सेक्शन 80D के तहत ₹75,000~ तक का टैक्स बचाएं

चेन्नई में आंखों के हॉस्पिटल्स

बेहतर मेडिकल सुविधाओं के लिए मशहूर चेन्नई, नज़र से जुड़ी गंभीर समस्याओं का इलाज करने में सक्षम है, जहां चेन्नई के बेहतरीन आई हॉस्पिटल्स उपलब्ध हैं। ये हॉस्पिटल चेन्नई के टॉप 10 आई स्पेशलिस्ट्स द्वारा संचालित हैं, जो आंखों से जुड़ी समस्याओं के इलाज में अपने व्यापक अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

केयर हेल्थ इंश्योरेंस चुनने के कारण?

Eye Hospitals in Chennai
  • 22100+ कैशलेस हेल्थ केयर प्रदाता^^
  • 74.5 लाख+ क्लेम अब तक सेटल किए गए**
  • 24*7 क्लेम और ग्राहक सहायता

किफायती प्रीमियम पर अधिक कवरेज पाएं

1 मिनट में कोटेशन प्राप्त करें

हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 10% तक की बचत करें^

arrow_back परिवार के सदस्य चुनें जिन्हें आप कवर करना चाहते हैं

arrow_backपरिवार के हर सदस्य की आयु चुनें

arrow_backआप कहां रहते हैं? अपने शहर का पिनकोड बताएं

ध्यान दें: अन्य प्रॉडक्ट चेक करने के लिए- यहां क्लिक करें
Mudit Handa
लेखक:
मुदित हंडा
Mudit Handa
मुदित हंडा

कंटेंट मैनेजर केयर हेल्थ इंश्योरेंस

मुदित हंडा एक उत्साही और कुशल लेखक हैं, साथ ही फाइनेंशियल रिसर्च में भी अच्छी पकड़ रखते हैं। उन्हें बिज़नेस, फाइनेंशियल सर्विसेज़ और इंश्योरेंस (BFSI) क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है. भारतीय अर्थव्यवस्था, कॉमर्स व इंडस्ट्री, निवेश और बैंकिंग जैसे कई विषयों पर मजबूत पकड़ के साथ, श्री हांडा अपने ब्लॉग के ज़रिए पाठकों को उपयोगी बिज़नेस जानकारी देने की कोशिश करते हैं। उनके कामों में उद्यमिता और स्टार्टअप्स से जुड़े अलग-अलग विषयों पर लिखी गई खुद की ई-बुक्स का एक संग्रह भी शामिल है।

check_circleरिव्यू:
मुन्मी शर्मा
Munmi Sharma
मुन्मी शर्मा

सीनियर कंटेंट राइटिंग मैनेजर - केयर हेल्थ इंश्योरेंस

मुन्मी एक संपादिका के साथ-साथ एक लेखिका भी हैं, उन्हें कहानी कहने का शौक है और वे बारीकियों पर भी खासी नज़र रखती हैं। उन्हें डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री में 10+ वर्षों से अधिक का अनुभव है, मार्केटिंग के क्षेत्र में लिखित विषय-सामग्री को पुनः परिष्कृत रूप में लिखने में उनकी योग्यता और अनुभवों की झलक देखने मिलती है। जब वे लेखन में संपादन और पुनः परिष्करण का कार्य नहीं कर रही होती हैं, तब वे कैनवास को रंगने में रुचि लेती हैं, उन्हें नई जगह खोजना और लोगों से मिलना पसंद आता है, वे शोज़ देखती हैं और बैडमिंटन खेलती हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन, तमिलनाडु के अनुसार, चेन्नई के निवासियों में अंधेपन और नज़र कमजोर होने का मुख्य कारण मोतियाबिंद है। अन्य आम आंखों की समस्याओं में रिफ्रैक्टिव एरर्स शामिल हैं, जैसे मायोपिया, हाइपरमेट्रोपिया, एस्टिग्मैटिज़्म और डायबिटिक रेटिनोपैथी। इसके अलावा ग्लूकोमा, कॉर्निया से जुड़ी बीमारियां और थायरॉयड आई डिज़ीज़ जैसी स्थितियां भी नज़र पर असर डाल सकती हैं।

तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में कुछ बेस्ट आई हॉस्पिटल हैं, जहां आंखों की बीमारियों से पीड़ित लाखों लोगों में उम्मीद की एक किरण जगाने के लिए यहां की टीमें बिना थके और पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहती हैं। अपने शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय सेवाओं के चलते, चेन्नई के इन हॉस्पिटल्स ने मील का पत्थर साबित होने वाले आंखों के इलाज में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस मार्गदर्शिका में कुछ मशहूर आई हॉस्पिटल्स और उनकी अपार सफलता के बारे में बताया जाएगा।

चेन्नई में 7 बेस्ट आई हॉस्पिटल्स

चेन्नई आई हॉस्पिटल की लिस्ट शहर में इन प्रमुख आई केयर सेंटर के बिना अधूरी होगी:

1. डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, TTK रोड

स्थापना: 1957

संस्थापक: डॉ. जयवीर अग्रवाल और डॉ. ताहिरा अग्रवाल

बेड की संख्या: N/A

पता: नं. 222, TTK रोड, अलवरपेट, चेन्नई-18

संक्षिप्त जानकारी:

डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, चेन्नई की अग्रणी आई केयर चेन है, जिसकी 17 से ज़्यादा ब्रांच हैं और यहां कॉम्प्रिहेंसिव सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ मरीज़ों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाती है. डॉ. जयवीर और डॉ. ताहिरा अग्रवाल द्वारा 1957 में शुरू किया गया उनका प्रमुख हॉस्पिटल अलवरपेट के TTK रोड पर है।

बेहतरीन देखभाल उपलब्ध कराने के लिए समर्पित चेन्नई का यह आई हॉस्पिटल विभिन्न प्रकार की सेवाएं देता हैं, जिनमें ये शामिल हैं:

  • मोतियाबिंद की सर्जरी: डॉ. अग्रवाल्स हॉस्पिटल के एक्सपर्ट सर्जन मोतियाबिंद की सर्जरी करने में माहिर हैं और यहां बेहतर विज़न और एक अच्छी ज़िंदगी देने के लिए प्रीमियम लेंस भी ऑफर किए जाते हैं।
  • रेटिनल सर्जरी: एक्सपर्ट आई सर्जन डायबिटिक रेटिनोपैथी, मैकुलर डिजनरेशन और रेटिनल डिटैचमेंट जैसी रेटिनल समस्याओं का पता लगाने और इलाज करने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं।
  • एडवांस्ड लेज़र विजन करेक्शन: आप चेन्नई में यहां LASIK, PRK, SMILE और ICL जैसी एडवांस्ड लेज़र आई सर्जरी के साथ बेस्ट आई लेज़र ट्रीटमेंट प्राप्त कर सकते हैं, जिससे चश्मे से आज़ादी मिल जाती है।
  • ग्लूकोमा ट्रीटमेंट: अग्रवाल के आई सर्जन, ग्लूकोमा एक्सपर्ट, आपकी दृष्टि को सुरक्षित करने और बेहतर बनाने के लिए पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान प्रदान करते हैं।
  • कॉम्प्रिहेंसिव आई चेकअप: किसी भी संभावित समस्या की पहचान करने के लिए बेहद कुशल नेत्र चिकित्सक आंखों के पूरे स्वास्थ्य का आकलन करते हैं।
  • पीडियाट्रिक आई केयर: चेन्नई में डॉ. अग्रवाल्स आई केयर हॉस्पिटल में बच्चों की विशेष तरह की ज़रूरतों के अनुसार स्पेशलाइज्ड सेवाएं दी जाती है और उनकी बड़े प्यार से देखभाल की जाती है।
  • ऑप्टिकल और कॉन्टैक्ट लेंस से संबंधित सेवाएं: फिटिंग्स और निरंतर सहायता के साथ-साथ कॉम्प्रिहेंसिव ऑप्टिकल और कॉन्टैक्ट लेंस से संबंधित सेवाएं दी जाती हैं।
  • फार्मेसी: एक विश्वसनीय फार्मेसी प्रशिक्षित स्टाफ सहायता के साथ गुणवत्तापूर्ण दवाएं प्रदान करती है।

चेन्नई में डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल्स बेहतरीन और दुनियाभर में मान्यता प्राप्त आई केयर प्रदान करते हैं, जहां उत्कृष्टता के साथ-साथ मरीज़ों का पूरा ध्यान रखते हुए और प्यार से उनकी देखभाल की जाती हैं।

इसके अलावा, जानें लेसिक आई सर्जरी.

