सेक्शन 80D के तहत ₹75,000~ तक का टैक्स बचाएं

नोएडा में स्वास्थ्य बीमा

नोएडा की तेज़ लाइफस्टाइल और बढ़ती हेल्थकेयर लागत स्वास्थ्य बीमा को आवश्यक बनाती है। एक अच्छा हेल्थ प्लान कस्टमाइज़ेबल ऐड-ऑन के साथ कैशलेस हॉस्पिटलाइज़ेशन, वार्षिक हेल्थ चेक-अप और एडवांस्ड ट्रीटमेंट को कवर करता है।

केयर हेल्थ इंश्योरेंस चुनने के कारण?

Health Insurance in Noida
  • 22100+ कैशलेस हेल्थ केयर प्रदाता^^
  • 74.5 लाख+ क्लेम अब तक सेटल किए गए**
  • 24*7 क्लेम और ग्राहक सहायता

नोएडा में विश्वसनीय स्वास्थ्य बीमा एडवाइज़र से मदद पाएं

नोएडा स्वास्थ्य बीमा एक्सपर्ट से बात करें

हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 10% तक की बचत करें^

arrow_back परिवार के सदस्य चुनें जिन्हें आप कवर करना चाहते हैं

arrow_backपरिवार के हर सदस्य की आयु चुनें

arrow_backआप कहां रहते हैं? अपने शहर का पिनकोड बताएं

ध्यान दें: अन्य प्रॉडक्ट चेक करने के लिए- यहां क्लिक करें

नोएडा में बेस्ट स्वास्थ्य बीमा खरीदें और तुलना करें!

नोएडा तेज़ी से एक प्रमुख IT और कॉर्पोरेट हब के रूप में उभर रहा है। लेकिन, तेज़ी से विकसित होते इस शहर में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। अध्ययन और शहरी लोगों के स्वास्थ्य के रुझान बताते हैं कि नौकरी करने वाले वयस्कों में हाइपरटेंशन, डायबिटीज़ और जीवनशैली से जुड़ी अन्य समस्याओं के मामले बढ़े हैं और इसका मुख्य कारण लंबे समय तक काम करना, तनाव, कम शारीरिक गतिविधि वाली जीवनशैली और खराब आहार वाली आदतें हैं। इन्हीं समस्याओं के कारण अक्सर युवाओं को हॉस्पिटल जाना पड़ता है और अपने इलाज के लिए बहुत अधिक खर्च उठाने पड़ते हैं।

नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल्स में मेडिकल खर्च बढ़ते रहते हैं, इसलिए नोएडा में एक विश्वसनीय स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी प्राप्त करना आपके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और यह सुनिश्चित करता है कि आप किसी भी अप्रत्याशित मेडिकल एमरजेंसी के लिए फाइनेंशियल रूप से तैयार हों।

नोएडा में स्वास्थ्य बीमा क्यों महत्वपूर्ण है?

नोएडा में तेज़ी से बढ़ते IT पार्क, ऊंची इमारतों में रहना और हर दिन लंबी दूरी की यात्रा करना ऐसी वजहें हैं, जिनके चलते स्वास्थ्य बीमा लेना ज़रूरत बन जाता है, लग्ज़री नहीं। बीमारी की बढ़ती दरें और हॉस्पिटल्स की बढ़ती लागतें बताती हैं कि इमरजेंसी में वित्तीय सुरक्षा के लिए पर्याप्त कवरेज की ज़रूरत होती है।

पर्यावरण संबंधी जोखिमों का मुकाबला करना

नोएडा में बढ़ते IT पार्क, घरों और लंबी दूरी के हर दिन के सफर की वजह से स्वास्थ्य बीमा ज़रूरत बन जाता है, न कि लग्ज़री। बढ़ती बीमारियां और हॉस्पिटल की बढ़ती लागतें बताती हैं कि आपकी वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी कवरेज ज़रूरी है।

जीवनशैली की वजह से होने वाली बीमारियों को मैनेज करना

नोएडा जैसे शहरों में अत्यधिक तनाव और कम शारीरिक गतिविधि वाली आदतों के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं जैसे कि डायबिटीज़, हाइपरटेंशन और हृदय रोग बढ़ रहे हैं। इस पॉलिसी का उद्देश्य लंबे समय तक चलने वाली इन बीमारियों को मॉनिटर और मैनेज करने में आने वाले खर्चों को कवर करना है।

उच्च हेल्थकेयर लागत

भारत में मेडिकल महंगाई वार्षिक रूप से लगभग 12-14% पर बढ़ रही है। नोएडा में, मामूली सर्जरी की लागत ₹ 2 लाख से अधिक हो सकती है, और गंभीर उपचार ₹ 10-15 लाख तक पहुंच सकते हैं। बीमा आपकी बचत को इन उच्च लागतों से सुरक्षित करने में मदद करता है।

टॉप-टियर मेडिकल सुविधाओं का एक्सेस

नोएडा में देश के कुछ प्रमुख स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स और डायग्नोस्टिक (नैदानिक) सेंटर हैं। बीमा प्लान, कैशलेस विकल्पों के माध्यम से क्वालिटी हेल्थकेयर की सुविधा देते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपको सीमित कैश के कारण कभी भी हेल्थकेयर से समझौता न करना पड़े।

