सेक्शन 80D के तहत ₹75,000~ तक का टैक्स बचाएं
सेक्शन 80D के तहत ₹75,000~ तक का टैक्स बचाएं
नागपुर में इक्षन आई हॉस्पिटल, नेत्रम आई हॉस्पिटल, महात्मे आई बैंक जैसे कई प्रसिद्ध हॉस्पिटल्स हैं, जो आंखों के लिए किफायती इलाज की सुविधा देते हैं। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस ये हॉस्पिटल आंखों के विशेष उपचार की सुविधा देते हैं।
इस शहर में कई ऐसे बेहद क्वालिफाइड नेत्र चिकित्सक भी हैं, जिन्हें मोतियाबिंद की सर्जरी, रेटिना केयर, LASIK (लेसिक) और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल है। दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रोपॉलिटन शहरों की तुलना में यहां आंखों की सर्जरी की लागत अपेक्षाकृत कम है। इसी वजह से नागपुर पूरे भारत में आंखों के इलाज के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है।
हालांकि, नागपुर में आंखों की सर्जरी की कीमत अपेक्षाकृत किफायती होती है, लेकिन कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस प्लान लेकर, विशेष रूप से मोतियाबिंद और ग्लूकोमा प्रोसीजर के लिए आपकी जेब से होने वाले खर्च को और कम किया जा सकता है।
नागपुर में सबसे प्रतिष्ठित टॉप 10 आई हॉस्पिटल्स की लिस्टः:
नेतृत्व: डॉ. स्वप्निल राठौड़
संचालन दिवस: सोमवार से शनिवार
स्थापना: 2024
संस्थापक: डॉ. स्वप्निल राठौड़
बेड की संख्या: N/A
एड्रेस: 3rd फ्लोर, पुष्कर वन, VIP रोड, रिलायंस सेंट्रो मॉल के पास, शंकर नगर, ईस्ट शंकर नगर, रामदासपेठ, नागपुर - 440011
नागपुर के रामदासपेठ में 2024 में शुरू किया गया इक्षन आई हॉस्पिटल एंड लेज़र सेंटर उच्च स्तर की आई केयर सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है. इस हॉस्पिटल के सबसे मशहूर आई सर्जन में से एक डॉ. स्वप्निल राठौड़ द्वारा शुरू किए गए इस हॉस्पिटल को इनोवेशन, ईमानदारी और मरीज़ों का इलाज करने की प्रतिबद्धता की नींव पर बनाया गया है।
सभी की दृष्टि को बेहतर बनाने और सुरक्षित रखने के लिए इस हॉस्पिटल में मरीज़ों की प्यार से देखभाल करके और उनके हिसाब से उपयुक्त माहौल देकर मोतियाबिंद की एडवांस्ड सर्जरी और LASIK (लेसिक) सहित अत्याधुनिक उपचार की सुविधा दी जाती है।
नागपुर में आंखों के बेहतरीन इलाज की सुविधा देने के पर्सनल मिशन के लिए संचालित इस हॉस्पिटल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ हर प्रोसीजर को अत्यधिक सावधानी के साथ पूरा करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि
रोगियों को विश्व स्तरीय उपचार प्राप्त होता है।
नेतृत्व: डॉ. विकास महात्मे
संचालन दिवस: सोमवार से शनिवार
स्थापना: 1986
संस्थापक: डॉ. विकास महात्मे
बेड की संख्या: N/A
पता: 2163-C, राजीव नगर के पास, चिंतामन नगर, सोमलवाड़ा, नागपुर, महाराष्ट्र 440025
1986 में शुरू हुआ महात्मा आई हॉस्पिटल एक हेल्थकेयर फैसिलिटी है, जो आई केयर की पूरी रेंज को कवर करता है, जिसमें ग्लूकोमा, LASIK (लेसिक), पीडियाट्रिक ऑफ्थेल्मोलॉजी, विट्रियो–रेटिनल सर्जरी, ड्राई आई और ऑक्युलोप्लास्टी भी शामिल हैं।