2. चेन्नई आई केयर हॉस्पिटल

स्थापना: 1992

संस्थापक: डॉ. मनोहर बाबू

बेड्स की संख्या: 30

पता: 6, 12th क्रॉस स्ट्रीट, धंडीस्वरन नगर, वेलाचेरी, चेन्नई 600042

संक्षिप्त जानकारी:

चेन्नई के सबसे अच्छे आई हॉस्पिटल में से एक होने के कारण, यह आई केयर हॉस्पिटल इस शहर का प्रमुख नेत्र चिकित्सा केंद्र बन गया है। आंखों की देखभाल के लिए कई तरह की सेवाएं देने के लिए मशहूर इस चेन्नई आई केयर हॉस्पिटल में बेहद क्वालिफाइड विशेषज्ञों की टीम है।

इस हॉस्पिटल में डॉ. मनोहर बाबू जैसे अनुभवी नेत्र चिकित्सकों के बेहतरीन मार्गदर्शन में सर्वोत्कृष्ट केयर की सुविधा दी जाती है। मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और अन्य ऑक्यूलर रोगों के लिए कॉम्प्रिहेंसिव ट्रीटमेंट आसानी से उपलब्ध हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • सर्वोत्कृष्ट ट्रीटमेंट देने में विशेषज्ञता रखने वाले इस हॉस्पिटल में कॉर्नियल अल्सर, ड्राय आई और डायबिटिक आई (रेटिनोपैथी) का बेहतरीन इलाज किया जाता है।
  • चेन्नई आई केयर हॉस्पिटल आंखों के तिरछेपन, कॉर्नियल की समस्याओं और आंखों की मांसपेशियों के लिए उत्कृष्ट सर्जरी की सुविधा देने के लिए मशहूर है।
  • यह हॉस्पिटल रेटिना चेकअप से लेकर कॉन्टैक्ट लेंस के प्रिस्क्रिप्शन तक, आंखों की कई अलग-अलग तरह की समस्याओं को डायग्नोस करने और उनका इलाज करने के लिए, मरीज़ का पूरा ध्यान रखते हुए देखभाल करने के लिए समर्पित है।

3. बालकृष्ण आई हॉस्पिटल

स्थापना: 1994

संस्थापक: डॉ. रेखा बालकृष्णन

बेड्स की संख्या: 20

एड्रेस: ओल्ड नं.6, न्यू नं.11, शास्त्री I क्रॉस सेंट, कावेरी नगर, सैदापेट, चेन्नई 600015

संक्षिप्त जानकारी:

1994 में शुरू किया गया बालकृष्ण आई हॉस्पिटल पिछले दशक में साउथ चेन्नई का तीसरा सबसे प्रमुख रेफरल सेंटर बनकर उभरा है और अब पूरे भारत से मरीज़ यहां अपना इलाज कराने आ रहे हैं. यह हॉस्पिटल 10,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला है, इसमें दो बिल्डिंग हैं, जिनमें सिंगल, डबल, डीलक्स, एयर-कंडीशन्ड और नॉन-एयरकंडीशन्ड रूम, एक जनरल वॉर्ड, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और ऑडिटोरियम सहित 20 बेड हैं।

