सेक्शन 80D के तहत ₹75,000~ तक का टैक्स बचाएं

जयपुर में आई हॉस्पिटल्स

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी रंग-बिरंगी संस्कृति और समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में शहर ने मेडिकल सुविधाओं के क्षेत्र में भी काफ़ी तरक्की की है और यहां कुछ बेहतरीन और भरोसेमंद आंखों के हॉस्पिटल मौजूद हैं। विश्व-स्तरीय सुविधाओं और अनुभवी विशेषज्ञों के मेल के साथ, जयपुर के आंखों के हॉस्पिटल राजस्थान भर में भरोसेमंद आई-केयर सेवाओं के केंद्र के रूप में काफी लोकप्रिय हो गए हैं।

केयर हेल्थ इंश्योरेंस चुनने के कारण?

  • 22100+ कैशलेस हेल्थ केयर प्रदाता^^
  • 74.5 लाख+ क्लेम अब तक सेटल किए गए**
  • 24*7 क्लेम और ग्राहक सहायता

किफायती प्रीमियम पर अधिक कवरेज पाएं

मुफ्त में कोटेशन पाएं

हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 10% तक की बचत करें^

arrow_back परिवार के सदस्य चुनें जिन्हें आप कवर करना चाहते हैं

arrow_backपरिवार के हर सदस्य की आयु चुनें

arrow_backआप कहां रहते हैं? अपने शहर का पिनकोड बताएं

ध्यान दें: अन्य प्रॉडक्ट चेक करने के लिए- यहां क्लिक करें

आई केयर के लिए जयपुर क्यों चुनें?

आंखों की देखभाल के लिए जयपुर चुनने के कुछ ठोस कारण यहां दिए गए हैं:

एडवांस्ड आई हॉस्पिटल्स और स्पेशलिस्ट

जयपुर में कई भरोसेमंद आंखों के हॉस्पिटल हैं, जो आधुनिक तकनीक से लैस हैं और जहाँ अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ काम करते हैं। यहां मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, रेटिना से जुड़ी समस्याएं और कॉर्निया की बीमारियों जैसे आंखों के इलाज उपलब्ध हैं।

किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार

दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रोपॉलिटन शहरों की तुलना में, जयपुर अधिक किफायती कीमतों पर क्वालिटी मेडिकल केयर प्रदान करता है, जिससे यह स्थानीय और आउटस्टेशन दोनों मरीजों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन जाता है।

कॉम्प्रिहेंसिव आई केयर सर्विसेज़

जयपुर में आई हॉस्पिटल्स हर मरीज़ की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए आई केयर सॉल्यूशन की विस्तृत रेंज प्रदान करते हैं। नियमित आंखों के चेकअप से लेकर मोतियाबिंद की सर्जरी, लेसिक, ग्लूकोमा मैनेजमेंट और रेटिनल केयर जैसे एडवांस्ड ट्रीटमेंट तक - सभी चीजें आई केयर डिपार्टमेंट में प्रदान की जाती हैं।

तेज़ी से उभरता मेडिकल टूरिज़्म हब

आधुनिक सुविधाओं और बेहतरीन मरीज़ सेवाओं के साथ, जयपुर शानदार आई-केयर के लिए एक प्रमुख मेडिकल टूरिज़्म डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।

जयपुर में टॉप 10 आई हॉस्पिटल्स

जयपुर में टॉप 10 सबसे प्रतिष्ठित आई हॉस्पिटल्स की लिस्ट नीचे दी गई है:

एएसजी आई हॉस्पिटल

अध्यक्ष: डॉ. आशीष अग्रवाल

संचालन दिवस: सोमवार से शनिवार

स्थापना: 2005

संस्थापक: डॉ. अरुण सिंघवी और डॉ शिल्पी गैंग

एड्रेस: नं C, JTN अनुकंपा प्लाजा प्लॉट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर, 20-A, भगवान दास रोड, जयपुर, राजस्थान 302001

ओवरव्यू

ASG आई हॉस्पिटल जयपुर के सबसे भरोसेमंद आंखों के हॉस्पिटल्स में से एक है, जो बेहतरीन इलाज और आधुनिक तकनीक के लिए जाना जाता है। इसके कई ब्रांच हैं, जिनमें भगवान दास रोड (सी-स्कीम) और न्यू सांगानेर रोड पर स्थित सेंटर भी शामिल हैं। दोनों ही ब्रांच में बेहतरीन नेत्र सर्जन और विशेषज्ञों की अनुभवी टीम मौजूद है।

