Buy Online to Avail 5% Digital Discount
क्या आप भी 1 करोड़ के हेल्थ इंश्योरेंस के चक्कर में हैं? क्या आप भी अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं? तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। आज के समय में अनहेल्दी खान-पान और भागदौड़ भरी जिंदगी आपके सही स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। असंतुलित जीवनशैली कब आपकी पूरी जिंदगी की बचत राशि को खत्म कर देगी, यह कोई नहीं जानता है।
कब आप इलाज कराते कर्जे में डूब जाएंगे किसी को नहीं पता है। इसलिए, आज के दौर में आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस होना बहुत जरूरी है। हेल्थ इंश्योरेंस आपके बीमारियों के खर्चों को कवर करता है और आपके सेविंग्स को बचाता है, यह मुश्किल समय में आपको इलाज करवाने में वित्तीय रूप से मदद करता है और आप चिंता मुक्त हो कर पैसे की टेंशन लिए बिना अपने इलाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
भारत में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार महंगी होती जा रही है, बढ़ती चिकित्सा मुद्रास्फीति और इलाज के खर्चे सबके बस की बात नहीं है। इसके लिए बड़ी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का होना अतयंत आवश्यक है। किसी भी तरह की बीमारी या चोट आपके जीवन को असंतुलित कर सकती है, लेकिन यह हमारा सौभाग्य है, कि आज के समय में चिकित्सा प्रगती के कारण किसी भी तरह के गंभीर बीमारी या चोटों का इलाज संभव है।
भले ही गंभीर बीमारियों के इलाज महंगे है लेकिन इलाज संभव है। कई इलाज के चिकित्सा प्रक्रियाओं में लाखों रुपये खर्च हो सकते हैं, जो कि किसी परिवार के लिए बहुत बड़ी चिंता का विषय है। यह आपके जीवनभर के बचत को एक झटके में खत्म कर सकता है। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए पर्याप्त कवरेज के साथ बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का चयन करना बहुत जरूरी हो गया है।
क्या आप जानते हैं, कौन सी 1 करोड़ की पॉलिसी सबसे अच्छी है? आप केयर हेल्थ के केयर एडवांटेज इंश्योरेंस प्लान को ले सकते हैं। यह आपको जरूरत पड़ने पर तत्काल और सुविधाजनक तरीके से गुणवत्तापूर्ण उपचार प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाता है। केयर एडवाटेज आपको 6 से 1 करोड़ रुपये, 50 लाख रुपये और 25 लाख रुपये के लिए बीमा राशि का विकल्प प्रदान करता है, जो आपके अपनों कि सुरक्षा के लिए अच्छा रहता है। ऐसे में आप भारी चिकित्सा खर्चों की चिंता किए बिना सर्वोत्तम चिकित्सा इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आप 1 करोड़, 50 लाख, 25 लाख या अधिकतम 6 करोड़ का व्यक्तिगत कवर या फैमिली फ्लोटर का चयन कर सकते हैं।
केयर एडवांटेज के 1 करोड़ का हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी आपको कठिन चिकित्सा स्थितियों से निपटने में मदद करता है। इसकी निम्नलिखित विशेषताएं है:-
>> इसे भी पढ़ें - स्वास्थ्य बीमा में मिलने वाले वो छूट, जिसके बारे में आपको नहीं पता होगा
1 करोड़ हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के निम्नलिखित फायदे हैं:-
1 करोड़ या अधिक का बीमा राशि के साथ स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:-
डिस्क्लेमर: सभी प्लान की सुविधाएँ, लाभ, कवरेज और दावा पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। कृपया ब्रोशर, सेल्स प्रॉस्पेक्टस और पॉलिसी दस्तावेजों को ध्यान से देखें।
Published on 26 Apr 2024
Published on 9 Apr 2024
Published on 26 Mar 2024
Published on 21 Mar 2024
Published on 21 Mar 2024
GET FREE QUOTE