इस हॉस्पिटल में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के साथ-साथ तेज़ और आरामदायक तरीके से उपचार किए जाते हैं, जिससे मरीज़ों को उपयुक्त और बेहतरीन विज़न मिलता है। चेन्नई में प्रमुख आई स्पेशलिस्ट की एक विशेष टीम विभिन्न उपचारों के लिए बेहतरीन ट्रीटमेंट की सुविधा देती है।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • चेन्नई के इस प्रमुख आई केयर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करके मोतियाबिंद की एडवांस्ड सर्जरी की जाती है, जिसमें बिना कोई टांका लगाए प्रोसीजर करने के लिए जापान से इंपोर्ट किए गए माइक्रोस्कोप और लेज़र फेकोइमल्सिफायर का उपयोग किया जाता है और इससे जल्दी रिकवरी होती है।
  • डायबिटिक आई एंड लेज़र क्लीनिक में हर तीन महीने में डायबिटिक आई चेकअप की मदद से रेटिना में होने वाले बदलावों का जल्दी पता लगाने के लिए यूएस में निर्मित ऑफ्थेल्मोस्कोप का उपयोग किया जाता है।
  • द कॉन्टैक्ट लेंस एंड रिफ्रैक्टिव कॉर्नियल सर्जरी क्लीनिक में दृष्टि में सुधार (विज़न करेक्शन) के लिए ज़ायोप्टिक्स लेसिक का और कॉर्निया के सटीक मेज़रमेंट के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाता है, जिससे दृष्टि में होने वाले कई तरह के दोषों का इलाज होता है।
  • यहां सॉफ्ट, बायफोकल, डिस्पोज़ेबल और कॉस्मेटिक ऑप्शन सहित कस्टमाइज़्ड विज़न सॉल्यूशन के लिए कॉन्टैक्ट लेंस की विस्तृत रेंज है।
  • इसी प्रकार, हॉस्पिटल में एक अत्याधुनिक रिफ्रैक्शन क्लिनिक, ग्लूकोमा क्लीनिक, ड्राय आई और कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम क्लिनिक, लो विज़न ऐड क्लीनिक और पीडियाट्रिक और न्यूरो ऑफ्थेल्मोलॉजी क्लीनिक हैं।

4. वसन आई केयर

स्थापना: 2002

संस्थापक: A.M. अरुण

बेड की संख्या: N/A

पता: ECR नीलंकरई चेन्नई 600041

संक्षिप्त जानकारी:

वासन आई केयर भारत की अग्रणी आई केयर चेन में से एक है और चेन्नई के 10 प्रमुख आई स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल्स में से एक है. वासन आई केयर का सफर तब शुरू हुआ था, जब एक फार्मासिस्ट A. M. अरुण ने तिरुचिरापल्ली (तिरुची) में अपने परिवार की फार्मेसी, 'वासन मेडिकल हॉल' का ज़िम्मा संभाला और उसे भारत का सबसे बड़ा आई केयर हॉस्पिटल नेटवर्क बनाने का संकल्प लिया। 150 से अधिक स्पेशल फैसिलिटीज़ में 500 से अधिक विशेषज्ञों और 5,000 सपोर्ट स्टाफ की समर्पित टीम के साथ, वासन आई केयर ग्रुप हर किसी को बेहतरीन आई केयर ट्रीटमेंट देने के अपने लक्ष्य को साकार कर रहा है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर एक मरीज़ पर पूरा ध्यान देने के साथ-साथ अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इस हॉस्पिटल की कुशल टीम स्टैंडर्ड आई चेक-अप से लेकर मोतियाबिंद की सर्जरी जैसे अत्याधुनिक मेडिकल प्रोसीजर तक हर तरह की सेवाएं देती है। यहां ग्लूकोमा, डायबिटिक रेटिनोपैथी और अन्य रेटिनल विकारों सहित आंखों की विभिन्न मुश्किल समस्याओं के लिए विशेष देखभाल उपलब्ध कराई जाती है।
  • आज, वासन आई केयर के 150 से ज़्यादा समर्पित आईकेयर सेंटर हैं और यहां आंखों के 5 करोड़ मरीज़ों को क्वालिटी ट्रीटमेंट दिया जा चुका है।
  • इसके अलावा, वासन आई केयर ग्रुप ने मोतियाबिंद की 8 लाख से अधिक सफल सर्जरी और 5 लाख LASIK (लेसिक) सर्जरी की हैं, इसी सफलता की वजह से आज यह चेन्नई के बेस्ट आई लेज़र ट्रीटमेंट सेंटर में से एक है।

5. उधी आई हॉस्पिटल, अलवरपेट

स्थापना: 1986

संस्थापक: डॉ. आर. रवींद्रन

बेड की संख्या: N/A

एड्रेस: 9, मुरेज गेट रोड, अलवरपेट, चेन्नई-18

संक्षिप्त जानकारी:

