स्वास्थ्य बीमा में किन चीजों को कवर किया जाता है, जानें, एक्सक्लूजन

HEALTH INSURANCE


स्वास्थ्य बीमा में किन चीजों को कवर किया जाता है, जानें, एक्सक्लूजन

चिकित्सा की उन्नति और टैक्नोलॉजी ने मृत्यु दर को कम कर दिया है और स्वास्थ्य सेवा उद्योग में रिकवरी की दर में वृद्धि हुई है। लेकिन, तेजी से बढ़ती चिकित्सा मुद्रास्फीति के लिए चिकित्सा विज्ञान में प्रगति जिम्मेदार है। अस्पताल में भर्ती होने, इलाज और दवाओं का खर्च जेब पर भारी पड़ रहा है। इसीलिए सही मेडिक्लेम पॉलिसी में निवेश करना एक बुद्धिमानी भरा निर्णय है। हालाँकि, मेडिकल पॉलिसी चुनने से पहले आपको उसके कवरेज की जांच कर लेनी चाहिए ताकि आप इसका सर्वोत्तम लाभ उठा सकें।

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या कवर होता है और क्या नहीं?

यहां आप पढ़ सकते हैं कि मेडिकल पॉलिसी के तहत क्या कवर किया जाता है (समावेशन) और क्या कवर नहीं किया जाता है (बहिष्करण):

हेल्थ इंश्योरेंस समावेशन क्या है?

स्वास्थ्य बीमा में समावेशन वो चीजे होती जो बीमा में आपके लिए सम्मिलित की जाती है, यानी आपको बीमा में क्या फायदा मिलने वाला है। यदि आप सही हेल्थ पॉलिसी का चुनाव करते हैं तो आप चिकित्सा उपचार लागतों के बारे में चिंता नहीं करते हैं। यह हमेशा जांचना अच्छा होता है कि आपके पॉलिसी में क्या कवर होता है। हेल्थ इंश्योरेंस में निम्नलिखित चीजें कवर की जाती है:

इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइज़ेशन- मेडिकल इमरजेंसी के दौरान आप मेडिक्लेम के तहत इन-पेशेंट कैशलेस हॉस्पिटलाइज़ेशन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इलाज शुरू करने के लिए आपको इकट्ठा नकदी ले जाने की जरूरत नहीं है। इन खर्चों में कमरे का शुल्क, नर्सिंग खर्च, आईसीयू, सर्जन की फीस, डॉक्टर की फीस, रक्त, ऑक्सीजन और ओटी चेंजर शामिल होता हैं।

अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्चे - अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के सभी खर्च जैसे निदान, उपचार और दवा के खर्च, डॉक्टरों की फीस आदि भी मेडिकल पॉलिसी में शामिल होती हैं।

वार्षिक स्वास्थ्य जांच- वार्षिक स्वास्थ्य जांच और निदान की लागत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मेडिक्लेम में आप पॉलिसी वर्ष में एक बार वार्षिक स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं, जो सभी बीमित सदस्यों के लिए लागू होता है। 

इसमें ब्लड शुगर, यूरीन चेकअप, ब्लड ग्रूप, किडनी फंक्शन और ईसीजी जांच के टेस्ट शामिल हैं।

नो क्लेम बोनस (एनसीबी) - नो क्लेम बोनस (एनसीबी) एक तरह का इनाम है जो आपको अपनी पॉलिसी अवधि के दौरान क्लेम न करने पर मिलता है। यह बोनस राशि है जो प्रत्येक दावा-मुक्त वर्ष के लिए बीमा राशि में जमा हो जाती है। यह एक दोहरा बोनस है जिसका लाभ आप अपनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पर उठा सकते हैं।

डे केयर उपचार- इसमें डे केयर उपचार भी शामिल है, जहां आपको 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है। मोतियाबिंद सर्जरी, कीमोथेरेपी, डायलिसिस आदि शामिल हैं।

डोमिसिलरी हॉस्पिटलाइजेशन- यदि आपकी तबियत ज्यादा खराब है, अस्पताल जाने की स्थिति में नहीं हैं तो आप घर पर अस्पताल भर्ती की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। इसमें आपको लगातार 3 दिनों से अधिक समय तक प्रतिपूर्ति मिलेगी।

अतिरिक्त कवर- मुफ्त एम्बुलेंस, आईसीयू शुल्क, अंग दाता कवर, सेकेंड ऑपीनियन, एनसीबी और वैकल्पिक उपचार भी कवर किए जाते हैं।

कर छूट- आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 डी के तहत, स्वयं, आश्रित माता-पिता, बच्चों और जीवनसाथी के लिए मेडिकल पॉलिसी के लिए भुगतान किए गए प्रीमियम को कर से छूट दी गई है।

हेल्थ इंश्योरेंस एक्सक्लूजन या बहिष्करण क्या है?