चाहे आपको नियमित देखभाल, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स या जटिल सर्जरी की आवश्यकता हो, इस हॉस्पिटल में आपकी विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेषज्ञों की टीम और टेक्नोलॉजी की सुविधा है। यह मोतियाबिंद की सर्जरी, कॉर्नियल डिसीज़ के ट्रीटमेंट, ग्लूकोमा मैनेजमेंट, बच्चों की आंखों के इलाज, LASIK (लेसिक) और कॉन्टूर्ड विज़न सर्जरी में विशेषज्ञता रखता है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस हॉस्पिटल के डॉक्टर नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग करके मरीजों को प्रोसीजर के हर चरण के बारे में बताते हैं और उन्हें बेहतरीन ट्रीटमेंट देना सुनिश्चित करने के लिए हर ज़रूरी सहायता देते हैं, साथ ही, उनके मनोभावों को भी समझते हैं।
  • इन सेंटर पर सभी सुविधाएं और तकनीकें हैं, साथ ही, यहां डॉ. दिव्या सिंह और डॉ. मुकेश पाटिल सहित कई अनुभवी नेत्र चिकित्सक अपनी सेवाएं देते हैं।

शंकर आई हॉस्पिटल

नेतृत्व: डॉ. नीरज शाह

संचालन दिवस: सोमवार से शनिवार

स्थापना: 1977

संस्थापक: डॉ आर.वी. रमानी और डॉ राधा रमानी

बेड्स की संख्या: 225

पता: 6, सेंट्रल स्पाइन रोड, सेक्टर 2, सेक्टर 6, विद्याधर नगर, जयपुर, राजस्थान 302039

ओवरव्यू

शंकरा आई हॉस्पिटल, शंकरा आई फाउंडेशन का हिस्सा है, जो 1977 में डॉ. आर. वी. रमानी और डॉ. राधा रमानी द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संगठन है. यह मोतियाबिंद की सर्जरी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखता है,

कॉर्निया के इलाज से जुड़ी सेवाएं, ग्लूकोमा मैनेजमेंट, ऑक्यूलर ऑन्कोलॉजी, बच्चों की आंखों के इलाज, विट्रियोरेटिनल सेवाएं, लेसिक और लेज़र से दृष्टि सुधार, लो विज़न क्लीनिक आदि बहुत कुछ।

इस हॉस्पिटल की शुरुआत एक सामान्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में हुई थी और आज यह एक सशक्त सामाजिक उद्यम बन गया है। एक चैरिटेबल संस्थान के रूप में, शंकरा एक सस्टेनेबल क्रॉस-सब्सिडी मॉडल पर काम करता है। यहां आने वाले ज़्यादातर रोगियों को मुफ्त या अत्यधिक सब्सिडी के माध्यम से उपचार मिलता है। इसका उद्देश्य कम सेवा प्राप्त समुदाय के लोगों में अंधत्व की उपचार योग्य समस्या को दूर करना है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • शंकरा फाउंडेशन ने सफलतापूर्वक 2,951,516 सर्जरी की हैं।
  • शंकरा फाउंडेशन के आउटरीच प्रोग्राम में 10 राज्यों को कवर किया गया है. इन प्रोग्राम में गिफ्ट ऑफ विज़न प्रोग्राम, डायबिटिक रेटिनोपैथी प्रोग्राम, रेनबो और मैत्री शामिल हैं।
  • नेटवर्क लेवल पर, शंकरा आई हॉस्पिटल्स ने 2024 में इकॉनॉमिक टाइम्स हेल्थ समिट में "ऑफ्थेल्मोलॉजी के लिए हॉस्पिटल ऑफ द ईयर - नेशनल" पुरस्कार जीता है।

आनंद हॉस्पिटल एंड आई सेंटर (AHEC)

संचालन दिवस: सोमवार से शनिवार

स्थापना: 2001

संस्थापक: डॉ सोनू गोयल

पता: 406, जमनालाल बजाज मार्ग, बगाडिया भवन के पास, सी स्कीम, अशोक नगर, जयपुर, राजस्थान 302001