डॉ. आर. रवींद्रन द्वारा 1986 में शुरू किया गया उधी आई हॉस्पिटल, चेन्नई के अलवरपेट का एक प्रमुख मल्टी-स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल है. मूल रूप से मायलापुर के उधी आई क्लीनिक में मरीज़ों को व्यक्तिगत देखभाल के साथ एडवांस्ड आई केयर की सुविधा दी जाती है, साथ ही, यह क्लीनिक विज़न से संबंधित विभिन्न समस्याओं वाले मरीज़ों के विज़न को रीस्टोर करने और सुरक्षित रखने के लिए समर्पित है।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • उधी आई हॉस्पिटल एडवांस्ड आई केयर सेवाएं उपलब्ध कराता है, जिनके माध्यम से यहां 5 मिलियन से अधिक मरीज़ों का इलाज किया जा चुका है और 60,000 से अधिक सफल सर्जरी की गई हैं।
  • 10,000 से अधिक पॉज़िटिव रिव्यू प्राप्त इस हॉस्पिटल के संस्थापक, डॉ. आर. रवींद्रन टॉप आई स्पेशलिस्ट हैं और उन्हें तीन बार 1997, 2015 और 2024 में IMA का बेस्ट डॉक्टर अवॉर्ड मिला है।
  • उधी आई हॉस्पिटल फोटोडायनामिक थेरेपी और विभिन्न तरह की आई सर्जरी, जैसे कि रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी, विट्रेक्टॉमी, IOFBR सर्जरी तथा ब्लेफेरोप्लास्टी आदि में अग्रणी रहा है।
  • यह हॉस्पिटल वेट एज-रिलेटेड मैक्यूलर डीजनरेशन के लिए फोटोडायनामिक थेरेपी, रेटिनल डिटैचमेंट सर्जरी, वाइटरेक्टॉमी, IOFBR सर्जरी और ब्लेफेरोप्लास्टी जैसे प्रोसीजर में उत्कृष्ट सेवाएं देता है।

6. डी.आर.आर. आई केयर एंड ओकुलोप्लास्टी हॉस्पिटल

स्थापना: 2003

संस्थापक: डॉ. उदयकुमार और डॉ. प्रीति उदय

बेड की संख्या: N/A

एड्रेस: नं. 399 ट्रंक रोड, करयंचवाड़ी, पूनमल्ली, चेन्नई - 56

संक्षिप्त जानकारी:

चेन्नई के पूनमल्ली जिले में स्थित DRR आई हॉस्पिटल एक प्रसिद्ध आई केयर सेंटर है, जहां किफायती और विश्वस्तरीय आई केयर सुविधा दी जाती हैं। डॉ. उदयकुमार और उनकी पत्नी डॉ. प्रीति उदय, चेन्नई के दो काफी मशहूर आई स्पेशलिस्ट हैं और इन्होंने किफायती कीमत पर कॉम्प्रिहेंसिव और सुपरलेटिव आई केयर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2003 में यह हॉस्पिटल शुरू किया था. यहां एक समर्पित और अनुभवी मेडिकल टीम है, जो मरीज़ों का सबसे बेहतर संभव इलाज करने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करती है और इसी खासियत के चलते यह चेन्नई का बेहतरीन आई हॉस्पिटल बन गया है।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • इस हॉस्पिटल के संस्थापक, डॉ. उदयकुमार को मोतियाबिंद और रिफ्रैक्टिव सर्जरी करने में बहुत ज़्यादा और बेजोड़ अनुभव है। उन्हें मोतियाबिंद की 40,000 से ज़्यादा सफल सर्जरी करने का श्रेय जाता है।
  • इसी प्रकार, सह-संस्थापक, डॉ. प्रीति उदय एक अनुभवी ऑर्बिटल और ऑफ्थेल्मिक प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन हैं, जिन्होंने 5,000 से अधिक सफल ओक्युलोप्लास्टिक सर्जरी की हैं।
  • आई सर्जरी में और विशेष रूप से ओक्युलोप्लास्टिक में अपने विशिष्ट अनुभव के साथ, सर्जन्स की पूरी टीम आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, जैसे कि जन्मजात विकृति, आंखों की चोट और आईलिड टोसिस (ऊपरी पलकों का लटक जाना) के इलाज के लिए सबसे बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

7. राधात्री नेत्रालय, T नगर

स्थापना: 2009

संस्थापक: डॉ. प्रवीण कृष्णा और डॉ. वसुमती वेदांतम

बेड की संख्या: N/A

पता: नं. 1,2 हिंदी प्रचार सभा स्ट्रीट, T नगर, चेन्नई - 17

संक्षिप्त जानकारी:

राधात्री नेत्रालय, चेन्नई का एक सुपर-स्पेशलिटी एडवांस्ड (टर्शियरी-लेवल) आई केयर सेंटर है। यह T नगर के बीचों-बीच स्थित है, जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। हॉस्पिटल का कैंपस शांत और हरा-भरा क्षेत्र है। NABH से मान्यता प्राप्त इस सुपर-स्पेशलिटी एडवांस्ड (टर्शियरी-लेवल) आई केयर हॉस्पिटल की शुरुआत 2009 में गुरूप्रिया विज़न रिसर्च फाउंडेशन (GVRF) की मदद से हुई थी. यह लोकप्रिय पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ज़रूरतमंदों को आंखों के मुफ्त इलाज की सुविधा देता है।

भारत सरकार के अंधत्व नियंत्रण के राष्ट्रीय कार्यक्रम (NPCB) के अनुरूप यह हॉस्पिटल अंधत्व की रोकी जा सकने वाली और उपचार योग्य समस्या को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह फोकस विशेष रूप से बच्चों में मोतियाबिंद और अंधत्व की समस्या को दूर करने पर ज़ोर देता है।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • राधात्री नेत्रालय में विश्व की सबसे तेज़ OCT मशीन (USA से लाई गई है), डायलेस एंजियोग्राफी (OCT एंजियोग्राफी) और ग्लूकोमा साइक्लो G6 साइक्लो-फोटोकॉग्युलेशन लेज़र मशीन, जो तमिलनाडु में इस तरह की पहली मशीन है, सहित अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक (नैदानिक) और सर्जिकल ऑफ्थेल्मोलॉजी उपकरण हैं।
  • इसके अलावा, इस हॉस्पिटल में जर्मनी का कार्ल ज़ाइस लुमेरा सर्जिकल माइक्रोस्कोप, USA से लाए गए पेनलेस येलो (577 nm) और ग्रीन (532 nm) लेज़र और USA से लाई गई कांस्टेलेशन फाको-वाइटरेक्टॉमी मशीन हैं, ताकि बिना टांके के मोतियाबिंद और रेटिनल, कॉर्नियल और ग्लूकोमा सर्जरी की जा सकें।
  • इस हॉस्पिटल में अत्याधुनिक जर्मन कार्ल ज़ाइस लुमेरा सर्जिकल माइक्रोस्कोप के साथ-साथ अमेरिका में निर्मित पेनलेस येलो (577 nm) और ग्रीन (532 nm) लेज़र, कांस्टेलेशन फाको-वाइटरेक्टॉमी मशीन हैं और यहां मोतियाबिंद, रेटिनल, कॉर्नियल और ग्लूकोमा के लिए बिना टांके के एडवांस्ड सर्जरी करने की सुविधा है।

वर्तमान में लोगों की भलाई के लिए राधात्री नेत्रालय, तमिलनाडु सरकार के साथ PPP मॉडल के तहत पहली बार बड़े पैमाने पर एक प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है, जिसमें समय से पूर्व जन्मे बच्चों में रेटिनोपैथी ऑफ प्री-मेच्योरिटी (ROP) नाम के ब्लाइंडिंग डिसऑर्डर की मुफ्त स्क्रीनिंग और इलाज किया जाता है। इसमें समय से पूर्व जन्मे और ROP से पीड़ित बच्चों के लिए इंट्राविट्रियल (आई) इंजेक्शन का खर्च भी शामिल किया जाएगा।

ये चेन्नई के कुछ मशहूर और अग्रणी आई केयर हॉस्पिटल्स हैं, जो तमिलनाडु में रहने वाले लोगों के लिए अंधेपन और अन्य दृष्टि दोषों (आंखों की समस्याओं) का इलाज करने के लिए समर्पित हैं।

ग्राहकों की राय

रिव्यू और रेटिंग जल्द आ रहे हैं। कृपया कुछ समय बाद आएं या सभी प्रॉडक्ट के रिव्यू यहां पढ़ें।
Rahul Sangwan

आपकी त्वरित सर्विस के लिए मेरा आभार

हाल ही में मैंने अपनी गर्भवती पत्नी के लिए जॉय मैटरनिटी इंश्योरेंस खरीदा है और क्लेम सेटलमेंट टीम के साथ मेरा अनुभव उत्कृष्ट रहा, उन्होंने मुझे सभी औपचारिकताओं को सहजता से पूरा करने में मदद की। मेरे चुनाव को सही साबित करने के लिए धन्यवाद!