स्वास्थ्य बीमा में ऐसी कुछ चीज़ें या बीमारियाँ होती हैं, जो कवर नहीं की जाती है, इसे हम स्वास्थ्य बीमा बहिष्करण के नाम से जानते हैं। इसके अंतर्गत निम्नलिखित चीजें शामिल होती हैं:

पहले से मौजूद बीमारियाँ- किसी भी बीमारी का निदान/सर्जरी से गुजरना/किसी घटना का घटित होना, जिसके संकेत या लक्षण पहली बार पॉलिसी अवधि शुरू होने की तारीख के 30 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं।

स्वयं को पहुंचाई गई चोट- आत्महत्या, आत्महत्या का प्रयास आदि जैसी स्वयं को पहुंचाई गई चोट के कारण होने वाले खर्च।

शराब के सेवन से होने वाली परेशानियां- शराब या नशीली दवाओं के उपयोग/दुरुपयोग के कारण होने वाले खर्चे।

संचारित रोग- एड्स और अन्य संचारित रोगों के इलाज के लिए होने वाले इलाज के खर्चे।

गर्भावस्था का उपचार- गर्भावस्था और प्रसव, मिसकैरेज, अबॉर्शन और उसके कारणों से उत्पन्न या पता लगाया जा सकने वाला उपचार।

बांझपन उपचार- बांझपन और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन से संबंधित टेस्ट और उपचार का दावा नहीं किया जा सकता है।

जन्मजात बीमारियाँ- जन्मजात बीमारियों पर होने वाला खर्च भी स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत नहीं आते हैं। ये वे बीमारियाँ या विकलांगताएँ हैं जो जन्म दोष के कारण होती हैं।

स्थायी बहिष्करण- युद्ध, दंगा, हड़ताल और परमाणु हथियारों से प्रेरित अस्पताल में भर्ती को स्थायी बहिष्करण माना जाता है।

कॉस्मेटिक सर्जरी- प्लास्टिक सर्जरी, कॉस्मेटिक उपचार और इम्प्लांट भी बीमा पॉलिसी के अंतर्गत कवर नहीं होते हैं।

सारांश

किसी भी तरह के बीमा पॉलिसी में दो तरह की चीजें होती है, पहला पॉलिसी लेने के बाद किन बीमारियों में आपको फायदा मिलेगा और दूसरा पॉलिसी लेने के बावजूद आपको किन परिस्थितियों में बीमा का फायदा नहीं मिलेगा। इसे हम हेल्थ इंश्योरेंस में समावेशन और बहिष्करण के नाम से जानते हैं। केयर हेल्थ इंश्योरेंस में आप कैशलेस सुविधा या प्रतिपूर्ति का विकल्प चुन सकते हैं। जब आप मेडिक्लेम के लिए ब्राउज़ करते हैं तो आपको ढेर सारे विकल्प मिल सकते हैं।

यदि आप पॉलिसी लेने के बारे में विचार कर रहे हैं तो केयर हेल्थ इंश्योरेंस जैसे विश्वसनीय ब्रांड द्वारा पेश की जाने वाली स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में निवेश कर सकते हैं। इसका सुपर मेडिक्लेम आपको कम एक्सक्लूजन के साथ अधिकतम कवरेज प्रदान करता है। आप इसे अपने लिए या अपने परिवार के लिए खरीद सकते हैं। यह आपकी मेहनत की कमाई बचाने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बेहतर विकल्प है।

डिस्क्लेमर: कृपया हमारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के कवर के बारे में अधिक जानने के लिए ब्रोशर और प्रॉस्पेक्टस पढ़ें क्योंकि शर्तें भिन्न हो सकती हैं।

View Our Editorial Policy


GET FREE QUOTE

+91 verified
Please enter a valid mobile number
Please enter a valid Full Name
I have read and agree to the Terms & Conditions
Please select terms and conditions
Get updates on WhatsApp
CALCULATE PREMIUM

Articles By Category

Health Insurance Articles
Family Family
Senior Citizens Senior Citizens
Maternity Maternity
Surgery Surgery
Heart Heart
Tax & Investments Tax & Investments
Lifestyle Lifestyle
Awareness Days Awareness Days
Child Care Child Care
Money Saving Tips Money Saving Tips
Festive Days Festive Days
Covid-19 Covid-19
Travel Insurance Articles
International International
Student Student
Travel Tips Travel Tips
Visa Visa
Passport Passport
Insurance Guide
Health Health
Travel Travel

Secure Your Finances Now!

Get the best financial security with Care Health Insurance!

+91
verified

Reach for Services at
whatApp Icon8860402452


question_answer

Chat with Us

Please Select Chat Option ×
Buy New policy To explore and buy a new policy
Existing policy enquiry for assistance with your existing policy