वेक्टर-जनित बीमारियों से सुरक्षा

यह क्षेत्र डेंगू और मलेरिया के सीज़नल प्रकोप के लिए अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है, विशेष रूप से मानसून के मौसम के दौरान। बीमा इस तरह की महामारी के दौरान हॉस्पिटल में भर्ती होने की अप्रत्याशित और अक्सर अत्यधिक लागतों को कवर करने में मदद करता है।

मन की शांति

एक सिंगल फैमिली फ्लोटर प्लान होना, जो आपके पूरे परिवार को कवर करता है, जिसमें बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता शामिल हैं, अप्रत्याशित इमरजेंसी के मामले में भावनात्मक आराम और फाइनेंशियल सुरक्षा दोनों प्रदान करता है।

नोएडा के स्वास्थ्य आंकड़े

नोएडा में तेज़ी से हो रहे शहरी विकास और काम की व्यस्तता इस शहर के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है, जिसकी वजह से जीवनशैली के कारण होने वाली बीमारियां, प्रदूषण की वजह से होने वाले रोग और तनाव से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं।

  • नोएडा में डायग्नोस किए गए डायबिटीज़ के मामले 2024 में 13,761 से बढ़कर नवंबर 2025 में 16,815 हो गए हैं. विशेषज्ञों ने यह चेतावनी दी है कि कम शारीरिक गतिविधि वाली जीवनशैली के कारण युवा वयस्कों में कम उम्र में इस तरह के मामले बढ़ सकते हैं
  • इस क्षेत्र में हाइपरटेंशन एक गंभीर चुनौती बना हुआ है, जिसका असर शहर के 35.5% वयस्कों पर पड़ रहा है. "75/25" पहल जैसे स्क्रीनिंग के प्रयासों का उद्देश्य 2025 तक लाखों लोगों के स्वास्थ्य की जांच और उनका इलाज करना था, जिसमें यह पाया गया कि 35-39 वर्ष की आयु वाले लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था।
  • हालांकि 2024 में "गंभीर" प्रदूषण वाले दिन तो कम हुए, लेकिन हवा की क्वालिटी खतरनाक ही बनी रही. जनवरी 2026 तक, नोएडा में PM2.5 लेवल की रेंज 106 से 197 µg/m³ तक थी, जो कि WHO की गाइडलाइन के हिसाब से 15 µg/m³ का 13.1 गुना है. ग्रेटर नोएडा में ये लेवल इस लिमिट के 14.8 गुना हैं।
  • नोएडा में अक्टूबर 2025 तक डेंगू के मामले 430 गुना बढ़े, जहां दो हफ़्तों में 110 मामले मिले थे. 2023 में 974 और 2024 में 196 मामले मिलने के बाद, हाल ही में बढ़े मामलों को मौसमी बरसात से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसके कारण ज़्यादा लोग हॉस्पिटल में भर्ती हो रहे हैं।

ध्यान दें: ऊपर प्रदान किए गए नोएडा के लिए हेल्थ स्टेटिस्टिक्स और इनसाइट दिसंबर 2025 तक उपलब्ध डेटा और रिपोर्ट पर आधारित हैं।

नोएडा में प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएं

नोएडा की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी का असर अब स्वास्थ पर पड़ने लगा है, लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों, संक्रमण और तनाव के कारण होने वाली परेशानियों के बढ़ते मामलों का लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और मेडिकल खर्च भी बढ़ रहे हैं।

  • श्वसन संबंधी बीमारियां: NCR में नोएडा की वायु की गुणवत्ता सबसे खराब है। ठंड के मौसम में हवा के प्रदूषण से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी और रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन के केस बढ़ जाते हैं। ऐसी हवा में अधिक देर रहने से हालात और बिगड़ सकते हैं और रिकवरी भी धीरे होती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में।
  • कार्डियोवैस्कुलर (हृदय) से जुड़ी बीमारियां: नोएडा में हृदय से जुड़ी बीमारियां बढ़ रहीं हैं, खासकर 30 से 40 साल के लोगों में, जिसकी वजह है तनाव, कम शारीरिक गतिविधि वाली जीवनशैली, अच्छा खान पान नहीं होना, जेनेटिक्स और लंबे समय तक काम करना। कम उम्र में मृत्यु से बचने के लिए इन सब से बचना, स्क्रीनिंग करवाना और सही समय पर ट्रीटमेंट लेना चाहिए।
  • डेंगू: नोएडा में डेंगू की बीमारी अब भी एक मुख्य मुद्दा है, खासतौर से बरसात के मौसम में और उसके बाद, जब कंस्ट्रक्शन साइट, रहवासी इलाकों और नालियों में पानी भर जाता है और वहां मच्छर पनपने लगते हैं। वैसे यहां सरकारी मदद तो मिलती है, लेकिन समय पर इनका पता लगाने, रोकथाम करने और सही इलाज लेने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • हाइपरटेंशन: नोएडा में काम करने वालों लोगों में हाइपरटेंशन की समस्या बहुत आम हो गई है, विशेषतौर पर उन लोगों में जो कॉर्पोरेट और IT सेक्टर में काम करते हैं। तनाव वाली नौकरियां, लंबे समय तक ट्रैवल करना, शारीरिक गतिविधि नहीं होना और सही नींद नहीं लेने से कम उम्र में हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है। जब तक हेल्थ चेकअप में इसका पता न चले, तब तक कई लोग इस पर ध्यान ही नहीं देते हैं।
  • टाइप 2 डायबिटीज़: नोएडा में टाइप 2 डायबिटीज़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसकी वजह है कम शारीरिक गतिविधि वाली जीवनशैली, मोटापा और खराब आहार लेना, जिससे डायबिटीज़ और प्री-डायबिटीज़ होने का खतरे बढ़ जाता है। समय पर चेकअप, वज़न प्रबंधन और सही जीवनशैली बनाए रखने से आप अपने दिल, किडनी, आंखों और नसों को गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
  • मोटापा: नोएडा में मोटापे की बीमारी उन लोगों को होती है, जो लंबे समय तक बैठे रहकर काम करते हैं, शारीरिक गतिविधि कम करते हैं और बहुत ज़्यादा कैलोरी वाला आहार लेते हैं, इससे डायबिटीज़, हाइपरटेंशन, दिल की बीमारी, फैटी लीवर और हार्मोन से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे हमें यह पता चलता है कि एक स्वस्थ जीवनशैली होना कितना ज़रूरी है।