राहुल सांगवान

हेल्थ इंश्योरेंस

Samanway Barik

हम आपकी स्कीम का लाभ उठाना जारी रखेंगे

मैंने पिछले वर्ष अपना हेल्थकेयर प्लान पोर्ट किया; मैंने केयर हेल्थ इंश्योरेंस को चुनकर सबसे बेहतरीन निर्णय लिया। मुझे हाल ही में वायरल इन्फेक्शन के कारण भर्ती होना पड़ा, और मेरे सभी खर्चों को मेरे प्लान के तहत कवर किया गया।

समन्वय बारिक

हेल्थ इंश्योरेंस

Soubhagya K Kulkarni

सब कुछ बहुत आसान हो गया

हॉस्पिटल में मुझे जब आपकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, उस समय मेरा साथ देने के लिए बहुत धन्यवाद। केयर का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीदना अब तक का मेरा सबसे अच्छा निर्णय रहा है।

सौभाग्या के कुलकर्णी

हेल्थ इंश्योरेंस

Vaibhav Rai

प्रोसेस को पहले से समझाने के लिए धन्यवाद

अपनी सबसे तेज़ क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद। मुझे अप्रूवल की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी। सब कुछ तेज़ और आसान था।

वैभव राय

हेल्थ इंश्योरेंस

चेन्नई में आंखों के हॉस्पिटल्स के बारे में FAQ

प्र. चेन्नई में उम्र से जुड़ी मैक्युलर डी-जेनेरेशन के लिए सबसे अच्छा इलाज कहां मिल सकता है?

उधी आई हॉस्पिटल के अनुभवी आई सर्जन वेट एज-रिलेटेड मैक्युलर डी-जेनेरेशन के इलाज में फोटोडायनामिक थेरेपी में खास विशेषज्ञता रखते हैं।

प्र. चेन्नई में कौन से आई सेंटर कॉम्प्रिहेंसिव आई केयर प्रदान करता है?

वसन आई केयर चेन्नई के प्रमुख आई केयर हॉस्पिटल्स में से एक है। यह विज़न से संबंधित विभिन्न जटिलताओं के लिए 150 से अधिक विशेष सुविधाएं प्रदान करता है और इसे 500 से अधिक विशेषज्ञों और 5,000 सपोर्ट स्टाफ की समर्पित टीम द्वारा मैनेज किया जाता है।

प्र. चेन्नई में कौन सा आई हॉस्पिटल कॉस्मेटिक लेंस इम्प्लांट के लिए अच्छा है?

बाल-कृष्णा आई हॉस्पिटल (साउथ चेन्नई) में आपकी ज़रूरत के अनुसार कस्टमाइज़्ड विज़न सॉल्यूशंस के लिए तरह-तरह के कॉन्टैक्ट लेंस उपलब्ध हैं—जैसे सॉफ्ट, बाइफोकल, डिस्पोज़ेबल और कॉस्मेटिक लेंस।

प्र. मैं चश्मा पहनने से आज़ादी चाहता/चाहती हूं। चेन्नई में मुझे इलाज कहां कराना चाहिए?

डॉ. अग्रवाल का आई हॉस्पिटल - TTK रोड में LASIK, PRK, SMILE और ICL जैसी एडवांस्ड लेज़र आंखों की सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन उपचारों को अपनाने से चश्मा पहनने से बचा जा सकता है।

अपने पैसे को अभी सुरक्षित करें!

केयर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ बेस्ट फाइनेंशियल सुरक्षा पाएं!

+91

हमसे संपर्क करें

सेल्स:1800-102-4499

सर्विसेज़: 8860402452


अभी खरीदें

लाइव चैट

अस्वीकरण: यह आर्टिकल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। इस सूची में प्रमुख हार्ट हॉस्पिटल्स शामिल हैं, जो हॉस्पिटल्स के केयर हेल्थ इंश्योरेंस नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं या नहीं भी हो सकते। लेकिन, हमारा उद्देश्य इस संबंध में पाठकों को सहायक मार्गदर्शन प्रदान करना है।

**31 मार्च 2024 तक सेटल किए गए क्लेम की संख्या।

^^फरवरी 2025 तक कैशलेस हेल्थकेयर प्रदाताओं की संख्या।

^3-वर्ष की पॉलिसी पर 10% की छूट लागू होती है