ओवरव्यू

डॉ. सोनू गोयल द्वारा स्थापित, आनंद आई हॉस्पिटल पिछले एक दशक से भी अधिक समय से मरीजों को बेहतरीन सेवाएं दे रहा है। इसे ग्लूकोमा मैनेजमेंट, मोतियाबिंद की सर्जरी, रेटिना सर्जरी, LASIK (लेसिक), रिफ्रैक्टिव ट्रीटमेंट, बच्चों की आंखो के इलाज, कम्युनिटी ऑफ्थेल्मोलॉजी आदि सहित कॉम्प्रिहेंसिव आई केयर के लिए सबसे पसंदीदा मेडिकल सुविधाओं (हॉस्पिटल) में से एक माना जाता है।

जयपुर के टॉप 5 आई हॉस्पिटल्स में से एक, AHEC किफायती कीमतों पर आधुनिक, सुरक्षित आई केयर सुविधाएं प्रदान करने के संस्थापक के विज़न को साकार कर रहा है। नेत्रचिकित्सक और कर्मचारी आंखों के इलाज के दौरान वैज्ञानिक रूप से स्वीकृत प्रथाओं और सख्त प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। ये सभी तरीके विश्वसनीय हैं और उच्च सफलता दर प्राप्त करते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस हॉस्पिटल में आंखों से संबंधित सभी समस्याओं को ठीक करने के लिए आधुनिक मशीनें हैं और एडवांस्ड ट्रीटमेंट मेथड से इलाज किया जाता है।
  • यह क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम के तहत प्रमाणित है और ISO 9001:2008 सहित सभी नियमों का पालन करता है।

के.सी.मेमोरियल आई हॉस्पिटल

संस्थापक: डॉ हरि चरण

संचालन दिवस: सोमवार से शनिवार

पता: मलन का चौराहा, K-20, मालवीय मार्ग, C स्कीम, जयपुर, राजस्थान 302001

ओवरव्यू

राजस्थान में जयपुर के बीचोंबीच स्थित के. सी. मेमोरियल आई हॉस्पिटल पिछले 4 दशकों से अधिक समय से बेहतरीन आई केयर सुविधाओं का प्रतीक रहा है. स्वर्गीय डॉ. हरि चरण ने इस क्षेत्र में आंखों के विशेष उपचार की सुविधा की कमी को दूर करने के लिए इस हॉस्पिटल की स्थापना की थी। यह हॉस्पिटल शुरूआत से ही किफायती कीमत पर नवीनतम और सबसे सुरक्षित आई केयर टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से काम कर रहा है।

के. सी. मेमोरियल आई हॉस्पिटल में नियमित चेक-अप और जटिल सर्जरी, दोनों के लिए अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट और पैरामेडिकल कर्मचारियों की विशेष टीम है। हॉस्पिटल की कुछ प्रमुख उप-विशेषताओं में LASIK (लेसिक)/रिफ्रैक्टिव सर्जरी, मोतियाबिंद की सर्जरी, भेंगापन, ग्लूकोमा, ऑक्युलोप्लास्टी और विट्रियोरेटिनल डिसऑर्डर शामिल हैं।

टीम मरीज़ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त मेडिकल प्रोटोकॉल और वैज्ञानिक रूप से सही तरीकों का पालन करती है। अत्यधिक कुशल विशेषज्ञ और उनके अनुभव इसे जयपुर में एक टॉप आई हॉस्पिटल बनाते हैं​।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह हॉस्पिटल कई थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (TPA) के साथ काम करता है और यह पसंदीदा प्रदाता नेटवर्क (PPN) का हिस्सा है।
  • यह CGHS, ECHS, ESI, राजस्थान राज्य सरकार और कई सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के साथ भी संबद्ध है।