नोएडा में प्राइवेट हॉस्पिटल्स में प्रमुख बीमारियों के इलाज की लागत

नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल्स में हेल्थकेयर की लागतें बढ़ रही है, जिससे आम बीमारियों के इलाज भी महंगे हो रहे हैं, विशेष रूप से इमरजेंसी, ICU में रहना या लंबे समय तक चलने वाले इलाज। स्वास्थ्य बीमा लेने से वित्तीय तनाव कम हो सकता है, इलाज की सुविधा मिलती है और आपकी बचत भी सुरक्षित रहती है। नोएडा में इलाज की औसत लागतें इस प्रकार हैं:

बीमारी/उपचार अनुमानित लागत रेंज
अस्थमा (OPD + दवाएं) ₹ 3,000 से ₹ 12,000 प्रति माह
अस्थमा हॉस्पिटलाइज़ेशन (गंभीर हमला) ₹ 5,000 से ₹ 10,000 प्रति दिन
COPD / श्वसन से जुड़ा संक्रमण (ऑक्सीज़न सपोर्ट) ₹ 6,000 से ₹ 15,000 प्रति दिन
श्वसन की समस्याओं के लिए ICU ₹ 15,000 से ₹ 30,000 प्रति दिन
एंजियोप्लास्टी ₹ 1.8 से ₹ 4 लाख
बायपास सर्जरी (CABG) ₹ 3.5 से ₹ 7 लाख
ICU+रिकवरी (हार्ट केस) ₹ 12,000 से ₹ 30,000 प्रति दिन
कीमोथेरेपी (प्रति साइकिल) ₹ 45,000 से ₹ 1.5 लाख
रेडियेशन थेरेपी (कुल) ₹ 2 से ₹ 6 लाख
कैंसर का इलाज ₹ 10 से ₹ 25 लाख+
डायबिटीज मैनेजमेंट (मासिक) ₹ 2,500 से ₹ 7,000 प्रति माह
डायबिटीज की जटिलताएं ₹ 1.5 से ₹ 6 लाख+
डायलिसिस (प्रति सेशन) ₹ 2,500 से ₹ 5,000 प्रति सेशन
घुटने का रिप्लेसमेंट (सिंगल नी) ₹ 2.5 से ₹ 5.5 लाख
स्पाइन सर्जरी ₹ 3 से ₹ 8 लाख

ध्यान दें: ये लागत अनुमान हैं और हॉस्पिटल, रूम के प्रकार, डॉक्टर की फीस, लोकेशन और केस की जटिलता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।

नोएडा में उपलब्ध स्वास्थ्य बीमा प्लान के प्रकार

नोएडा व्यक्तिगत कवरेज, फैमिली प्लान और सीनियर सिटीज़न के लिए विकल्प सहित विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई स्वास्थ्य बीमा प्लान प्रदान करता है।

बीमा के प्रकार विवरण
इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस हॉस्पिटलाइज़ेशन और मेडिकल खर्चों को कवर करने वाला इंडिविजुअल स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है।
फैमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस एक ही बीमा राशि के तहत पूरे परिवार को कवरेज प्रदान करता है, जो किफायती विकल्प प्रदान करता है।
सीनियर सिटीज़न स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी आयु से संबंधित बीमारियों और उच्च मेडिकल आवश्यकताओं के लिए कवरेज प्रदान करने के लिए सीनियर के लिए डिज़ाइन किया गया।
ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस नियोक्ताओं द्वारा प्रदान किया जाने वाला कवरेज जो किफायती प्रीमियम पर कर्मचारियों और कभी-कभी उनके परिवारों की सुरक्षा करता है।
क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस इसमें कैंसर, स्ट्रोक या किडनी फेल होने जैसी गंभीर बीमारियां डायग्नोस होने पर एकमुश्त भुगतान किया जाता है।
कैंसर स्वास्थ्य बीमा कैंसर के इलाज के विभिन्न चरणों के लिए विशेष कवरेज प्रदान करता है।
ऑपरेशन इंश्योरेंस हॉस्पिटल में रहने और प्रोसीज़र की लागत सहित शिड्यूल्ड और एमरजेंसी सर्जरी, दोनों के लिए कवरेज प्रदान करता है।
हार्ट हेल्थ इंश्योरेंस एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी जैसे इलाज सहित हृदय रोगों पर और इनसे संबंधित देखभाल पर फ़ोकस किया जाता है।