एस.एम.एम आई वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत कार्यरत इस हॉस्पिटल ने ऑफ्थेल्मोलॉजी, कम्युनिटी आउटरीच और प्रोफेशनल डेवलेपमेंट के क्षेत्र में बहुत अच्छी तरक्की की है। इसकी शुरुआत एक साधारण सी फैसिलिटी के रूप में हुई थी और अब यह एक प्रतिष्ठित पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग इंस्टीट्यूट बन गया है। लगभग 60 % मरीज़ों को मुफ़्त ट्रीटमेंट मिला है, जिसमें कंसल्टेशन, मेडिकेशन, डायग्नोस्टिक और सर्जरी शामिल होती है।
नेतृत्व: डॉ. आशुतोष एस. जैसवाल
संचालन दिवस: सोमवार से रविवार
स्थापना: N/A
संस्थापक: डॉ. आशुतोष एस. जैसवाल
बेड्स की संख्या: 30
पता: G6-10, साई कृपा अपार्टमेंट, चौधरी हॉस्पिटल के पास, उमरेड रोड, सक्करदारा, नागपुर, महाराष्ट्र 440024
नेत्रम आई हॉस्पिटल एक विशेष आई केयर सेंटर है, जो नागपुर के सक्करदारा में स्थित है। एक अनुभवी नेत्रचिकित्सक डॉ. आशुतोष जायसवाल द्वारा संचालित यह हॉस्पिटल कॉम्प्रिहेंसिव आई केयर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन सेवाओं में मोतियाबिंद की सर्जरी, ग्लूकोमा मैनेजमेंट, रेटिना सेवाएं और ओक्युलोप्लास्टिक और कॉस्मेटिक प्रोसीजर शामिल हैं।
अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक और सर्जिकल उपकरणों वाले इस हॉस्पिटल में यह सुनिश्चित किया जाता है कि मरीजों को बेहतरीन इलाज दिया जाए। हॉस्पिटल में, आपको समर्पित मेडिकल प्रोफेशनल्स और नर्सिंग स्टाफ मिलेगा, जो मरीज़ों के हिसाब से उपयुक्त वातावरण बनाते हैं, ताकि उन्हें एक्सपर्ट ट्रीटमेंट दिया जा सके। इस हॉस्पिटल का उद्देश्य आंखों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना है, जिसके लिए डायबिटिक रेटिनोपैथी और आयु से संबंधित मैक्यूलर डीजनरेशन सहित रेटिनल कंडीशन के लिए कॉम्प्रिहेंसिव केयर की सुविधा दी जाती है।
अध्यक्ष: जसदीप सिंह
संचालन दिवस: सोमवार से रविवार
स्थापना: 2006
संस्थापक: डॉ. वरुण सी. भार्गव
बेड्स की संख्या: 105
पता: 3, फार्मलैंड रोड, पंचशील स्क्वेयर, नागपुर, महाराष्ट्र 440012
नागपुर के केंद्र में स्थित, केयर हॉस्पिटल एक मल्टीस्पेशलिटी फैसिलिटी है जो हृदय विज्ञान, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज, ऑन्कोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, हीमेटोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑफ्थैल्मोलॉजी, बालरोग, प्लास्टिक सर्जरी, पल्मोनोलॉजी आदि में विशेषज्ञता रखता है।
20 कार्डियोलॉजिस्ट, 1 कैथेटराइज़ेशन लैबोरेटरी और 1 ऑपरेटिंग थिएटर के साथ शुरू किया गया यह हॉस्पिटल अब 17 हेल्थकेयर सुविधाओं के साथ मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थकेयर प्रोवाइडर बन गया है। इस हॉस्पिटल में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, कॉर्नियल रोग, आंखों के कैंसर और आंखों में सूजन जैसी जटिल समस्याओं से पीड़ित मरीज़ों को विश्वस्तरीय इलाज देने वाले समर्पित नेत्रचिकित्सक हैं।
नेतृत्व: रणजीत बाबू देशमुख
संचालन दिवस: सोमवार से रविवार
स्थापना: 1971
संस्थापक: डॉ. भाऊसाहेब भोगे
बेड्स की संख्या: 40
पता: लता मंगेशकर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नागपुर, YMCA कॉम्प्लेक्स, महाराजबाग रोड, सीताबुल्डी, नागपुर - 440012