माया आई हॉस्पिटल

नेतृत्व में: डॉ विकास गुप्ता

संचालन दिवस: सोमवार से रविवार

स्थापना: 2012

संस्थापक: डॉ विकास गुप्ता

पता: 94/200, विजय पथ, वार्ड 27, सेक्टर 9, मानसरोवर, जयपुर, राजस्थान 302020

ओवरव्यू

माया आई हॉस्पिटल की स्थापना 2012 में की गई थी और अब यह एडवांस्ड आई केयर के लिए जयपुर के प्रमुख सेंटर में से एक है. इसकी शुरुआत डॉ. विकास गुप्ता की माता श्रीमती माया गुप्ता की स्मृति में हुई थी, ताकि लोगों के इलाज के उनके उद्देश्य को पूरा किया जा सके। इसकी स्थापना के बाद से, हॉस्पिटल ने देखभाल के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए किफायती कीमतों पर आंखों के नवीनतम और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने पर फ़ोकस किया है।

इस हॉस्पिटल का संचालन डॉ. विकास गुप्ता करते हैं, जो कैटरेक्ट और रिफ्रैक्टिव सर्जन हैं और इन्हें फेकोइमल्सिफिकेशन (फैको) सर्जरी में एक दशक से भी ज़्यादा समय का अनुभव है। इन्होंने अब तक सफलतापूर्वक 20,000 से अधिक सर्जरी की हैं. माया आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी, ग्लूकोमा केयर, रिफ्रैक्टिव सर्जरी, डायबिटिक रेटिनोप्लास्टी, बच्चों की आंखों के इलाज आदि सहित आई केयर सेवाओं की कॉम्प्रिहेंसिव रेंज उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • आधुनिक मशीनें, स्वच्छता से जुड़े सख्त प्रोटोकॉल और एडवांस्ड ऑपरेटिंग रूम (OR)।
  • हॉस्पिटल में इन-हाउस फार्मेसी, ऑप्टिकल स्टोर, मेडिकल काउंसलिंग और 24-घंटे की सर्विस है।

डॉ अग्रवाल'स आई हॉस्पिटल

नेतृत्व में: प्रो. अमर अग्रवाल

संचालन दिवस: सोमवार से शनिवार

स्थापना: 2004

संस्थापक: डॉ. जयवीर अग्रवाल और डॉ. ताहिरा अग्रवाल

पता : नं. 21, शुभम एन्क्लेव, रेलवे क्रॉसिंग, बैस गोदाम सर्कल के पास, शिवाजी नगर, सी स्कीम, जयपुर, राजस्थान 302001

ओवरव्यू

जयपुर में स्थित डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के बड़े नेटवर्क का हिस्सा है, जो ऑफ्थेल्मोलॉजी (नेत्र विज्ञान) के क्षेत्र में लंबे समय से जाना-पहचाना नाम है। जयपुर की यह शाखा सी-स्कीम में स्थित है, जो शहर के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक है। यह मोतियाबिंद की सर्जरी, रिफ्रैक्टिव सर्जरी, ग्लूकोमा मैनेजमेंट, रेटिनल केयर, कॉर्नियल केयर, ऑक्युलोप्लास्टिक सर्जरी, बच्चों की आंखों के इलाज आदि सहित ऑफ्थेल्मोलॉजी से जुड़ी कई तरह की सेवाएं प्रदान करता है।

इस हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ सब-स्पेशलिटी में उच्च प्रशिक्षित विशेषज्ञों का स्टाफ है, जिसमें 800 से ज़्यादा नेत्र विशेषज्ञों का एक बड़ा नेटवर्क है. यहां प्रत्येक मरीज़ की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्हें उपयुक्त उपचार देने पर ध्यान दिया जाता है। अब तक, हॉस्पिटल में 15000 मरीज़ों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • ऑप्टिकल कॉरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी), विजुअल फील्ड एनालाइज़र और कॉर्निया टॉपोग्राफी सिस्टम जैसे एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टूल्स से लैस।
  • ऑपरेटिंग थिएटर जटिल सर्जरी के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हैं और सख्त इन्फेक्शन कंट्रोल प्रोटोकॉल बनाए रखते हैं।

रघुदीप आई हॉस्पिटल (REH)