ध्यान दें: नोएडा में कई प्रमुख स्वास्थ्य बीमा प्रदाता व्यक्तियों, परिवारों और सीनियर सिटीज़न की हेल्थकेयर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए कस्टमाइज़्ड प्लान प्रदान करते हैं। नोएडा में उपलब्ध हमारे बेस्ट स्वास्थ्य बीमा प्लान में से चुनें।

नोएडा में विचार करने योग्य बेस्ट स्वास्थ्य बीमा प्लान

स्वास्थ्य बीमा प्लान के बारे में जानें, जो विशेष रूप से नोएडा के हेल्थकेयर खर्चों और हेल्थ जोखिमों में बदलाव के लिए डिज़ाइन किए गए कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज प्रदान करते हैं।

प्रोडक्ट USPS इसे किसे खरीदना चाहिए?
अल्टीमेट केयर प्रीमियम भुगतान
अनलिमिटेड बीमा राशि
अवधि पर छूट
लॉयल्टी बूस्ट
कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज चाहने वाले परिवार
पहले से मौजूद बीमारियों वाले व्यक्ति
सीनियर सिटीज़न (60+)
उच्च कवरेज चाहने वाले लोग
केयर सुप्रीम क्युमुलेटिव बोनस
अनलिमिटेड ऑटोमैटिक रिचार्ज
अनलिमिटेड ई-कंसल्टेशन
रिन्यूअल डिस्काउंट
क्रॉनिक लाइफस्टाइल बीमारियों वाले व्यक्ति।
अत्यधिक सुरक्षा चाहने वाले परिवार
फिटनेस के शौकीन
बजट-सचेतन खरीदार
बड़े परिवारों के प्रपोज़र
केयर एडवांटेज उच्च SI के विकल्प
ऑटोमैटिक रीचार्ज
ग्लोबल कवरेज विकल्प
डे केयर ट्रीटमेंट
परिवार और व्यक्ति
अक्सर यात्रा करने वाले लोग/दुनियाभर में हेल्थकेयर सुविधा चाहने वाले लोग
फ्लेक्सिबिलिटी चाहने वाले लोग
युवा/मध्यम आयु के वयस्क

ध्यान दें:* एक वैकल्पिक लाभ दिखाता है जो चुने गए प्लान और पॉलिसी की शर्तों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।

नोएडा में उपलब्ध हमारे बेस्ट स्वास्थ्य बीमा प्लान में से चुनें

Man Illustration
अपनी ज़रूरत के अनुसार बेस्ट हेल्थ प्लान देखें!
Preffered Product Image

केयर सुप्रीम

असीमित कवरेज चाहने वाले परिवारों के लिए आदर्श

  • 5 वर्षों में कवरेज में 500% वृद्धि
  • अनलिमिटेड ऑटोमैटिक रिचार्ज
अधिक जानें
Product Image

केयर एडवांटेज

घरेलू और वैश्विक कवरेज के लिए 6 करोड़ तक का हेल्थ इंश्योरेंस

  • ग्लोबल हेल्थ कवर
  • हर वर्ष 10% नो क्लेम बोनस, अधिकतम 50% तक
अधिक जानें
Product Image

केयर सुप्रीम-सीनियर

बिना किसी प्री-पॉलिसी चेक-अप के बुजुर्गों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस।

  • कमरे के किराये में बदलाव
  • वेलनेस बेनिफिट के तहत 30% रिन्यूअल डिस्काउंट
अधिक जानें

नोएडा में कैशलेस नेटवर्क हॉस्पिटल्स की लिस्ट

नाम पता शहर राज्य पिनकोड मानचित्र
A B लेज़र आई सेंटर 3RD फ्लोर, एम्बार्क प्लाजा सेक्-4, नोएडा एक्सटेंशन नोएडा उत्तर प्रदेश 201009 Locate
अपोलो हॉस्पिटल सेक्टर 26, सेक्टर 26 नोएडा उत्तर प्रदेश 201301 Locate
अशोक हॉस्पिटल न्यूरो एंड ट्रॉमा सेंटर कोट विलेज -Nh-91, दादरी, गौतम बुद्ध नगर , नोएडा उत्तर प्रदेश 201309 Locate
सेंटर फॉर साइट-ए यूनिट ऑफ नई दिल्ली सेंटर फॉर साइट लिमिटेड स्पेक्ट्रम मॉल फर्स्ट फ्लोर प्लॉट सी एंड डी -Sec-50 मेट्रो के सामने नोएडा उत्तर प्रदेश 201301 Locate
चौहान आयुर्वेद ममुरा सेक्टर 66 नोएडा उत्तर प्रदेश नोएडा उत्तर प्रदेश 201301 Locate
क्लाउडनाइन-किड्स क्लिनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड-सेक्टर 51 क्लाउडनाइन C-9 सेक्टर 51 नोएडा उत्तर प्रदेश 201301 Locate
आई हेल्थ क्लिनिक KO-12 / 12A, 2nd फ्लोर नियर हनुमान मंदिर, सेक्टर 49 नोएडा नोएडा उत्तर प्रदेश 201307 Locate
फेलिक्स हॉस्पिटल एनएच-01, सेक्टर-137, नोएडा उत्तर प्रदेश 201305 Locate
फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा-सेक्टर 62 बी-22, सेक्टर-62, नोएडा उत्तर प्रदेश 201301 Locate
आई-केयर आई हॉस्पिटल E-3A, सेक्टर 26 नोएडा उत्तर प्रदेश 201301 Locate

