एक या दोनों आंखों खो देने पर प्रोस्थेटिक आई फिटिंग की सुविधा दी जाती है।
- स्पेक्ट्रा आई आंखों के तिरछेपन के इलाज के लिए एक बेहतरीन सेंटर है। आंखों के तिरछेपन की जटिलता के आधार पर, उनकी टीम सर्जिकल और नॉन-सर्जिकल दोनों तरह के ट्रीटमेंट का विकल्प प्रदान करती है।
5. नेत्रालोक आई हॉस्पिटल
स्थापना: 2010
संस्थापक: डॉ. अभिषेक कायल
पता: 6, बिजयनगर, देशबंधु पल्ली, नैहाटी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल 743165
संक्षिप्त जानकारी
कोलकाता का अग्रणी आई स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल नेत्रलोक आई हॉस्पिटल आंखों के लिए विश्वस्तरीय देखभाल सेवाएं और उपचार प्रदान करता है। यहां मरीज़ों को उच्चतम मानकों वाली देखभाल प्रदान करने के लिए आंखों के बेहद कुशल और सर्टिफाइड डॉक्टरों की एक टीम है। यह हॉस्पिटल मरीज़ से प्रतिक्रिया लेने के एक शानदार सिस्टम के माध्यम से लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने की कोशिश करता रहता है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- कैशलेस मेडिक्लेम ट्रीटमेंट: पॉलिसी के तहत पात्रता रखने वाले सभी आई केयर ट्रीटमेंट के लिए बिना किसी परेशानी के कैशलेस मेडिक्लेम की सुविधा उपलब्ध है।
- मरीजों की प्यार से देखभाल करना: मरीज़ों की सुविधा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्यार और सहानुभूति के साथ उनकी देखभाल करना।
- आंखों के ऑपरेशन पर छूट: यह हॉस्पिटल आंखों के ऑपरेशन पर खास डिस्काउंट और छूट भी देता है, जिससे मरीजों के लिए आंखों का सही इलाज पाना अब और भी किफायती और आसान बन गया है।
- एरर-फ्री पॉवर ऑप्टिकल: इस हॉस्पिटल का ऑप्टिकल विभाग स्टीक और आरामदायक पॉवर ऑप्टिक्स की सुविधा देता है।
- दवाओं पर छूट: मरीजों को आई केयर दवाओं पर 10-20% की छूट मिलती है, जिससे इलाज की लागत कम हो जाती है।
- बिना इंजेक्शन के मोतियाबिंद का ऑपरेशन: नेत्रलोक हॉस्पिटल में बिना इंजेक्शन के एडवांस तरीके से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है, ताकि मरीज़ को ज़्यादा आरामदायक अनुभव मिल सके।
कोलकाता में ये विशिष्ट आई स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल्स पश्चिम बंगाल और भारत के रोगियों को बेहतरीन इलाज प्रदान करते हैं।
कोलकाता के आई हॉस्पिटल्स में मोतियाबिंद की सर्जरी और लेज़र करेक्शन से लेकर रेटिना और ग्लूकोमा ट्रीटमेंट तक के लिए बेहतरीन इलाज की सुविधा दी जाती है। हालांकि, बेहतरीन इलाज का मतलब भारी बिल से भी हो सकता है, खासतौर पर विशेष प्रोसीजर के लिए भारी बिल से। यही कारण है कि उपयुक्त हेल्थकेयर बीमा सॉल्यूशन चुनना बेहद ज़रूरी है: इससे आपको पहले से शुल्क की चिंता किए बिना नेटवर्क आई हॉस्पिटल्स में इलाज कराने में मदद मिलती है। परिवार - माता-पिता, बच्चों या आश्रितों को संभालने वाले लोगों के लिए फैमिली हेल्थ प्लान यह सुनिश्चित करता है कि सभी की आंखों के स्वास्थ्य को एक ही, भरोसेमंद पॉलिसी के तहत कवर किया जाए।