नेतृत्व में: डॉ शैलेश श्रीवास्तव और डॉ. आभा श्रीवास्तव

संचालन दिवस: सोमवार से शनिवार

स्थापना: 1985

संस्थापक: डॉ शैलेश श्रीवास्तव और डॉ आभा श्रीवास्तव

पता: ब्रिज विहार, A- 16, शांति पथ, तिलक नगर, जयपुर, राजस्थान 302004

ओवरव्यू

रघुदीप आई हॉस्पिटल (REH) एक विशेष आई-केयर संस्थान है, जो जयपुर और अहमदाबाद दोनों जगह स्थित है। तिलक नगर में स्थित जयपुर शाखा को इस क्षेत्र में आंखों के इलाज की बेहतरीन सेवाएं देने के लिए पहचाना जाता है। इस हॉस्पिटल ने मोतियाबिंद की सर्जरी, रिफ्रैक्टिव सर्जरी, पीडियाट्रिक आई केयर, ग्लूकोमा और लो विज़न सहित आंखों के इलाज से जुड़ी कई तरह की सेवाएं देने में विशेषज्ञता हासिल की है।

डॉ. शैलेश श्रीवास्तव और डॉ. आभा श्रीवास्तव द्वारा स्थापित किए गए इस हॉस्पिटल का उद्देश्य प्रत्येक मरीज़ के लिए व्यक्तिगत दृष्टिकोण के साथ अत्याधुनिक क्लीनिकल प्रोटोकॉल के तहत उनके मनोभावों को समझते हुए इलाज करना है। यहां काम करने का तरीका विज्ञान पर और व्यक्तिगत डायग्नोसिस पर आधारित होता है, जिसके तहत मरीज़ की आंखों के स्वास्थ्य और उनकी जीवनशैली के हिसाब से ट्रीटमेंट प्लान किए जाते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • हॉस्पिटल के सीनियर नेत्रचिकित्सक डॉ. अभय वासवाड़ा 2024 में स्पेन के बार्सिलोना में यूरोपियन सोसायटी ऑफ कैटरेक्ट एंड रिफ्रैक्टिव सर्जरी (ESCRS) सम्मान प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नेत्रचिकित्सक बन गए हैं।
  • 1 नवंबर 2025 को 'अहमदाबाद मिरर' में REH के बारे में लेख प्रकाशित किया गया था।
  • आंखों से संबंधित विकारों की विस्तृत रेंज के इलाज के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस।

सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स

नेतृत्व में: डॉ. महिपाल एस. सचदेव

संचालन दिवस: सोमवार से शनिवार

स्थापना: 1996

संस्थापक: डॉ महिपाल एस. सचदेव

पता: 34, 35, कलगिरी मार्ग, एच डी एफ सी बैंक के पास, मौजी कॉलोनी, मोजी नगर, मालवीय नगर, जयपुर, राजस्थान 302017

ओवरव्यू

सेंटर फॉर साइट भारत का एक प्रतिष्ठित सुपर-स्पेशलिटी आई-केयर नेटवर्क है, जिसने जयपुर में भी अपनी अहम उपस्थिति दर्ज की है। यह 30 वर्षों से 90 से अधिक आई-केयर

सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहा है। ये सेंटर 30 से ज़्यादा शहरों में मौजूद हैं और 350 से ज़्यादा डॉक्टरों की विशेष टीम काम कर रही है. जयपुर में, इसके दो सेंटर हैं: एक मालवीय नगर में और दूसरा वैशाली नगर में।

आंखों के इन हॉस्पिटल्स को नवीनतम टेक्नोलॉजी का उपयोग करके पर्सनलाइज़्ड इलाज की सुविधा देने के लिए जाना जाता है। ये सेंटर मोतियाबिंद की सर्जरी, रिफ्रैक्टिव सर्जरी, कॉर्निया से जुड़ी सेवाएं, ग्लूकोमा केयर, बच्चों की आंखों के इलाज, न्यूरो-ऑफ्थेल्मोलॉजी, ऑक्यूलर ऑन्कोलॉजी, कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम आदि सहित कई ऑफ्थेल्मिक सब-स्पेशलिटी में विशेषज्ञता रखते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • हॉस्पिटल्स के लिए राष्ट्रीय मान्यता बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त
  • प्रति वर्ष 12 लाख से अधिक खुश मरीज़ हैं
  • इसमें डॉ. अभय वासवाड़ा, डॉ. समरेश श्रीवास्तव, डॉ. वैशाली वासवाड़ा और डॉ. शैल वासवाड़ा सहित बेहद योग्य आई सर्जन की टीम शामिल है