ग्राहकों की राय

सुलभा रवींद्र

format_quoteकस्टमर सपोर्ट वास्तव में अच्छा और तेज़ है। इसने फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीदने का अनुभव वास्तव में आसान बना दिया है।

गणेश कुमार

format_quoteनदीम की अच्छी कस्टमर सर्विस ! फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्रॉडक्ट से संबंधित सभी प्रश्नों के तुरंत उत्तर।

गोपीनाथन पिल्लई

format_quoteयह एक शानदार अनुभव था। मैंने 10 मिनट में ऐप का उपयोग करके अपनी फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी है। ऐप बहुत आसान है। इसे जारी रखें।

अविनाश तिवारी

format_quoteबीमा खरीदने की आसान प्रक्रिया। केयर की अत्यधिक सिफारिश की जाती है।

प्रियंका सिंह

format_quoteबेहतरीन स्वास्थ्य बीमा प्लान! परिवार के सभी सदस्यों के लिए वार्षिक हेल्थ चेक-अप को कवर करता है।

अपने परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान चुनना एक मुश्किल काम है, क्योंकि मार्केट में कई बीमा प्रदाता हैं जो समान पॉलिसियां प्रदान करते हैं। सीधा सबसे कम प्रीमियम वाली पॉलिसी चुनना बुद्धिमानी नहीं होगी। आपको विभिन्न पॉलिसियों की विशेषताओं और लाभों की तुलना करनी चाहिए। केयर हेल्थ इंश्योरेंस (CHI) एक विशेषज्ञ हेल्थ इंश्योरेंस प्रदाता है और मेडिकल आवश्यकता की स्थिति में ग्राहक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रोडक्ट्स प्रदान करता है। CHI एक विशिष्ट लाभों का सेट प्रदान करता है, जो आपको सर्वोत्तम स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए एक स्पष्ट विकल्प देता है।

Awarded As Claims

बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस
कंपनी ऑफ द ईयर*

Total Claims Paid

74.5 लाख+ क्लेम सेटल किए गए**

Cashless Claim

22100+
कैशलेस हेल्थ केयर प्रदाता^^

**दिसंबर 2024 तक सेटल किए गए क्लेम की संख्या*इंडिया इंश्योरेंस समिट एंड अवॉर्ड्स 2023

नोएडा में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में क्या कवर किया जाता है?

नोएडा में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी यह सुनिश्चित करती है कि आप बढ़ते मेडिकल खर्चों को वहन करने के लिए वित्तीय रूप से तैयार हैं और ज़रूरत पड़ने पर भरोसेमंद, बेहतरीन हेल्थकेयर का लाभ ले सकते हैं।

  • हॉस्पिटलाइज़ेशन से पहले और बाद के खर्च
  • AYUSH ट्रीटमेंट कवरेज
  • डेकेयर ट्रीटमेंट कवर
  • पहले से मौजूद बीमारियों के लिए कवर
  • एक्सीडेंटल इंजरी कवरेज
  • डोमिसिलियरी हॉस्पिटलाइज़ेशन
  • एम्बुलेंस कवर
  • अनलिमिटेड ई-कंसल्टेशन
  • अनलिमिटेड ऑटोमैटिक रिचार्ज

नोएडा में स्वास्थ्य बीमा प्लान में क्या कवर नहीं किया जाता है?

क्लेम अस्वीकार होने और अचानक आने वाले खर्चों से बचने के लिए, जानें कि नोएडा के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में सामान्यतया क्या कवर नहीं किया जाता है।

  • कॉस्मेटिक और डेंटल प्रोसीज़र
  • मैटरनिटी और इंफर्टिलिटी ट्रीटमेंट
  • स्वयं द्वारा लगाई गई चोटें
  • यौन रोग
  • एडवेंचर स्पोर्ट्स की चोट

ध्यान दें: नोएडा के लिए अलग-अलग स्वास्थ्य बीमा प्लान के एक्सक्लूज़न अलग-अलग होते हैं, इसलिए प्रतीक्षा अवधि, स्थायी एक्सक्लूज़न और कवर नहीं की जाने वाली स्थितियों को समझने के लिए, पॉलिसी की नियमावली को ध्यानपूर्वक से पढ़ना ज़रूरी है।

नोएडा में आपको कितना स्वास्थ्य बीमा कवरेज चाहिए?