शहर के बीचों-बीच स्थित लता मंगेशकर हॉस्पिटल श्री रणजीत बाबू देशमुख की अध्यक्षता में संचालित हो रहा है। 1971 में शुरू किया गया यह हॉस्पिटल सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, ENT, डेंटल, ऑफ्थेल्मोलॉजी, रेडियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, फिजियोथेरेपी और क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखता है।
इस हॉस्पिटल में कंसल्टेंट और सर्जन की एक विशेष टीम है, जो मरीजों की प्यार से देखभाल करते हुए उनका इलाज करती है। चौबीसों घंटे सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के लिए इस हॉस्पिटल में ICU, NICU और PICU जैसी इमरजेंसी केयर सुविधाएं भी हैं। यहां डॉक्टरों की एक्सपर्ट टीम के साथ योग्य नर्सिंग स्टाफ भी है।
नेतृत्व: डॉ. पंकज सुधाकर अनंतवार
संचालन दिवस: सोमवार से शुक्रवार
स्थापना: 2007
संस्थापक: डॉ. पंकज सुधाकर अनंतवार
बेड की संख्या: N/A
एड्रेस: रिंग रोड, रामाई नगर, नागपुर, महाराष्ट्र 440026
2007 में बना अनंतवार आई हॉस्पिटल एक कॉम्प्रिहेंसिव आई केयर फेसिलिटी है, जो महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित है. शहर के बीचों-बीच बना यह हॉस्पिटल, आई केयर सर्विस की विस्तृत रेंज प्रदान करता है, जिसमें मोतियाबिंद की सर्जरी, विट्रियो-रेटिनल सर्विस, ग्लूकोमा मैनेजमेंट, कॉर्निया सर्विस, आर्बिट और ऑक्युलोप्लास्टी भी शामिल हैं।
पंकज सुधाकर अनंतवार द्वारा संचालित इस हॉस्पिटल में एक अनुभवी नेत्र चिकित्सक हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में 17 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है, साथ ही, यहां अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक और सर्जिकल इक्विपमेंट भी हैं, जिससे मरीज़ों को स्पेशल केयर मिलना सुनिश्चित होता है. हॉस्पिटल में आपको नेत्र चिकित्सकों की विशेष टीम मिलेगी, जो अपने मरीज़ों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती है और यह सुनिश्चित करती है कि उन्हें तुरंत और दर्दरहित प्रोसीजर मिले।
अध्यक्ष: मेजर जनरल अनिल बाम एसएम
संचालन दिवस: सोमवार से रविवार
स्थापना: 2014
संस्थापक: मेजर जनरल अनिल बाम एसएम
बेड्स की संख्या: 22
पता: पुरुषोत्तम भवन, समाज भूषण गृह निर्माण सहकारी संस्था, गजानन नगर टी पॉइंट के पास, अजनी, नागपुर, महाराष्ट्र - 440015
माधव नेत्रालय आई इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर विशेष तौर पर आंखों के इलाज की सुविधा देने वाला संस्थान है, जहां मरीजों को विश्वस्तरीय ऑफ्थैल्मिक सेवाएं दी जाती हैं। 2014 में स्थापित, यह संस्थान गैर-लाभकारी संगठन के रूप में कार्य करता है और आपकी आंखों की देखभाल करने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है. यह हॉस्पिटल कॉर्निया, रिफ्रैक्टिव सर्जरी और LASIK (लेसिक), ग्लूकोमा, रेटिना और विट्रियस, मोतियाबिंद की सर्जरी, पीडियाट्रिक ऑफ्थेल्मोलॉजी, ओक्युलोप्लास्टी, ऑन्कोलॉजी आदि में विशेषज्ञता रखता है।
अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक (नैदानिक) और सर्जिकल सुविधाओं वाले इस संस्थान का उद्देश्य आंखों के लिए बेहतरीन इलाज की सुविधा देकर लोगों के जीवन को और भी बेहतर बनाता है। इस सेंटर पर आपको बेहद कुशल नेत्र चिकित्सकों, ऑप्टोमेट्रिस्ट, नर्स और सपोर्ट स्टाफ की एक टीम मिलेगी, जो मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ उनकी प्यार से देखभाल करती है। इस सेंटर पर कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम को भी महत्व दिया जाता है, जैसे कि मोतियाबिंद की मुफ्त सर्जरी की पहल का उद्देश्य ज़रूरतमंद लोगों को बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराना है।