3D विजन आई हॉस्पिटल

नेतृत्व में: डॉ दीपक गोयल

संचालन दिवस: सोमवार से रविवार

पता: 50, जेडीए मार्केट, मानसरोवर लिंक रोड, रिद्धि सिद्धि, श्री हंस मार्ग, केशव विहार, अर्जुन नगर, जयपुर, राजस्थान 302015

ओवरव्यू

जयपुर के मानसरोवर के बीचों-बीच स्थित, 3D विज़न आई हॉस्पिटल शहर के टॉप 10 आई हॉस्पिटल्स में से एक है. यह हॉस्पिटल डॉ. दीपक गोयल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में काम करता है, जिन्हें आई सर्जन के तौर पर 14 वर्षों का अनुभव है और अब तक 20,000 से अधिक सर्जरी कर चुके हैं।

इस हॉस्पिटल का उद्देश्य मरीजों के हित में हमेशा सही और नैतिक तरीके से तथा एडवांस सर्जिकल टेक्निक के माध्यम से अनुकूल और किफायती मूल्य पर “आंखों के लिए विश्वस्तरीय इलाज” उपलब्ध कराना है। यह हॉस्पिटल दृष्टि से संबंधित समस्या (रिफ्रैक्टिव), मोतियाबिंद, भेंगापन (स्क्विंट), बच्चों के लिए आंखों की देखभाल और इलाज, ग्लूकोमा मैनेजमेंट, ऑक्युलोप्लास्टी आदि सेवाओं के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखता है। इसकी टीम मरीजों की सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए अच्छी तरह से प्रशिक्षित है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि मरीजों की अच्छी देखभाल की जाती है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • आधुनिक डायग्नोस्टिक टूल्स और सर्जिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस।
  • जयपुर में 15000 से अधिक सफल मामलों का एक प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड है
  • यह जयपुर के मानसरोवर इलाके में बीचोंबीच स्थित है, इस वजह से आस-पास के कई शहरों के लोग यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

ग्राहकों की राय

रिव्यू और रेटिंग जल्द आ रहे हैं। कृपया कुछ समय बाद आएं या सभी प्रॉडक्ट के रिव्यू यहां पढ़ें।
Rahul Sangwan

आपकी त्वरित सर्विस के लिए मेरा आभार

हाल ही में मैंने अपनी गर्भवती पत्नी के लिए जॉय मैटरनिटी इंश्योरेंस खरीदा है और क्लेम सेटलमेंट टीम के साथ मेरा अनुभव उत्कृष्ट रहा, उन्होंने मुझे सभी औपचारिकताओं को सहजता से पूरा करने में मदद की। मेरे चुनाव को सही साबित करने के लिए धन्यवाद!

राहुल सांगवान

हेल्थ इंश्योरेंस

Samanway Barik

हम आपकी स्कीम का लाभ उठाना जारी रखेंगे

मैंने पिछले वर्ष अपना हेल्थकेयर प्लान पोर्ट किया; मैंने केयर हेल्थ इंश्योरेंस को चुनकर सबसे बेहतरीन निर्णय लिया। मुझे हाल ही में वायरल इन्फेक्शन के कारण भर्ती होना पड़ा, और मेरे सभी खर्चों को मेरे प्लान के तहत कवर किया गया।

समन्वय बारिक

हेल्थ इंश्योरेंस

Soubhagya K Kulkarni

सब कुछ बहुत आसान हो गया

हॉस्पिटल में मुझे जब आपकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, उस समय मेरा साथ देने के लिए बहुत धन्यवाद। केयर का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीदना अब तक का मेरा सबसे अच्छा निर्णय रहा है।

सौभाग्या के कुलकर्णी

हेल्थ इंश्योरेंस

Vaibhav Rai

प्रोसेस को पहले से समझाने के लिए धन्यवाद

अपनी सबसे तेज़ क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद। मुझे अप्रूवल की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी। सब कुछ तेज़ और आसान था।

वैभव राय

हेल्थ इंश्योरेंस

अपने पैसे को अभी सुरक्षित करें!

केयर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ बेस्ट फाइनेंशियल सुरक्षा पाएं!

+91

हमसे संपर्क करें

सेल्स:1800-102-4499

सर्विसेज़: 8860402452


अभी खरीदें

लाइव चैट