नोएडा में, इलाज की अत्यधिक लागतें, दिल्ली से निकटता और प्रीमियम हॉस्पिटल्स होने से स्वास्थ्य बीमा लेना आवश्यक हो जाता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि इंडिविजुअल के लिए ₹10–20 लाख का कवरेज होना चाहिए, जबकि परिवार और बुजुर्गों के लिए आयु और आय के आधार पर अधिक कवरेज होना चाहिए. हॉस्पिटल के अत्यधिक किराए, महंगे प्रोसीजर और मेडिकल की 12-14% की महंगाई के कारण, कवरेज भविष्य के हिसाब से उपयुक्त होना चाहिए. बेस + सुपर टॉप-अप प्लान (₹5-10 लाख बेस, ₹20-50 लाख टॉप-अप) किफायती और कॉम्प्रिहेंसिव सुरक्षा देता है।

नोएडा में कैशलेस नेटवर्क हॉस्पिटल्स

केयर हेल्थ इंश्योरेंस, नोएडा के कई टॉप हॉस्पिटल्स सहित देशभर में 11,600 से अधिक कैशलेस हॉस्पिटल्स में इलाज की सुविधा देता है. इससे पॉलिसीधारकों को हॉस्पिटल के बिल का पहले से भुगतान किए बिना बेहतरीन मेडिकल केयर की सुविधा मिलती है।

कैशलेस ट्रीटमेंट के लाभ

स्वास्थ्य बीमा में कैशलेस ट्रीटमेंट से रोगियों को अग्रिम भुगतान किए बिना नेटवर्क हॉस्पिटल्स में देखभाल प्राप्त करने की सुविधा मिलती है, क्योंकि बीमा कंपनी सीधे बिलिंग को संभालते हैं। लाभों में तेज़ प्रतिक्रिया का समय, कम फाइनेंशियल तनाव, कम पेपरवर्क और रिकवरी पर अधिक फोकस शामिल हैं।

  • कोई अपफ्रंट भुगतान नहीं: बीमा कंपनी सीधे हॉस्पिटल्स को भुगतान करती है, इससे इमरजेंसी के दौरान कोई बड़ा नकद भुगतान नहीं करना पड़ता है।
  • तुरंत देखभाल की सुविधा: इससे यह सुनिश्चित होता है कि नेटवर्क हॉस्पिटल्स में तुरंत इलाज मिलना शुरू हो जाता है और रीइम्बर्समेंट अप्रूवल में देरी होने पर भी कोई रुकावट नहीं आती है।
  • कम वित्तीय तनाव: कमरे के शुल्क, टेस्ट और सर्जरी जैसे हॉस्पिटल के खर्चों को कवर करके आपकी निजी बचत को सुरक्षित रखता है।
  • न्यूनतम पेपरवर्क: इससे मुश्किल रीइम्बर्समेंट क्लेम फाइल करने की ज़रूरत कम या फिर खत्म ही हो जाती है, जिससे प्रक्रिया व्यवस्थित बनती है, साथ ही तेज़ी और कुशलतापूर्वक काम होता है।
  • हॉस्पिटल्स का व्यापक नेटवर्क: देश भर में उच्च गुणवत्ता वाले हॉस्पिटल्स के व्यापक नेटवर्क का एक्सेस प्रदान करता है।
  • मन की शांति: रोगियों और उनके परिवारों को रिकवरी पर पूरी तरह ध्यान देने में सक्षम बनाता है।

ध्यान दें: यह पुष्टि करने के लिए कि कैशलेस लाभ उपलब्ध हैं, हॉस्पिटल में भर्ती होने के अपने शिड्यूल से पहले नोएडा में केयर हेल्थ इंश्योरेंस के नेटवर्क हॉस्पिटल्स की नवीनतम सूची ज़रूर चेक कर लें।

नोएडा में बेस्ट स्वास्थ्य बीमा कंपनी खोजने के सुझाव

नोएडा में बेस्ट स्वास्थ्य बीमा प्रदाता चुनना मुश्किल हो सकता है, लेकिन ये चरण प्रोसेस को आसान बनाएंगे।

नोएडा में कैशलेस हॉस्पिटल कवरेज चेक करें

नोएडा में कई प्राइवेट हॉस्पिटल्स हैं। सुनिश्चित करें कि आपकी बीमा कंपनी ने अपने नेटवर्क में पर्याप्त हॉस्पिटल्स शामिल किए हैं, ताकि कैशलेस उपचार के लिए आपको पहले बहुत अधिक कीमत न चुकानी पड़े। सुझाव: आधिकारिक वेबसाइट या तुलना की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म पर जाकर पुष्टि कर लें कि नज़दीकी हॉस्पिटल्स नेटवर्क में शामिल हैं या नहीं।

बीमा कंपनी क्लेम परफॉर्मेंस की तुलना करें

क्लेम सेटलमेंट रेशियो (CSR) देख लें, जिससे बीमा कंपनी द्वारा सफलतापूर्वक निपटाए गए क्लेम का अनुपात पता चलता है। उच्च CSR बताता है कि क्लेम की प्रक्रिया आसान और ज़्यादा भरोसेमंद है। जिन बीमा कंपनियों के पास इन-हाउस क्लेम टीम होती हैं वे थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर की सुविधा लेने वाली कंपनियों की तुलना में तेज़ी से और ज़्यादा कुशलता से क्लेम सेटल करती हैं।

प्रतिबंधित लिमिट वाली पॉलिसी से बचें

नोएडा में हेल्थकेयर की लागत अधिक हो सकती है, इसलिए ऐसी पॉलिसी चुनें जिसमें हॉस्पिटलाइज़ेशन के दौरान अप्रत्याशित खर्चों से बचने के लिए प्रतिबंधित सब-लिमिट, रूम रेंट कैप या अनिवार्य को-पेमेंट शामिल नहीं हैं।