नेतृत्व: डॉ. नंदकिशोर जी. राउत
संचालन दिवस: सोमवार से रविवार
स्थापना: 1947
संस्थापक: सेंट्रल प्रॉविन्सेज़ और बेरार की सरकार
बेड्स की संख्या: 1886
एड्रेस: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हनुमान नगर, अजनी रोड, मेडिकल चौक, अजनी, नागपुर, महाराष्ट्र-440003, इंडिया
1947 में शुरू किया गया GMCH एक प्रमुख मेडिकल संस्थान है और मध्य भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में से एक है. साउथ नागपुर के अजनी में स्थित यह हॉस्पिटल कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑफ्थेल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, फिजियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स और अन्य कई स्पेशलिटी के तहत विभिन्न प्रकार की मेडिकल सेवाएं प्रदान करता है।
इस हॉस्पिटल का नेत्र विज्ञान विभाग 1947 में शुरू हुआ था और तब से ही यह आंखों की देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अहम रहा है. यह विभाग वर्तमान में डॉ. नंदकिशोर जी. राउत की लीडरशिप में MBBS, B.Sc. ऑप्टोमेट्री और MS ऑफ्थेल्मोलॉजी के छात्रों के लिए कॉम्प्रिहेंसिव ट्रेनिंग ऑफर करता है। एडवांस्ड सुविधाओं की मदद से इस विभाग में उन सभी मरीज़ों को बेहतरीन देखभाल और इलाज की सुविधा मिलती है, जो अपने विज़न में सुधार की उम्मीद लिए यहां आते हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु
नागपुर के बेस्ट आई हॉस्पिटल्स में इक्षन आई हॉस्पिटल एंड लेज़र सेंटर, माधव नेत्रालय आई इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर और अनंतवार आई हॉस्पिटल शामिल हैं।
नागपुर में लेज़र आई सर्जरी की लागत प्रति आंख 30,000 से 5,000 के बीच या दोनों आंखों के लिए 80,000 तक होती है।
नागपुर के आई हॉस्पिटल्स में आंखों के नियमित चेकअप, मोतियाबिंद की सर्जरी, ग्लूकोमा मैनेजमेंट, रेटिना डिसऑर्डर ट्रीटमेंट, कॉर्नियल डिसीज़ के ट्रीटमेंट और पीडियाट्रिक ऑफ्थेल्मोलॉजी सेवाओं सहित कई तरह के ट्रीटमेंट की सुविधा है।
नागपुर में आई स्पेशलिस्ट के साथ अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए, आप सीधे हॉस्पिटल से संपर्क कर सकते हैं या प्रैक्टो या जस्टडायल जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं।
केयर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ बेस्ट फाइनेंशियल सुरक्षा पाएं!
सेल्स:1800-102-4499
सर्विसेज़: 8860402452
लाइव चैट
अस्वीकरण: इस आर्टिकल का उद्देश्य केवल जानकारी देना है। इस सूची में ऐसे सबसे प्रख्यात आई हॉस्पिटल्स शामिल हैं, जो केयर हेल्थ इंश्योरेंस के हॉस्पिटल्स के नेटवर्क का हिस्सा हो भी सकते हैं या नहीं भी। लेकिन, हमारा उद्देश्य इस संबंध में पाठकों को सहायक मार्गदर्शन प्रदान करना है।
**31 मार्च 2024 तक सेटल किए गए क्लेम की संख्या।
^^फरवरी 2025 तक कैशलेस हेल्थकेयर प्रदाताओं की संख्या।
^3-वर्ष की पॉलिसी पर 10% की छूट लागू होती है