स्थानीय सहायता उपलब्धता का मूल्यांकन करें

अगर आप ऑफलाइन मदद पसंद करते हैं, तो चेक करें कि बीमा कंपनी नोएडा में लोकल सर्विस सपोर्ट या क्लेम सहायता प्रदान करता है या नहीं। नज़दीकी सर्विस सेंटर या एडवाइजर पॉलिसी की खरीद और क्लेम में मदद कर सकते हैं।

प्रमुख पॉलिसी क्लॉज़ को ध्यान से रिव्यू करें

अगर आपको पहले से बीमारियां हैं, तो लंबे एक्सक्लूज़न के बजाय कम प्रतीक्षा अवधि वाले प्लान चुनें। साथ ही, सुनिश्चित करें कि अगर बीमा राशि एक वर्ष में ही खत्म हो जाती है, तो पॉलिसी में कवरेज को रीफिल करने के लिए ऑटोमैटिक रीस्टोरेशन की सुविधा है।

नोएडा में स्वास्थ्य बीमा के लिए क्लेम प्रोसेस

केयर हेल्थ इंश्योरेंस कैशलेस और रीइम्बर्समेंट दोनों क्लेम के लिए आसान क्लेम प्रोसेस प्रदान करता है। हर प्रकार के लिए चरण-दर-चरण गाइड यहां दी गई है

कैशलेस क्लेम प्रोसेस रीइम्बर्समेंट क्लेम प्रोसेस
चरण 1: हॉस्पिटल के बीमा डेस्क पर प्री-ऑथोराइज़ेशन फॉर्म भरें और इसे हमारी क्लेम टीम को दें।

चरण 2: हमारी क्लेम मैनेजमेंट टीम आपके प्री-ऑथोराइज़ेशन अनुरोध और सहायक डॉक्यूमेंट का आकलन करेगी।

चरण 3: सत्यापित होने के बाद, वे अप्रूवल लेटर जारी करेंगे।

चरण 4: आपका हॉस्पिटल बिल सीधे आपके नेटवर्क के भीतर हॉस्पिटल के साथ सेटल किया जाएगा।
चरण 1: कृपया क्लेम फॉर्म के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट सबमिट करें।

चरण 2: क्लेम मैनेजमेंट टीम अप्रूवल लेटर जारी करेगी।

चरण 3: अगर आपके पास कोई प्रश्न हैं, तो क्लेम मैनेजमेंट टीम आपसे संपर्क करेगी।

चरण 4: अगर आपका क्लेम अस्वीकार कर दिया जाता है, तो हमारी टीम अस्वीकृति के कारणों के बारे में बताने के लिए तुरंत आपसे संपर्क करेगी।

ध्यान दें: नोएडा में आसान कैशलेस या रीइम्बर्समेंट क्लेम की सुविधा के लिए, निर्दिष्ट समयसीमा के भीतर अपने बीमा कंपनी को सूचित करें और देरी या क्लेम रिजेक्शन से बचने के लिए सभी मेडिकल डॉक्यूमेंट, बिल और रिपोर्ट बनाए रखें।

नोएडा में अपना स्वास्थ्य बीमा कैसे रिन्यू करें?

केयर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ अपनी पॉलिसी को रिन्यू करना अब पहले से अधिक आसान है। बस नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • चरण 1: हमारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • चरण 2: नया पेज खोलने के लिए ऊपर-दाएं कोने पर "रिन्यू करें" टैब पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अपनी पर्सनल जानकारी, पॉलिसी नंबर और संपर्क विवरण प्रदान करें।
  • चरण 4: सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी का विवरण, विशेष रूप से प्रीमियम राशि, सही है।
  • चरण 5: रिन्यूअल प्रीमियम का भुगतान करने के लिए सुरक्षित भुगतान विधि का उपयोग करें।

ध्यान दें: रिन्यूअल कन्फर्मेशन प्राप्त होने के बाद, आप अपने बीमा लाभों का आनंद लेना जारी रख सकते हैं। आपके पास रिन्यूअल के समय किसी अन्य उपयुक्त प्लान पर स्विच करने का विकल्प भी है।

केयर हेल्थ इंश्योरेंस आपके लिए सही विकल्प क्यों है?

केयर हेल्थ इंश्योरेंस नोएडा में निवासियों की विकसित आवश्यकताओं के अनुसार कस्टमाइज़ करने योग्य प्लान प्रदान करता है। हमें अपने स्वास्थ्य बीमा प्रदाता के रूप में चुनने के कुछ प्रमुख कारण यहां दिए गए हैं:

  • प्रमुख नेटवर्क हॉस्पिटल्स में क्वालिटी हेल्थकेयर: 22,100 से ज़्यादा नेटवर्क हॉस्पिटल्स के साथ, हम सुनिश्चित करते हैं कि आपको बिना देरी के या अतिरिक्त शुल्क के तुरंत और बेहतरीन हेल्थकेयर मिले।
  • आसान क्लेम सेटलमेंट: हम समझते हैं कि मेडिकल इमरजेंसी आपको काफ़ी परेशान कर सकती हैं, इसलिए हम आसान और तनाव-मुक्त क्लेम प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हैं। अब तक, हमने पूरे भारत में 74.5 लाख क्लेम सफलतापूर्वक सेटल किए हैं।
  • कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थकेयर कवरेज: हमारी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी इनपेशेंट केयर, डे-केयर ट्रीटमेंट, हॉस्पिटलाइज़ेशन से पहले और बाद के खर्च, एम्बुलेंस सर्विसेज़, ऑर्गन डोनर कवरेज और अतिरिक्त लाभ सहित कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज प्रदान करती है।
  • अतिरिक्त लाभ: स्मार्ट सिलेक्ट, इंस्टेंट कवर, रूम रेंट में बदलाव, वार्षिक चेक-अप और PED प्रतीक्षा अवधि में बदलाव सहित उपलब्ध ऐड-ऑन में से चुनें।
  • रिवॉर्ड और बोनस: केयर हेल्थ इंश्योरेंस लेने से कई बेनिफिट मिलते हैं, जिनमें स्वास्थ्य सेवाओं पर 30% की छूट और पूरे साल कोई क्लेम न लेने पर प्रीमियम भुगतान मिलना शामिल है।

सामान्य प्रश्न

प्र.क्या नोएडा में वे स्वास्थ्य बीमा क्लेम मिल सकते हैं, जिनके लिए हॉस्पिटलाइज़ेशन की आवश्यकता नहीं है?

अगर आपको हॉस्पिटल में भर्ती नहीं किया जाता है, तो क्लेम प्राप्त करना आपके द्वारा चुने गए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रकार पर निर्भर करता है। अगर आपको 24 घंटों से कम समय के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया जाता है, तो हम डे-केयर ट्रीटमेंट को कवर करते हैं और कवरेज प्रदान करते हैं। आपको कोलोनोस्कोपी, मोतियाबिंद की सर्जरी, रेडियोस्कोपी आदि जैसे कुछ सामान्य डे-केयर ट्रीटमेंट के लिए कवरेज मिलता है.

प्र. नोएडा में मेडिकल इमरजेंसी के दौरान स्वास्थ्य बीमा लाभ प्राप्त करने के लिए किसको सूचित करना होता है?

अगर आपने ऐसी पॉलिसी खरीदी है जो स्वास्थ्य बीमा प्लान में कैशलेस ट्रीटमेंट लाभ प्रदान करती है, तो आपको संबंधित हॉस्पिटल में नोएडा या TPA डेस्क में अपनी स्वास्थ्य बीमा कंपनी से संपर्क करना होगा। बीमा प्रदाता नेटवर्क हॉस्पिटल के साथ सभी मेडिकल खर्चों को कवर करेगा। अगर आपने नोएडा में कैशलेस हॉस्पिटल्स नहीं चुना है, तो मेडिकल खर्चों के रीइम्बर्समेंट की प्रक्रिया को समझने के लिए अपने बीमा प्रदाता के कस्टमर केयर से संपर्क करें।

प्र. क्या स्वास्थ्य बीमा द्वारा होमियोपैथी और आयुर्वेदिक उपचार कवर किए जाते हैं?

हां! केयर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी AYUSH ट्रीटमेंट को कवर करती हैं। कुछ प्लान, डिफॉल्ट रूप से, इन उपचारों को कवर करते हैं, जबकि अन्य ऐड-ऑन कवर के रूप में AYUSH उपचार प्रदान कर सकते हैं।

प्र.क्या नोएडा में बीमा प्लान नैदानिक जांचों के खर्चों को कवर करते हैं?

हां, जब तक रोगी को 24 घंटों से अधिक समय तक हॉस्पिटल में भर्ती किया जाता है, तब तक कई बीमा प्रदाता MRI, एक्स-रे, ब्लड टेस्ट आदि सहित सभी डायग्नोस्टिक टेस्ट की लागत को कवर करते हैं। लेकिन, पॉलिसी आमतौर पर OPD में निर्धारित डायग्नोस्टिक टेस्ट को कवर नहीं करती है।

क्लेम मेट्रिक्स

  • 24*7

    क्लेम और ग्राहक सहायता

  • 74.5 लाख+

    क्लेम अब तक सेटल किए गए**

  • 2घंटे

    कैशलेस क्लेम अप्रूवल

  • 22100+

    कैशलेस हेल्थ केयर प्रदाता^^

आज ही लें ऐसा प्लान, जिसे क्लेम करना हो आसान

अपना प्लान खोजें

अपने पैसे को अभी सुरक्षित करें!

केयर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ बेस्ट फाइनेंशियल सुरक्षा पाएं!

+91

हमसे संपर्क करें

सेल्स:1800-102-4499

सर्विसेज़: 8860402452


अभी खरीदें

लाइव चैट

अस्वीकरण:

~टैक्स लाभ टैक्स कानूनों में बदलाव के अधीन है। मानक नियम व शर्तें लागू।

^^फरवरी 2025 तक कैशलेस हेल्थकेयर प्रदाताओं की संख्या

**31 मार्च 2024 तक सेटल किए गए क्लेम की संख्या

*दिखाया गया प्रीमियम केवल सांकेतिक है और यह ₹10 लाख की बीमा राशि वाली सेल्फ-इंश्योर्ड पॉलिसी, 18 वर्ष की आयु, 1 वर्ष की अवधि और नोएडा के रजिस्टर्ड पिनकोड के आधार पर है। वास्तविक प्रीमियम आयु, हेल्थ और अंडरराइटिंग के अनुसार अलग-अलग होते हैं।